Site icon Newsleak

Rajasthan Royals Players Royal Dinner at City Palace, Jaipur

जयपुर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान रॉयल्स की टीम सोमवार (11 मई) को जयपुर के पूर्व राजपरिवार की मेहमान थी। टीम के लिए सिटी पैलेस में मौजूद ‘द सर्वतो’ रेस्टोरेंट में रॉयल डिनर का आयोजन किया गया था।

क्रिकेटर्स का राजसी परंपराओं के साथ रॉयल फैमिली के मेंबर्स पद्मनाभ सिंह और गौरवी कुमारी ने वेलकम किया। टीम के सिटी पैलेस में एंट्री लेते ही फूल बरसाए गए।

राजस्थानी म्यूजिक पर वेलकम डांस करते आर्टिस्ट और शहनाई की धुन के बीच खिलाड़ियों के स्वागत के लिए सजे-संवरे हाथी भी थे।

करीब 2 घंटे तक टीम रेस्टोरेंट में मौजूद रही। सिटी पैलेस से निकलने के दौरान टीम के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी अपनी एक नन्हीं फैन से भी मिले।

सबसे पहले देखिए- रॉयल्स के रॉयल डिनर की PHOTOS…

सिटी पैलेस में एंट्री के बाद बाद राजस्थान रॉयल्स के कैप्टन रियान पराग और ओपनर वैभव सूर्यवंशी ग्रैंड वेलकम को लेकर काफी खुश नजर आए।

सजे-धजे हाथियों को भी खिलाड़ियों के स्वागत के लिए लाया गया था। कई विदेशी खिलाड़ियों के लिए ये चौंकाने वाला एक्सपीरियंस था।

टीम के कोच संगाकारा और सभी खिलाड़ियों पर फूल भी बरसाए गए थे।

वेलकम सेरेमनी में हाथियों के साथ, घोड़े, कालबेलिया डांसर्स भी थे। खिलाड़ियों ने उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाई।

रॉयल डिनर के बाद बाहर निकले खिलाड़ियों को देखने के लिए काफी भीड़ जमा हो गइ थी। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी अपनी एक नन्हीं फैन से हाथ मिलाने के लिए पहुंचे।

राजस्थान रॉयल्स की टीम रात करीब 8 सिटी पैलेस पहुंचे थे। वे रात करीब 10 सिटी पैलेस निकले।

द सर्वतो रेस्टोरेंट से देखा आमेर

सिटी पैलेस में मौजूद इस आलीशान रेस्टोरेंट से जयपुर के कई बेहद खूबसूरत लैंडमार्क नजर आते हैं। इनमें एक है आमेर फोर्ट। राजस्थान रॉयल्स के कई खिलाड़ी रेस्टोरेंट से आमेर के व्यू को भी एंजॉय करते नजर आए। खिलाड़ियों ने सिटी पैलेस, आमेर, जयपुर के हेरिटेज से जुड़े दूसरे लैंडमार्क को लेकर भी स्टाफ से बातचीत की।

जयपुर का द सर्वतो रेस्टोरेंट।

जयपुर में इस सीजन का अखिरी मैच 19 मई को

राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में जयपुर में अब तक एक भी मैच नहीं जीती है। जयपुर में राजस्थान रॉयल्स अपना आखिरी मैच 19 मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स से खेलेगी।

आरआर फ्रेंचाइजी हाल ही में अपने नए मालिक को लेकर भी चर्चा में रही है। स्टील किंग लक्ष्मी निवास मित्तल ने फ्रेंचाइजी को 15 हजार करोड़ से ज्यादा में खरीदा है।

….

राजस्थान रॉयल्स से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

SMS स्टेडियम पहुंचे उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल:बेटे संग देखा RR का प्रैक्टिस सेशन; 15 हजार करोड़ रुपए में खरीदी थी राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के नए मालिक लक्ष्मी निवास मित्तल तीन दिन पहले जयपुर में टीम की प्रैक्टिस देखने पहुंचे थे। उनके साथ उनके बेटे भी थे। आईपीएल के नए सीजन में टीम मैनेजमेंट की कमान उनके हाथ में होगी। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version