स्पोर्ट्स डेस्क4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के लिए शुभम पुंदीर ने सबसे ज्यादा 121 रन बनाए।
रणजी ट्रॉफी 2025-26 का फाइनल कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। जम्मू-कश्मीर ने मंगलवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम गुरुवार को मैच के तीसरे दिन पहले सेशन में 584 रन पर ऑलआउट हो गई।
सुबह 527/6 के स्कोर से आगे खेलने उतरी जम्मू-कश्मीर ने 57 रन बनाने में आखिरी 4 विकेट जल्दी गंवा दिए। टीम के 6 बैटर्स ने 50+ स्कोर बनाए। शुभम पुंदीर ने 121, यावर हसन ने 88, साहिल लोत्रा ने 72, पारस डोगरा और कन्हैया वधावन ने 70-70 और अब्दुल समद ने 60 रन बनाए। कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। उनके अलावा विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाक, शिखर शेट्टी और श्रेयल गोपाल को 1-1 विकेट मिला।

कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए।
दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर का स्कोर 527/6 बुधवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक जम्मू-कश्मीर ने 6 विकेट खोकर 527 रन बना लिए हैं। साहिल लोत्रा 57 रन और आबिद मुश्ताक 20 रन पर नाबाद हैं। कर्नाटक के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। पूरी खबर…
पहले दिन शुभम पुंदीर ने शतक लगाया

यावर हसन और शुभम पुंदीर (दाएं) के बीच दूसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी हुई।
पहले दिन जम्मू-कश्मीर के लिए शुभम पुंदीर ने शतक लगाया था। उन्होंने 121 रन की पारी खेली। उनके अलावा ओपनर यावर हसन ने 88 रन बनाए थे। पहले दिन टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए थे। दोनों विकेट प्रसिद्ध ने झटके थे। पूरी खबर…
पारस डोगरा और अनीश आपस में भिड़े दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर की पारी के 101वें ओवर में बैटिंग कर रहे डोगरा और शॉर्ट लेग पर खड़े केवी अनीश आपस में भिड़ गए। दरअसल अनीश बैट्समैन पर दबाव बनाने के लिए लगातार कुछ बयानबाजी कर रहे थे। इसी बीच डोगरा ने अनीश के सिर पर सिर से टक्कर मारी। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। इसके अंपायर ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को अलग किया। हालांकि अगले ओवर में डोगरा ने अनीश से माफी मांगने की भी कोशिश की, लेकिन अनीश से माफी लेने से मना कर दिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11 कर्नाटक: देवदत्त पडिकल (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, स्मरण रविरचंद्रन, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा, विद्याधर पाटिल, विजयकुमार वैशाक, शिखर शेट्टी, प्रसिद्ध कृष्णा।
जम्मू-कश्मीर: पारस डोगरा (कप्तान), कमरान इकबाल, यावर हसन, शुभम पुंदीर, अब्दुल समद, कन्हैया वधावन, अबिद मुश्ताक, आकिब नबी डार, युद्धवीर सिंह चरक, साहिल लोत्रा, सुनील कुमार।
—————————————
क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज
क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
