PM Modi to inaugurate International Exhibition; Sjoerd Marijne appointed coach of Indian women’s hockey team | करेंट अफेयर्स 3 जनवरी: पीएम मोदी इंटरनेशनल एग्जीबिशन का उद्घाटन करेंगे; सोजर्ड मारिन भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच बने

  • Hindi News
  • Career
  • PM Modi To Inaugurate International Exhibition; Sjoerd Marijne Appointed Coach Of Indian Women’s Hockey Team

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री मोदी भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरहवा अवशेषों की अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। सोजर्ड मारिन को भारतीय महिला हॉकी टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया। असम 8वें वेतन आयोग का गठन करने वाला पहला राज्य बना।

ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. पीएम मोदी पिपरहवा अवशेषों की अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार, 3 जनवरी को नई दिल्ली के राय पिथौरा कल्चरल कॉम्प्लेक्स में भगवान बुद्ध से जुड़े (पिपरहवा अवशेषों) अवशेषों की इंटरनेशनल एग्जीबिशन का उद्घाटन करेंगे। इसका टाइटल- ‘द लाइट एंड द लोटस, रेलिक्स ऑफ द अवेकेंड वन’ है।

पिपरहवा के अवशेषों को 1898 में खोजा गया था।

पिपरहवा के अवशेषों को 1898 में खोजा गया था।

  • पिपरहवा अवशेषों को 100 से ज्यादा सालों बाद भारत वापस लाया गया है।
  • ये बौद्ध धर्म के शुरुआती पुरातात्विक अध्ययन के लिए जरूरी है।
  • ये अवशेष नई दिल्ली के नेशनल म्यूजियम और कोलकाता के इंडियन म्यूजियम में संरक्षित हैं।
  • पिपरहवा सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) एक प्राचीन बौद्ध स्थल है, जहां भगवान बुद्ध ने अपने जीवन अंतिम वक्त व्यतीत किया था।
  • 1898 में ब्रिटिश इंजीनियर विलियम क्लैक्सटन पेप्पे ने एक स्तूप की खुदाई के दौरान भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र अवशेष खोजे थे।
  • औपनिवेशिक काल में इनमें से अधिकांश अवशेष कोलकाता के इंडियन म्यूजियम में रखे गए, जबकि कुछ हिस्सा पेप्पे के वंशजों के पास रहा और विदेश चला गया।
  • 127 साल बाद उन्हीं अवशेषों को जुलाई 2025 को भारत वापस लाया गया था।

2. असम 8वां वेतन आयोग का गठन करने वाला पहला राज्य बना

1 जनवरी को असम सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) के गठन का ऐलान किया है। ऐसा करने वाला वो पहला राज्य बन गया है।

गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की।

गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की।

  • मुख्यमंत्री के मुताबिक, केंद्र सरकार ने पहले ही 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के लिए टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) जारी कर दिए हैं।
  • असम सरकार ने फॉर्मर चीफ सेक्रेटरी सुभाष दास की अध्यक्षता में 8वें राज्य वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी गई।
  • 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर, 2025 को खत्म हो गया है।
  • जल्द ही 8वें वेतन आयोग के प्रावधान लागू होने की संभावना है।

3. राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘स्किल द नेशन’ चैलेंज लॉन्च किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 जनवरी को राष्ट्रपति भवन कल्चरल सेंटर में ‘स्किल द नेशन’ चैलेंज लॉन्च किया। ये कार्यक्रम कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रपति ने ओडिशा के राइरंगपुर में इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के रीजनल सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन भी किया।

इस मौके पर राष्ट्रपति ने ओडिशा के राइरंगपुर में इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के रीजनल सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन भी किया।

  • ये स्किल इंडिया मिशन के SOAR यानी स्किलिंग फॉर रेडीनेस पहल का हिस्सा है।
  • राष्ट्रपति ने कार्यक्रम में छात्रों और संसद सदस्यों समेत कई लोगों को AI से जुड़े सर्टिफिकेट भी दिए।

4. सांख्यिकी मंत्रालय ने अपना नया लोगो जारी किया

मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिक्स एंड प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन (MoSPI) ने 1 जनवरी को अपने नया लोगो और प्रतीक (शुभंकर) जारी किया।

MoSPI का नया लोगो डेटा बेस्ड है।

MoSPI का नया लोगो डेटा बेस्ड है।

  • नए लोगो में डेटा की जरूरत और डेवलपमेंट दिखाया गया है।
  • इसमें अशोक चक्र, बीच में रुपए का चिन्ह और आगे बढ़ते हुए डेटा का सिंबल है।
  • इसे सत्य, पारदर्शिता और सुशासन का प्रतीक माना गया है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

5. सोजर्ड मारिन इंडियन वुमेन हॉकी टीम के हेड कोच बने

2 जनवरी को पूर्व डच हॉकी प्लेयर और भारतीय महिला के कोच रहे सोजर्ड मारिन को दोबारा भारतीय महिला हॉकी टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया।

सोजर्ड ने 2021 में टोक्यो ओलिंपिक भारतीय महिला टीम को टॉप 4 में पहुंचाया था।

सोजर्ड ने 2021 में टोक्यो ओलिंपिक भारतीय महिला टीम को टॉप 4 में पहुंचाया था।

  • उनकी नियुक्ति की घोषणा हॉकी इंडिया ने की।
  • वो 14 जनवरी को भारत पहुंचेंगे और 19 जनवरी से नेशनल कोचिंग कैंप शुरू करेंगे।
  • उनका कार्यकाल 2028 के लॉस एंजिल्स ओलिंपिक तक होगा।
  • सोजर्ड 2017 में भारतीय महिला हॉकी टीम के हेड कोच बनाए गए थे।
  • सोजर्ड ने हरेंद्र सिंह की जगह ली है, जिन्होंने दिसंबर में ‘व्यक्तिगत कारणों’ का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था।
  • सोजर्ड ने ‘विल पावर: द इनसाइड स्टोरी ऑफ द इनक्रेडिबल टर्नअराउंड इन इंडियन वुमन हॉकी’ नाम की एक किताब लिखी है।

राज्य (STATE)

5. दिल्ली में शब्दोत्सव 2026 का उद्घाटन हुआ

दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारतीय साहित्यिक और सांस्कृतिक उत्सव ‘दिल्ली शब्दोत्सव 2026’ का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इवेंट पोस्टर 29 दिसंबर को जारी किया गया था।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इवेंट पोस्टर 29 दिसंबर को जारी किया गया था।

  • ये इवेंट 2 से 4 जनवरी तक मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में जारी रहेगा।
  • इस कार्यक्रम में देश भर के जाने-माने 100 से ज्यादा विचारक, लेखक और वक्ता हिस्सा लेंगे।
  • इनमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत सुनील आंबेकर, मनमोहन वैद्य और सच्चिदानंद जोशी भी शामिल होंगे।
  • इसके साथ ही 40 से ज्यादा यूनिवर्सिटीज के स्टूडेंट्स भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

6. केंद्र सरकार ने 22 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2026 को इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े 22 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी।

22 नए प्रोजेक्ट्स में 41,863 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट शामिल है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव (फाइल फोटो)

22 नए प्रोजेक्ट्स में 41,863 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट शामिल है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव (फाइल फोटो)

  • इन प्रोजेक्ट्स में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, टेलिकम्युनिकेशन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोटिव और आईटी हार्डवेयर की मैन्युफैक्चरिंग शामिल है।
  • इसमें 8 राज्य- आंध्र प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं।
  • इससे पहले मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत 24 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी थी।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

3 जनवरी का इतिहास:

  • 1925 में बेनिटो मुसोलिनी ने खुद को इटली का तानाशाह घोषित किया था। मुसोलिनी इटली की नेशनल फासिस्ट पार्टी का नेता था और वो 1922 से लेकर 1943 तक लगातार 21 सालों तक इटली के प्रधानमंत्री पद पर रहा।
  • 1977 में स्टीव जॉब्स और स्टीव वोज्नियाक ने एपल कंपनी की स्थापना की थी।
  • 1969 में मशहूर फॉर्मूला वन कार रेसर माइकल शूमाकर का जन्म हुआ था।
  • 1938 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने पोलियो की बीमारी का इलाज ढूंढने के लिए एक फाउंडेशन की स्थापना की। रूजवेल्ट 1921 में इस बीमारी की चपेट में आए थे।
  • 1880 में ‘इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया’ का पहला अंक बम्बई (अब मुंबई) में प्रकाशित हुआ था।

————-

ये करेंट अफेयर भी पढ़ें….

करेंट अफेयर्स 2 जनवरी:एयर मार्शल नागेश कपूर ‘वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ’ बने; नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट लागू हुआ

नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट 1 जनवरी से लागू हुआ। एयर मार्शल नागेश कपूर वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ बने। DRDO ने प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment