Newsleak

PBKS vs DC IPL 2026: Playoff Race Heats Up

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

IPL 2026 में सोमवार को 55वां मैच पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुकाबला धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से होगा।

दिल्ली के पास पंजाब से हिसाब बराबर करने का मौका होगा, क्योंकि उसे पिछले मुकाबले में किंग्स के खिलाफ 6 विकेट की हार झेलनी पड़ी थी।

टूर्नामेंट की शुरुआत में अजेय रही पंजाब लगातार तीन हार के बाद दबाव में है। टीम पिछले 3 मैच हारकर आ रही है। ऐसे में उसके सामने वापसी की चुनौती रहेगी।

दूसरी ओर दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर होने की कगार पर है। उसने पिछले छह में से पांच मैच गंवा दिए हैं और अब पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है।

दोनों टीमें 36वीं बार आमने-सामने होंगी

दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं। PBKS ने 18 और DC ने 16 मैच जीते हैं। एक मैच टाई रहा, जिसे पंजाब ने जीता। पिछले सीजन का मुकाबला भी पंजाब ने जीता था।

पंजाब की फील्डिंग और बॉलिंग चिंता बनी

पंजाब किंग्स के लिए टूर्नामेंट का दूसरा हाफ उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टीम की सबसे बड़ी समस्या खराब फील्डिंग और डेथ ओवर्स में रन लुटाना है। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह भी पिछले कुछ मैचों से खामोश हैं।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम को शुरुआती सफलता वाली मानसिकता में लौटना होगा। कूपर कोनोली 10 मैचों में 377 रन बनाकर टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह 11 विकेट के साथ टॉप विकेट टेकर हैं।

श्रेयस बोले- मजबूत वापसी करेंगे

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद अय्यर ने कहा था, ‘हमारी इस टूर्नामेंट की शुरुआत काफी बेहतर थी। हर खिलाड़ी सही माइंडसेट में था। अब जरूरी है कि हम उसी मानसिकता पर टिके रहें।’

कूपर कोनोली सीजन में पंजाब के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 10 मैचों में 377 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह 10 मैचों में 11 विकेट हासिल कर चुके हैं, हालांकि वे काफी महंगे साबित हो रहे हैं।

दिल्ली की बेंच स्ट्रेंथ को मिल सकता है मौका

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने संकेत दिए हैं कि टीम अब अगले सीजन की तैयारी पर ध्यान दे रही है। KKR से हार के बाद अक्षर ने कहा था कि बेंच में बैठे खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।

दिल्ली के बैटर्स धीमी और टर्निंग पिचों पर नाकाम रहे हैं। कुलदीप की खराब फॉर्म ने मुश्किलें बढ़ाई हैं। केएल राहुल 468 रनों के साथ दिल्ली के टॉप रन स्कोरर हैं, जबकि कप्तान अक्षर पटेल 10 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर हैं।

पिच से तेज गेंदबाजों को मिल सकती है फायदा

धर्मशाला का मैदान तेज आउटफील्ड और गेंदबाजों को मिलने वाली उछाल के लिए जाना जाता है।

यहां IPL के 14 मैच खेले गए हैं। इनमें 9 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, जबकि 5 बार चेज करने वाली टीम को जीत मिली है।

दिन में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन मैच पर ज्यादा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। शाम के समय तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल-12

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोयनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, शशांक सिंह, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और विजयकुमार वैशाख।

दिल्ली कैपिटल्स: पाथुम निसांका, केएल राहुल, नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार।

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version