Site icon Newsleak

Rajasthan Economics Lecturer Recruitment | RPSC Posts Empty

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई सरकारी स्कूलों में प्राध्यापक (इकोनॉमिक्स) के 35 पदों में से 6 पद खाली रहेंगे। आयोग ने भर्ती प्रक्रिया पूरी कर अंतिम परिणाम जारी कर दिया। जिसमें केवल 29 अभ्यर्थी ही मुख्य मेरिट में शामिल हो सके। इसका क

.

खास बात ये रही कि एसटी वर्ग में 5 पद थे। इसमें जनरल के 3, जनरल महिला का एक व विधवा कोटे से 1 पद आरक्षित था और सभी पद खाली रह गए। वहीं विधवा के जनरल से एक, एससी से एक, ओबीसी से एक व एमबीसी से एक पद खाली रहा। आयोग की ओर से 12 कैंडिडेट्स की आरक्षित सूची भी जारी की है। जिनको इन 29 कैंडिडेट्स में से अनुपस्थित रहने पर मौका मिलेगा।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए आयोजित प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के इकोनॉमिक्स विषय के अभ्यर्थियों की पात्रता जांच के लिए आयोग 20 जनवरी 2025 को विचारित सूची जारी की थी। इसके बाद पात्रता जांच व डॉक्युूेंटस वैरीफिकेशन किया गया। अब आयोग ने सफल कैंडिडेट्स की मुख्य सूची जारी की है।

RPSC ने 2202 पदों के लिए 25 अक्टूबर 2024 को वैकेंसी निकाली थी।

40 प्रतिशत मिनिमम मार्क्स लाने थे

पात्रता जांच और दस्तावेज सत्यापन के बाद विज्ञापित पदों के विरुद्ध केवल 29 अभ्यर्थी को मेरिट क्रमांक के अनुसार मुख्य सूची में सफल घोषित किया। कटऑफ अंक नहीं मिलने के कारण कईं सीटें भी खाली रहीं। परीक्षा में पेपर-1 कुल 150 और पेपर-2 कुल 300 अंकों का था, दोनों पेपर के लिए न्यूनतम मार्क्स 40 प्रतिशत निर्धारित थे।

………

पढें ये खबर भी…

होम साइंस में मिला इकलौता लेक्चरर, खाली रहे 15 पद:मिनीमम मार्क्स तक हासिल नहीं कर पाए; 2,623 ने भरे फार्म, 949 ने दिया एग्जाम

सरकारी स्कूलों में प्राध्यापक होम साइंस के 16 पदों में से 15 खाली रह गए हैं। आरपीएससी ने मंगलवार को भर्ती प्रक्रिया पूरी कर अंतिम परिणाम जारी कर दिया। जिसमें केवल एक अभ्यर्थी मुख्य मेरिट में शामिल हो सका। पूरी खबर पढें

Source link

Exit mobile version