Newsleak

PM Modi to Meet Asian Para Games Medalists in New Delhi

  • Hindi News
  • Sports
  • PM Modi To Meet Asian Para Games Medalists In New Delhi | Record 114 Medals

नई दिल्ली 48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
एशियन पैरा टीम खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ।  - Dainik Bhaskar

एशियन पैरा टीम खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एशियन पैरा गेम्स 2026 के प्लेयर्स से कल मुलाकात करेंगे। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम करीब 4:30 बजे यह कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

जापान के आईची-नागोया में 18 से 24 अक्टूबर तक हुए इन खेलों में भारत ने कुल 114 मेडल जीते। इनमें 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत पहली बार 30 गोल्ड तक पहुंचा। टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रही। 2023 में चीन के हांगझोउ में हुए एशियन पैरा गेम्स में भारत ने 108 मेडल हासिल किए थे।

20 दिन पहले मोदी नई दिल्ली में एशियन मेडलिस्ट से मिले थे।

114 मेडल कैसे आए, किस खेल ने सबसे ज्यादा योगदान दिया?

भारत के मेडल सिर्फ एक-दो खेलों तक सीमित नहीं रहे। पैरा एथलेटिक्स और पैरा बैडमिंटन ने सबसे ज्यादा योगदान दिया। इनके अलावा तैराकी, तीरंदाजी, शूटिंग, टेबल टेनिस, जूडो और पावरलिफ्टिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीते।

पैरा एथलेटिक्स ने अकेले दिलाए 65 मेडल

  • भारत की कुल पदक संख्या में सबसे बड़ा हिस्सा पैरा एथलेटिक्स का रहा। इस खेल में खिलाड़ियों ने 22 गोल्ड, 19 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज जीते।
  • इसका कारण यह है कि एथलेटिक्स में कई तरह के इवेंट होते हैं। इसमें 100 और 200 मीटर की दौड़ से लेकर लंबी दूरी, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक और क्लब थ्रो जैसे इवेंट शामिल हैं।
  • इस बार सुमित अंतिल ने भाला फेंक में अपना गोल्ड बरकरार रखा। निशाद कुमार और मोना अग्रवाल भी दो-दो गोल्ड जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों में शामिल रहे।

बैडमिंटन में 16 और स्विमिंग में 11 मेडल

पैरा बैडमिंटन भारत का दूसरा सबसे सफल खेल रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने इसमें 3 गोल्ड, 5 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज समेत 16 मेडल जीते।

पैरा स्विमिंग में भारत को 11 मेडल मिले। इनमें 3 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज शामिल थे। हिमांशु नंदल ने पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल S11 में ब्रॉन्ज जीता। उन्होंने प्रतियोगिता में कुल तीन ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।

एशियन पैरा गेम्स क्या हैं और इनका महत्व क्यों है?

एशियन पैरा गेम्स एशिया के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए होने वाली खेल प्रतियोगिता है। इसमें अलग-अलग देशों के खिलाड़ी अपनी शारीरिक स्थिति और खेल की क्षमता के अनुसार मुकाबला करते हैं।

हर खेल में वर्गीकरण का अपना तरीका होता है। उदाहरण के लिए, एथलेटिक्स में दौड़ने, कूदने या थ्रो करने की क्षमता के आधार पर अलग श्रेणियां होती हैं। बैडमिंटन में भी खिलाड़ियों की शारीरिक स्थिति के अनुसार SL, SU जैसी कैटेगरी बनाई जाती हैं।

मोदी टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम से भी मिल चुके

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version