Site icon Newsleak

Preeti, Priya, Arundhati Reach Finals; Nikhat Zareen Out

52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंगोलिया के उलानबटोर में चल रही एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत के लिए सोमवार का दिन मिला-जुला रहा।

प्रीति पवार, प्रिया और अरुंधति चौधरी ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बना ली है। अब तक भारत की चार मुक्केबाज फाइनल में पहुंच चुकी हैं।

प्रीति पवार ने पेरिस ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट को एकतरफा मुकाबले में हराकर गोल्ड मेडल की उम्मीद मजबूत कर दी है।

वहीं, निखत जरीन और लवलीना बोरगोहेन को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा, जिससे उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

प्रीति ने पेरिस ओलिंपिक मेडलिस्ट को शिकस्त दी

54 KG वेट कैटगिरी में प्रीति पवार ने पेरिस ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट कोरिया की एजी इम को 5-0 से हराया। वर्ल्ड बॉक्सिंग कप की गोल्ड मेडलिस्ट प्रीति ने तीनों राउंड में अपना नियंत्रण बनाए रखा और विपक्षी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। अब फाइनल में उनका मुकाबला चीनी ताइपे की हुवांग ह्सियाओ-वेन से होगा, जो तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन और टोक्यो ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं।

प्रीति पवार ने पेरिस ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट को हरा कर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।

प्रिया और अरुंधति भी फाइनल में: गोल्ड के लिए भिड़ेंगी

60 किलोग्राम वेट कैटगिरी में प्रिया ने स्थानीय खिलाड़ी मंगोलिया की नामून मोंखोर को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया। अब वे फाइनल में उत्तर कोरिया की उन ग्योंग वॉन से भिड़ेंगी। वहीं, 70 किलोग्राम कैटेगरी में अरुंधति चौधरी ने उज्बेकिस्तान की ओयशा तोइरोवा को 4-1 से हराया। फाइनल में उनका सामना कजाकिस्तान की बकित सेदिश से होगा।

60 किलोग्राम वेट कैटगिरी में प्रिया नेमंगोलिया की नामून मोंखोर को 5-0 से हराकर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।

निखत और लवलीना को ब्रॉन्ज मेडल

निखत जरीन और लवलीना बोरगोहेन को ब्रॉन्ज मेडल से संतुष्ट होना पड़ा। उन्हें सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। 51 KG वेट में निखत जरीन को मौजूदा ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट चीन की वू यू ने 5-0 से हराया। वू यू इस समय दुनिया की सबसे आक्रामक मुक्केबाजों में से एक मानी जाती हैं।

वहीं,75 किलोग्राम कैटेगरी में लवलीना बोरगोहेन को उज्बेकिस्तान की अजीजा जोकिरोवा ने 5-0 से मात दी। इसके अलावा 80 KG वेट में अनुभवी पूजा रानी भी कजाकिस्तान की नादेज्दा रयाबेट्स से हारकर बाहर हो गईं।

लाल जर्सी में भारत की निखत जरीन एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच के दौरान।

बिजली कटने से अंकुशिता बोरो को अंकों के आधार पर हार मिली 65 किलोग्राम वेट में अंकुशिता बोरो और चीनी ताइपे की निएन-चिन चेन के बीच मैच के दौरान पहले राउंड के बाद बिजली गुल हो गई। काफी देर तक बाधा रहने के कारण मैच का फैसला पॉइंट्स के आधार पर किया गया, जिसमें अंकुशिता को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।

आज दो कैटगिरी का सेमीफाइनल चैंपियनशिप के अगले दौर में 7 अप्रैल को भारत की दो और मुक्केबाज (48kg और 57kg कैटेगरी) अपने सेमीफाइनल मुकाबले खेलेंगी।

—————————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

IPL में आज राजस्थान vs मुंबई मैच:हार्दिक की फिटनेस पर सस्पेंस; बुमराह को अब तक विकेट नहीं मिला

IPL में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MI) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। जबकि 7:30 बजे से मैच शुरू होगा।

मुंबई के लिए सबसे बड़ी चिंता उनके कप्तान हार्दिक पांड्या की फिटनेस है। वे पिछला मैच बीमारी के कारण नहीं खेल पाए थे। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version