- Hindi News
- Sports
- Ranji Trophy 2026 Semi Finalist Teams; Jammu Kashmir | Karnataka
स्पोर्ट्स डेस्क22 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आकिब नबी ने पहली पारी में 7 विकेट लिए। वे दूसरी पारी में 5 विकेट लिए।
रणजी ट्रॉफी 2025-26 के तीन क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के रिजल्ट आ चुके हैं। जम्मू कश्मीर ने इतिहास रचते हुए मध्य प्रदेश को हराकर पहली बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वहीं, कर्नाटक की टीम ने मुंबई को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की है। टीम इंडिया के स्टार ओपनर केएल राहुल ने बेहतरीन शतक जड़ा और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।
क्वार्टर फाइनल-1: उत्तराखंड vs झारखंड
जमशेदपुर में पहले बैटिंग करने उतरी होम टीम 235 रन ही बना सकी। आदित्य सिंह ने 83 रन बनाए। उत्तराखंड ने अवनीश सुधा, कप्तान कुणाल चंदेला और जगदीश सुचित की फिफ्टी के दम पर 371 रन बना दिए। तीसरे दिन झारखंड 130 रन ही बना सका। इसी के साथ उत्तराखंड ने पारी और 6 रन से मुकाबला जीत लिया। टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में एंट्री की है।
क्वार्टर फाइनल-2: जम्मू-कश्मीर vs मध्य प्रदेश
जम्मू-कश्मीर की टीम ने इतिहास रचते हुए क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश को 56 रन से हराया। पहली बार जम्मू-कश्मीर की टीम ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस मैच में आकिब नबी ने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर कुल 12 विकेट मैच में झटके। इस खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए जम्मू-कश्मीर 194 रन पर ऑलआउट हो गया। शुभम खजुरिया ने 60 और युद्धवीर सिंह चरक ने 41 रन बनाए। कुलदीप सेन ने 5 विकेट लिए। मध्य प्रदेश अपनी पहली पारी में 152 रन पर ही सिमट गया। यश दुबे ने फिफ्टी लगाई। जम्मू-कश्मीर के लिए आकिब नबी ने 40 रन देकर 7 विकेट लिए। सुनील कुमार को 3 विकेट मिले।
दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर ने फिर एक बार निचले क्रम के बैटर्स की मदद से 248 का स्कोर बना दिया। वंशराज शर्मा ने 54 रन बनाए। कुलदीप सेन ने 4 विकेट लिए। मध्य प्रदेश 291 रन का टारगेट मिला। इसके जवाब में टीम 234 रन पर ऑलआउट हो गई।
आकिब नबी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
क्वार्टर फाइनल-3: बंगाल vs आंध्र प्रदेश
कल्याणी में पहले बैटिंग करते हुए आंध्र प्रदेश ने 295 रन बनाए। कप्तान रिकी भुई ने 83 रन बनाए। बंगाल से मुकेश कुमार ने 5 और आकाशदीप ने 4 विकेट लिए। फिर बंगाल 629 रन पर ऑलआउट हो गई। सुदीप कुमार 299 रन बनाकर आउट हुए। हबीब गांधी ने 95 और सुमंथ गुप्ता ने 81 रन बनाए। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक आंध्र प्रदेश ने 64 रन पर ही 3 विकेट गंवा दिए।
क्वार्टर फाइनल-4: कर्नाटक vs मुंबई
मुंबई और कर्नाटक के बीच हुए मुकाबले की पहली पारी में मुंबई की टीम 120 रन पर ही सिमट गई थी। उसके बाद कर्नाटक भी दूसरी पारी में कुछ खास रन नहीं बना पाई और 173 पर ऑलआउट हो गई। उसके बाद मुंबई ने दूसरी पारी में वापसी करते हुए 377 रन बनाए और कर्नाटक के सामने 325 रन का टारगेट रखा।
केएल राहुल ने कर्नाटक के लिए 130 रन की पारी खेली। उसके बाद स्मरण रविचंद्रन ने नाबाद 82 रन बनाते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया। कर्नाटक ने 6 विकेट गंवाकर 325 रन का टारगेट हासिल किया और सेमीफाइनल में जगह बना ली। केएल राहुल को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
केएल राहुल ने कर्नाटक के लिए 130 रन की पारी खेली।