Site icon Newsleak

President’s Trophy Grade-I 2025/26.Pakistan Test captain Shan Masood breaks Inzamam-ul-Haq with 177-ball double century Virender Sehwag | शान मसूद ने सहवाग का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा: पाकिस्तान में सबसे तेज फर्स्ट-क्लास दोहरा शतक बनाया; 177 गेंदों में डबल सेंचुरी

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • President’s Trophy Grade I 2025 26.Pakistan Test Captain Shan Masood Breaks Inzamam ul Haq With 177 ball Double Century Virender Sehwag

17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शान मसूद ने सोमवार को कराची में खेले जा रहे प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-I 2025/26 के मुकाबले में पहले दिन 185 गेंदों पर 212 रन बनाकर नाबाद रहे।

पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान शान मसूद ने घरेलू क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पाकिस्तान की धरती पर फर्स्ट-क्लास क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ते हुए भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

यह उपलब्धि शान मसूद ने सोमवार को कराची में खेले जा रहे प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-I 2025/26 के मुकाबले में हासिल की। यह मैच सुई नॉर्दर्न गैस पाइपलाइंस लिमिटेड (SNGPL) और साहिर एसोसिएट्स के बीच खेला जा रहा है, जिसमें मसूद SNGPL की ओर से मैदान में उतरे।

मसूद ने सिर्फ 177 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने 2006 में लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ 182 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था।

वीरेंद्र सहवाग ने साल 2006 में पाकिस्तान दौरे पर लाहौर में खेले गए पहले टेस्ट में नाबाद 247 रन की पारी खेली थी।

इंजमाम-उल-हक का रिकॉर्ड भी टूटा शान मसूद ने पाकिस्तान के सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंजमाम-उल-हक के नाम था, जिन्होंने 1992 में 188 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा था।

इंजमाम-उल-हक ने 1992 में 188 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा था।

390 रन की साझेदारी मैच के पहले दिन SNGPL को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा गया। टीम का पहला विकेट अजान अवैस के रूप में 53 रन पर गिरा। इसके बाद शान मसूद और अली जरयाब ने दूसरे विकेट के लिए 390 रन की बड़ी साझेदारी की। यह साझेदारी पाकिस्तान में किसी भी विकेट के लिए नौवीं सबसे बड़ी साझेदारी रही।

अली जरयाब ने 237 गेंदों पर 192 रन बनाए, जबकि शान मसूद दिन का खेल खत्म होने तक 185 गेंदों पर 212 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी स्ट्राइक रेट 114 से अधिक रही। पहले दिन के अंत तक SNGPL ने 82.1 ओवर में 2 विकेट पर 460 रन बना लिए।

शान मसूद ने सोमवार को कराची में खेले जा रहे प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-I 2025/26 के मुकाबले में पहले दिन 185 गेंदों पर 212 रन बनाकर नाबाद रहे।

इस साल का दूसरा दोहरा शतक यह शान मसूद का 2025 में दूसरा फर्स्ट-क्लास दोहरा शतक है। इससे पहले उन्होंने कराची ब्लूज़ की ओर से एबटाबाद के खिलाफ 250 रन बनाए थे। उनके करियर में अब कुल पांच फर्स्ट-क्लास दोहरे शतक हो चुके हैं।

____________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

टी-20 मैच में 8 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना:भूटान के स्पिनर ने म्यांमार के खिलाफ किया कारनामा, 4 ओवर में 7 रन दिए

भूटान के ऑफ स्पिनर सोनम येशे ने इतिहास रच दिया है। 22 साल के सोनम, टी-20 क्रिकेट के एक मैच में 8 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। येशे ने अपने कोटे के चार ओवर में 7 रन देकर 8 विकेट लिए। इसमें एक मेडन ओवर भी शामिल था। उनकी इकोनॉमी सिर्फ 1.75 रही।​​​​​​​ पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version