- Hindi News
- Career
- Rajiv Bajaj MD Resigns | June 11 Current Affairs NASA Artemis III Crew
26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-
इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)
1. NASA ने आर्टेमिस III के क्रू का ऐलान किया
- 9 जून को अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने आर्टेमिस III (Artemis) मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों के नाम का ऐलान किया।
- इस क्रू में कमांडर रैंडी ब्रेसनिक, पायलट लुका परमिटानो, मिशन स्पेशलिस्ट आंद्रे डगलस और फ्रैंक रुबियो शामिल हैं।
- पायलट लुका परमिटानो इटली के हैं जबकि बाकी तीनों अंतरिक्ष यात्री अमेरिकी नागरिक हैं।
- एस्ट्रोनोट बॉब हाइन्स को बैकअप पायलट के तौर पर नॉमिनेट किया गया है। वे मुख्य क्रू के साथ ही ट्रेनिंग लेंगे।
- चार सदस्यों का ये क्रू इलॉन मस्क की स्पेसएक्स और जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन के चंद्रयानों का पहली बार अंतरिक्ष में परीक्षण करेगा।
- आर्टेमिस III मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्री चांद पर उतरेंगे नहीं, बल्कि उसकी कक्षा का चक्कर लगाएंगे।
- आर्टेमिस III को 2027 के लिए निर्धारित किया गया है और इसे अब तक के सबसे जटिल मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशनों में से एक माना जा रहा है।
- आर्टेमिस III मिशन का लक्ष्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास मानव को उतारना है। यह मिशन मंगल ग्रह पर भविष्य के मानव मिशनों के लिए आधार तैयार करेगा।
- इससे पहले 1 अप्रैल को नासा ने आर्टेमिस II मिशन लॉन्च किया था।
- आर्टेमिस-II ने हाल ही में चंद्रमा का चक्कर लगाकर अपोलो 13 का सबसे लंबी दूरी का रिकॉर्ड तोड़ा था।
बांए से दांए – आंद्रे डगलस, लुका परमिटानो, रैंडी ब्रेसनिक और फ्रैंक रुबियो।
नेशनल (NATIONAL)
2.वबजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव इस्तीफा देंगे
- बजाज फिनसर्व की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज बोर्ड से इस्तीफा देंगे।
- राजीव 31 जुलाई को होने वाली कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) के बाद डायरेक्टर पद से हट जाएंगे।
- राजीव ने अपनी जिम्मेदारियों को कम करने और ऑटोमोबाइल बिजनेस पर फोकस करने के लिए यह फैसला लिया है।
- कंपनी ने बजाज ऑटो टेक्नोलॉजी लिमिटेड और बजाज ऑटो क्रेडिट लिमिटेड की स्थापना की है।
- राजीव अप्रैल में बजाज फाइनेंस के नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद से भी हट चुके हैं।
- बजाज ऑटो वर्तमान में भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनियों में से एक है।
- राजीव, राहुल बजाज के बेटे हैं, जिन्होंने बजाज ऑटो को ऑटोमोबाइल ब्रांड्स में स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
- राजीव 5 मार्च 2002 को कंपनी के बोर्ड में शामिल हुए थे और अप्रैल 2005 में उन्होंने बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर का कार्यभार संभाला था।
राजीव ने 1990 में बजाज ऑटो से अपने करियर की शुरुआत की थी।
3. रिलायंस और मेटा भारत का पहला AI डेटा सेंटर बनाएंगे
- 10 जून को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मेटा (Meta) के साथ AI डेटा सेंटर के लिए पार्टनरशिप की है।
- ये मेटा का पहला डेटा सेंटर है। इसे गुजरात के जामनगर में स्थापित किया जाएगा।
- इस डेटा सेंटर की कैपिसिटी 168 मेगावाट (MW) होगी।
- इस डेटा सेंटर को अगले 2 साल में तैयार कर लिया जाएगा।
- मेटा के अनुसार, यह डेटा सेंटर रिन्यूएबल एनर्जी से चलेगा और कूलिंग के लिए खारे पानी को मीठा बनाकर (डीसैलिनेटेड सी-वॉटर) इस्तेमाल करेगा।
- ये भारत में अपनी तरह का पहला ‘बिल्ट-टू-सूट’ (खास जरूरत के हिसाब से बनाया गया) डेटा सेंटर होगा।
- मेटा ने 2020 में जियो प्लेटफॉर्म्स में 5.7 अरब डॉलर का निवेश किया था।
- 2025 में दोनों कंपनियों ने Llama AI मॉडल बेस्ड एंटरप्राइज AI सोल्यूशन डेवलप करने के लिए भी पार्टनरशिप की थी।
- भारत मेटा के सबसे बड़े मार्केट में से एक है, जहां Facebook, Instagram और WhatsApp पर करोड़ों यूजर्स हैं।
स्पोर्ट्स (SPORTS)
3. सृष्टि किरण अंडर-13 नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी बनीं
- 10 जून को भारतीय टेनिस प्लेयर सृष्टि किरण ने अंडर-13 टेनिस रैंकिंग में पहला नंबर हासिल किया।
- सृष्टि को लगातार 5 ITF सर्किट जूनियर खिताब जीतने के बाद ये रैंकिंग मिली है।
- सृष्टि ने 4 साल की उम्र में कर्नाटक स्टेट लोन टेनिस एसोसिएशन के साथ खेलना शुरू किया था।
- सृष्टि 2024 में अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA ) अंडर-10 चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी थीं।
- दिसंबर 2024 में AITA गर्ल्स अंडर-12 रैंकिंग में सृष्टि नंबर 1 रैंकिंग पर पहुंची।
- सृष्टि ने 2024 में अंडर-12 इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
सीनियर लेवल टेनिस में भारत का कोई भी खिलाड़ी आज तक टॉप 10 रैंकिंग में नहीं पहुंचा है। सृष्टि जूनियर लेवल में नंबर 1 बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।
निधन (DEATH)
4. तमिल डायरेक्टर भारतीराजा का निधन
- 10 जून को तमिल डायरेक्टर भारतीराजा का निधन हो गया। वे 84 साल के थे।
- भारतीराजा ने 1977 में फिल्म ’16 वयाथिनिले’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।
- भारतीराजा की प्रमुख फिल्मों में ‘किझाके पोगुम रेल’, ‘सिगप्पु रोजक्कल’, ‘अलैगल ओइवथिल्लई’, ‘काधल ओवियम’ और ‘मुधल मरियाथाई’ शामिल हैं।
- भारतीराजा ने ‘सोलवां सावन’ (1979), ‘रेड रोज’ (1980) और ‘सवेरे वाली गाड़ी’ (1986) जैसी कुछ हिंदी फिल्में भी डायरेक्ट की हैं।
- 2004 में भारतीराजा को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
- भारतीराजा को 6 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार समेत कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
- भारतीराजा ने चार दशक से ज्यादा के लंबे करियर में 40 से ज्यादा फिल्मों का डायरेक्शन किया।
- डायरेक्टर के तौर पर उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘मींडम ओरु मारियाथाई’ थी, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी।
मिसलीनियस (MISCELLENEOUS)
5. भारत में 3 विदेशी यूनिवर्सिटीज के कैंपस शुरू होंगे
- 10 जून को शिक्षा मंत्रालय ने तीन प्रमुख विदेशी यूनिवर्सिटीज को भारत में कैंपस शुरू करने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoP) जारी किए।
- शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थिति में हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी और UGC प्रेसिडेंट डॉ. विनीत जोशी ने ये अनुमोदन पत्र सौंपे।
- इन यूनिवर्सिटी में ब्रिस्टल (University of Bristol), यॉर्क (University of York) और UNSW (University of New South Wales) शामिल हैं।
- यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल और यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क अपने कैंपस मुंबई में स्थापित करेंगी।
- यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स अपना कैंपस बेंगलुरु में शुरू करेगी।
- इन कैंपस में इंटरनेशनल फैकल्टी और ग्लोबल सिलेबस की सुविधा होगी।
- यूनिवर्सिटी बिजनेस, कंप्यूटर साइंस, साइबर सिक्योरिटी, फाइनेंस और अन्य सेक्टर्स में सिलेबस शुरू करेंगी।
- यह कदम नेशनल एजुकेशन पॉलिसी का हिस्सा है। अब भारत में 5 विदेशी हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूट हो जाएंगे।
आज का इतिहास
11 जून
- 1866 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई।
- 1897 में स्वतन्त्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म हुआ था।
- 2008 में ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।
—————-
ये खबर भी पढ़ें..
पीएम मोदी सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने वाले PM बने:ऑपरेशन सिंदूर में सुखोई उड़ाने वाले कैप्टन मनीष को वीर चक्र मिला, 10 जून के करेंट अफेयर्स
आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें.
