Newsleak

Portuguese Footballer Kuvin Castro Dies After Collapsing During Match

  • Hindi News
  • Sports
  • Portuguese Footballer Kuvin Castro Dies After Collapsing During Match | Lisbon

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुर्तगाल के 25 साल के फुटबॉलर क्यूविन कास्त्रो की मैच के दौरान मैदान पर गिरने के बाद मौत हो गई। वह शनिवार को लिस्बन में प्री-सीजन फ्रेंडली मैच खेल रहे थे।

इस घटना के बाद मैच स्थगित कर दिया गया। लिस्बन फुटबॉल एसोसिएशन ने उनके निधन की पुष्टि की। कास्त्रो पुर्तगाल में चौथे डिवीजन की लीग में खेलने वाली टीम रियल स्पोर्ट क्लब का हिस्सा थे। मुकाबला एस्ट्रेला डि अमाडोरा नाम की टीम से हो रहा था।

22वें मिनट में मैदान पर गिरे, अस्पताल ले जाया गया

कास्त्रो मैच के 22वें मिनट में मैदान पर गिर पड़े। उनके गिरने के बाद मेडिकल टीम ने तुरंत इलाज शुरू किया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत की पुष्टि हुई। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैदान पर उन्हें बिजली का झटका देकर होश में लाने की कोशिश भी की गई।

क्यूविन कास्त्रो की 25 साल की उम्र में मौत हो गई। लिस्बन फुटबॉल एसोसिएशन ने इसकी पुष्टि की।

रियल स्पोर्ट क्लब ने कहा- वह हमारे परिवार का हिस्सा थे

कास्त्रो के निधन पर रियल स्पोर्ट क्लब ने शोक जताया। क्लब ने उन्हें अपने खेल परिवार का अभिन्न हिस्सा बताया और कहा कि उनके साथ जुड़े लोगों के दिल में उनकी याद हमेशा रहेगी।

एस्ट्रेला दा अमाडोरा ने भी इस घटना पर दुख जताया। दोनों क्लबों ने मैच स्थगित किए जाने के बाद कास्त्रो को श्रद्धांजलि दी।

क्यूविन कास्त्रो के निधन पर रियल स्पोर्ट क्लब ने सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि।

वेस्ट ब्रोम 25वें मिनट में तालियां बजाकर देगा श्रद्धांजलि

कास्त्रो के पूर्व इंग्लिश क्लब वेस्ट ब्रोमविच एल्बियन ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। क्लब ने घोषणा की है कि रविवार को बर्नले के खिलाफ होने वाले मैच के 25वें मिनट में कास्त्रो की याद में तालियां बजाई जाएंगी। खिलाड़ी इस मैच में काली पट्टी भी बांधकर उतरेंगे। कास्त्रो 25 साल के थे।

वेस्ट ब्रोम ने कास्त्रो के निधन को बेहद दुखद बताते हुए उनके परिवार और करीबियों के प्रति संवेदना जताई है।

2021 में आर्सेनल के खिलाफ किया था डेब्यू

क्यूविन कास्त्रो 2021 में वेस्ट ब्रोम की अकादमी से जुड़े थे। उन्होंने उसी साल आर्सेनल के खिलाफ लीग कप मैच में क्लब की सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था। बाद में उन्होंने वेस्ट ब्रोम के लिए लीग मैच में भी हिस्सा लिया।

इसके बाद वह लोन पर बर्टन एल्बियन, नॉट्स काउंटी और गेट्सहेड से जुड़े। 2023 में वह वेस्ट ब्रोम से अलग हो गए।

इंग्लैंड में कई क्लबों के लिए खेले, इसी सीजन पुर्तगाल लौटे

कास्त्रो का ज्यादातर फुटबॉल करियर इंग्लैंड में बीता। वह यॉर्क सिटी, किंग्स लिन टाउन, चिपेनहम टाउन, कैम्ब्रिज सिटी और ईस्टबोर्न बोरो जैसे क्लबों के लिए भी खेले। वह इंग्लैंड में इप्सविच टाउन के साथ ट्रायल पर भी रहे थे।

कास्त्रो इसी सीजन पुर्तगाल लौटे थे और रियल स्पोर्ट क्लब से जुड़े थे। लिस्बन में इसी क्लब के लिए खेलते हुए 22 अगस्त को उनकी जान चली गई।

——————————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट आज से:गिल के पास 3 हजार रन और 50 छक्के पूरे करने का मौका, सारांश डेब्यू कर सकते हैं

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में खेला जाएगा।

गॉल में पहला टेस्ट 165 रन से जीतकर भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। अब टीम की नजर सीरीज 2-0 से जीतने पर है। भारत ने आखिरी बार जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ विदेशी जमीन पर टेस्ट सीरीज जीती थी। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version