Ranji Trophy 2025 Update; Maharashtra Vs Kerala | Ruturaj Gaikwad Karun Nair | रणजी ट्रॉफी- महाराष्ट्र ने शून्य पर टॉप-3 विकेट गंवाए: केरल के खिलाफ स्कोर 179/7; जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ मुंबई की मजबूत शुरुआत

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रणजी ट्रॉफी का नया सीजन शुरू हो गया है। 32 टीमें के इस टूर्नामेंट में महाराष्ट्र की शुरुआत खराब रही है। टीम ने केरल के खिलाफ पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट पर 179 रन बना लिए हैं। विकी ओसवॉल 10 और रामकृष्ण घोष 11 रन पर नाबाद लौटे।

टीम ने शून्य के स्कोर पर टॉप-3 विकेट गंवा दिए थे। पृथ्वी शॉ, अरशिन कुलकर्णी और सिद्देश वीर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे गए। एक अन्य मुकाबले में मुंबई ने जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ 5 विकेट पर 336 रन बना डाले हैं। शम्स मुलनी 79 और आकाश आनंद 15 रन पर नाबाद लौटे।

पृथ्वी शॉ का महाराष्ट्र की ओर से यह पहला खेल रहे हैं। वे शून्य पर आउट हो गए।

पृथ्वी शॉ का महाराष्ट्र की ओर से यह पहला खेल रहे हैं। वे शून्य पर आउट हो गए।

महाराष्ट्र vs केरल: शॉ शून्य पर आउट केरल की तेज गेंदबाजी ने पृथ्वी शॉ की नई टीम महाराष्ट्र की अच्छी शुरुआत नहीं होने दी। मैच की शुरुआत में ही महाराष्ट्र के चार बल्लेबाज 20 गेंदों के भीतर डक पर आउट हो गए। पहले ओवर में ही तेज गेंदबाज एमडी निधीश ने पृथ्वी शॉ को केवल 4 गेंदों में LBW आउट कर दिया। महाराष्ट्र की टीम ने 18 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। ऋतुराज गायकवाड ने 91 और जलज सक्सेना ने 49 रन की पारी खेलकर पारी को 150 पार पहुचाया।

मुंबई के सिद्देश लाड का शतक

श्रीनगर में चल रहे मुकाबले में जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ मुंबई की ओर से सिद्देश लाड ने शतकीय पारी खेली। वे 156 बॉल पर 116 रन बनाकर आउट हुए। लाड के अलावा, आयुष म्हात्रे ने 28, अजिंक्य रहाणे ने 27 और सरफराज खान ने 42 रन का योगदान दिया। मुशीर खान खाता नहीं खोल सके।

शिवम दुबे पहले मैच से बाहर ऑलराउंडर शिवम दुबे पहले मैच से मुंबई की रणजी ट्रॉफी 2025-26 टीम से बाहर हो गए हैं। दुबे को पीठ में अकड़न के कारण जम्मू और कश्मीर के खिलाफ मैच में नहीं खिलाया गया। दुबे मंगलवार शाम को श्रीनगर से मुंबई लौट गए।

विदर्भ मौजूदा रणजी चैंपियन विदर्भ मौजूदा रणजी चैंपियन है। विदर्भ और केरल के बीच फाइनल मुकाबला ड्रॉ रहा था। पहली पारी की लीड के आधार पर विदर्भ को चैंपियन घोषित किया गया। विदर्भ ने पहली पारी में 379 रन बनाए थे। केरल ने इसके जवाब में 342 रन बनाए। विदर्भ को पहली पारी के आधार पर 37 रन की बढ़त मिली। विदर्भ ने मैच के पांचवे दिन तक दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 375 रन बनाए और केरल को खेलने के लिए बुलाए बिना ही मैच ड्रॉ करने का ऐलान किया गया।

रणजी ट्रॉफी के साथ विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर।

रणजी ट्रॉफी के साथ विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर।

रणजी ट्रॉफी का 2025-26 सीजन 15 अक्टूबर से 28 फरवरी तक दो राउंड में होगा। रणजी ट्रॉफी का पहला चरण 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक खेला जाएगा। जबकि दूसरा चरण 22 जनवरी से एक फरवरी तक चलेगा। नॉकआउट छह से 28 फरवरी तक खेले जाएंगे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment