पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया। बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे पर गई टेस्ट टीम के 7 खिलाड़ियों को घर वापस बुला लिया है। उनकी उनकी जगह सात नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। PCB ने मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को रिलीज किया। मुख्य कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी रिलीज कर दिया है। पाकिस्तान की टीम लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ 194 रन से हार गई थी। टीम 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से पीछे चल रही है। तीसरा टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाएगा। लॉर्ड्स टेस्ट का ब्रीफ स्कोर देखिए… इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद बदलाव यह बदलाव पाकिस्तान को लीड्स और लॉर्ड्स में खेले गए पहले दो टेस्ट में मिली भारी हार के बाद किए गए हैं। तीसरा और आखिरी टेस्ट 9 सितंबर से शुरू होगा। टीम में शामिल किए गए सात नए खिलाड़ी सैम अयूब, अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, साद बैग, मुहम्मद रंधावा, रजाउल्लाह और मुहम्मद इमरान जूनियर हैं। ये खिलाड़ी तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान की टीम से जुड़ेंगे। 5 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके सात नए खिलाड़ियों में से पांच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। मुहम्मद रंधावा और रजाउल्लाह ने अब तक किसी भी स्तर पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। सैम अयूब ने 8 टेस्ट और अब्दुल्ला फजल ने 2 टेस्ट खेले हैं। बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर अराफात मिन्हास पाकिस्तान के लिए 3 वनडे और 4 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। बाकी खिलाड़ियों में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इमरान जूनियर और विकेटकीपर-बल्लेबाज साद बैग शामिल हैं। साद बैग 2025-26 कायदे आजम ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। दाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मोहम्मद इमरान, जिन्हें इमरान रंधावा के नाम से भी जाना जाता है, और रजाउल्लाह भी नए खिलाड़ियों में शामिल हैं। बर्मिंघम टेस्ट के लिए पाकिस्तान की अपडेटेड टीम बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), रजाउल्लाह, साद बैग (विकेटकीपर), सैम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह।
Source link
