Newsleak

Praggnanandhaa Enters Grand Chess Tour Final

  • Hindi News
  • Sports
  • Praggnanandhaa Enters Grand Chess Tour Final | Faces Fabiano Caruana

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ग्रैंड चेस टूर (GCT) 2026 के फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में जर्मनी के विंसेंट कीमर को 19-9 से हराया। प्रज्ञाननंदा ने क्लासिकल और रैपिड गेम के बाद ही मुकाबला अपने नाम कर लिया था। इसके बाद खेले गए तीन ब्लिट्ज गेम हारने के बावजूद उनका कुल स्कोर 19-9 रहा। अब 25 अगस्त को खिताबी मुकाबले में उनका सामना डिफेंडिंग चैंपियन अमेरिका के फैबियानो कारुआना से होगा।

तीन गेम बाकी रहते ही फाइनल पक्का कर लिया

प्रज्ञाननंदा ने सेमीफाइनल के दूसरे क्लासिकल गेम में कीमर को हराकर 9-3 की बढ़त बनाई थी। इसके बाद दो रैपिड गेम में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। रैपिड मुकाबलों में बढ़त बनाने के बाद प्रज्ञाननंदा ने तीन गेम बाकी रहते ही सेमीफाइनल जीत लिया।

इसके बाद चारों ब्लिट्ज गेम खेले गए। प्रज्ञाननंदा ने पहले ब्लिट्ज में हार की स्थिति से वापसी करते हुए जीत हासिल की, लेकिन इसके बाद कीमर ने लगातार तीन गेम जीत लिए। इससे मैच का अंतिम स्कोर 19-9 रहा, लेकिन इन नतीजों का फाइनल में प्रज्ञाननंदा की जगह पर कोई असर नहीं पड़ा।

फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन कारुआना

दूसरे सेमीफाइनल में फैबियानो कारुआना ने अमेरिका के वेस्ले सो को 18-12 से हराया। इसके साथ ही प्रज्ञाननंदा और कारुआना के बीच खिताबी मुकाबला तय हो गया।

फाइनल 25 अगस्त को खेला जाएगा। इसमें दोनों खिलाड़ी 0-0 से नई शुरुआत करेंगे। यानी सेमीफाइनल के अंक फाइनल में नहीं जुड़ेंगे।

कारुआना इस टूर्नामेंट के डिफेंडिंग चैंपियन हैं और लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। दूसरी ओर, प्रज्ञाननंदा पहली बार GCT खिताब जीतने के लिए खेलेंगे।

प्रज्ञाननंदा की शुरुआत ब्लैक मोहरों से होगी

फाइनल से पहले हुए ड्रॉ में तय हुआ कि प्रज्ञाननंदा पहली क्लासिकल बाजी में ब्लैक मोहरों से खेलेंगे। फाइनल में पहले दो क्लासिकल गेम खेले जाएंगे। इसके बाद प्रतियोगिता के तय फॉर्मेट के अनुसार रैपिड और ब्लिट्ज गेम होंगे।

2 लाख डॉलर है विजेता की इनामी राशि

ग्रैंड चेस टूर फाइनल की कुल इनामी राशि 4.5 लाख डॉलर है। चैंपियन को 2 लाख डॉलर मिलेंगे। रनर-अप को 1.25 लाख डॉलर और तीसरे स्थान के खिलाड़ी को 75 हजार डॉलर मिलेंगे। टॉप-3 खिलाड़ियों को 2027 ग्रैंड चेस टूर का सीधा आमंत्रण भी मिलेगा।

————————————————-

स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

नाइट क्लब घटना के बाद ब्रायडन कार्स टीम से बाहर:पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे; ECB बोला- क्रिकेट रेगुलेटर जांच करेगा

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को डर्बी के नाइट क्लब में हुई घटना के बाद पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। यह घटना शनिवार रात मिडिल इंग्लैंड के डर्बी में हुई। पूरी खबर

Source link

Exit mobile version