Site icon Newsleak

PBKS GT Practice | New Chandigarh Traffic Advisory Issued

मोहाली की सड़कों पर मर्सिडीज कार में घूमते दिखे गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल।

पंजाब किंग्स (PBKS) के साथ 31 मार्च को होने वाले IPL मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल मोहाली पहुंच गए। रविवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से वह अपनी मर्सिडीज-AMG कार निकले। इसके बाद खरड़ तक गए।

.

वहीं, उनकी पूरी टीम फ्रेंचाइजी के पोस्टर लगे बस में होटल गई। सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं।

न्यू चंडीगढ़ में मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में पंजाब और गुजरात का मुकाबला मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे से होगा। इसके लिए दोनों टीमें रविवार को मोहाली पहुंच गईं।

आज दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने स्टेडियम में प्रैक्टिस की। पंजाब किंग्स के लिए यह घरेलू मैदान है। इसलिए, टीम यहां कई दिनों से प्रैक्टिस कर रही है।

मैच को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। मैच देखने आने वाले लोगों को खास मार्गों से स्टेडियम तक पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि वे ट्रैफिक में न उलझें।

गुजरात टाइटंस टीम चंडीगढ़ एयरपोर्ट से बस में सवार होकर मोहाली के होटल पहुंची।

स्टेडियम में प्रैक्टिस करते पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर।

प्रशासन ने ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी की

  • दक्षिण मार्ग वालों के लिए: IPL 2026 के लिए मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से लेकर स्टेडियम रोड तक के ट्रैफिक में कुछ बदलाव किए गए हैं। दक्षिण मार्ग से आने वाले वाहन चालकों के पास स्टेडियम पहुंचने के दो विकल्प होंगे। पहला विकल्प है कि मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से बाएं मुड़ें और बद्दी-कुराली रोड की ओर बढ़ें। ओमेक्स शिप बिल्डिंग के पास से फिर बाएं मुड़कर PR-7 (एयरपोर्ट रोड) पर चढ़ें। वहां से स्टेडियम रोड के लिए बाएं मुड़ें। दूसरा रूट है कि बैरियर से बाएं मुड़कर बद्दी-कुराली रोड पर सीधा चलते रहें। इको सिटी-1 टाउनशिप के पास से बाएं मुड़ें और PR-6 रोड के जरिए सीधे स्टेडियम रोड पहुंचें।
  • एयरपोर्ट रोड और कुराली की तरफ से आने वालों के लिए: बद्दी/कुराली रोड से PR-7 रोड पर सीधा चलें और स्टेडियम रोड की तरफ दाहिने मुड़ें। वहीं, कुराली की तरफ से आने वाले वाहन भी स्टेडियम रोड की ओर दाहिने मुड़कर प्रवेश कर सकेंगे।
  • PGI/मध्य मार्ग से आने वाले दर्शकों के लिए: पहला रूट है कि बद्दी-कुराली रोड की तरफ सीधा बढ़ें और PR-7 (एयरपोर्ट रोड) पर चढ़ने के लिए बाएं मुड़ें। इसके बाद एयरपोर्ट रोड से स्टेडियम रोड की तरफ बाएं मुड़ जाएं। वहीं, दूसरा रूट है मुल्लांपुर-चंडीगढ़ बैरियर से बाएं मुड़ें और कुराली की ओर जाएं। इको सिटी-1 टाउनशिप के पास से बाएं मुड़कर PR-6 रोड के रास्ते स्टेडियम रोड तक पहुंचें।

ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी की गई एडवाइजरी।

इन बातों का विशेष ध्यान रखें

  • जल्दी निकलें: मैच शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले घर से निकलें, ताकि पार्किंग और सिक्योरिटी चेक में देरी न हो।
  • पार्किंग स्टिकर: अपने वाहन पर अधिकृत पार्किंग स्टिकर (यदि उपलब्ध हो) पहले से लगा लें।
  • गूगल मैप्स का सहारा लें: लाइव ट्रैफिक अपडेट के लिए नेविगेशन ऑन रखें, क्योंकि डायवर्जन के कारण कुछ लिंक रोड्स पर दबाव बढ़ सकता है।
  • सड़क किनारे वाहन पार्क न करें: सड़क किनारे वाहन खड़े करने से बचें, नहीं तो क्रेन से वाहन टो (Tow) किया जा सकता है। केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।

Source link

Exit mobile version