Patna’s Ishan Kishan will play in the T20 World Cup | टी-20 वर्ल्डकप में खेलेंगे पटना के ईशान किशन: 2 दिन पहले ईशान की कप्तानी में झारखंड ने जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी – Bihar News

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। पटना के ईशान किशन की वापसी हुई है। 2 दिन पहले ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी।

.

टीम ने पहली बार टी-20 फॉर्मेट के डोमेस्टिक टूर्नामेंट का टाइटल जीता। भारतीय विकेटकीपर ईशान किशन की कप्तानी वाली झारखंड की टीम ने हरियाणा को 69 रन के अंतर से हराया। दोनों टीमें पहली बार फाइनल मैच खेल रहीं थी।

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को हरियाणा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इसके बावजूद झारखंड के बल्लेबाज 20 ओवर में 3 विकेट पर 262 रन का मजबूत स्कोर बनाने में कामयाब हो गया। जबकि, हरियाणा की टीम बड़े स्कोर के दबाव में आ गई और 18.3 ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई।

झारखंड की जीत में ईशान किशन की कप्तानी पारी का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने 49 बॉल पर 101 रन बनाए। कुमार कुशाग्र ने 38 बॉल पर 81 रन की विस्फोटक पारी खेली। ईशान किशन प्लेयर ऑफ द फाइनल रहे, जबकि अनुकूल रॉय को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

मैच के टॉप रिकॉर्ड

  • झारखंड और हरियाणा टी-20 मैच में सबसे ज्यादा 455 रन बने। पिछला रिकॉर्ड 346 रन का था, जोकि 2021 में बड़ौदा में बना था।
  • ईशान किशन झारखंड के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा 94 छक्के लगाने वाले प्लेयर बने। विराट सिंह के 84 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा।
  • ईशान किशन ने झारखंड के लिए एक टी-20 पारी में सबसे ज्यादा 9 छक्के लगाने के अपने रिकॉर्ड को बेहतर किया। उन्होंने 10 छक्के लगाए।
  • ईशान-कुशाग्र ने 177 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। जो झारखंड की ओर से टी-20 में सबसे बड़ी साझेदारी है। पिछला रिकॉर्ड ईशान-विराट (165 रन) के नाम था।

झारखंड की खराब शुरुआत, 3 रन पर पहला झटका टॉस हारकर बैटिंग कर रही झारखंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने 3 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। यहां पर अंशुल कम्बोज ने विराट सिंह को अमित राणा के हाथों कैच कराया। टीम ने पावरप्ले में एक विकेट पर 69 रन बनाए थे।

ईशान का शतक, कुशाग्र के साथ 177 रन जोड़े पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद कप्तान ईशान किशन ने कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर बड़े स्कोर की नींव रखी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 82 बॉल पर 177 रनों की तेज साझेदारी की। पारी के 15वें ओवर में ईशान किशन को सुमित कुमार ने बोल्ड कर दिया। ईशान 49 बॉल पर 6 चौके और 10 छक्कों के सहारे 101 रन बनाए। किशन के बाद कुमार कुशाग्र भी 38 बॉल पर 81 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

ट्रॉफी की फोटो शूट के दौरान ईशान किशन और हरियाणा के कप्तान अंकित कुमार।

ट्रॉफी की फोटो शूट के दौरान ईशान किशन और हरियाणा के कप्तान अंकित कुमार।

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रिेंकू सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ईशान किशन।

भारत अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को मुंबई में USA के खिलाफ करेगा। उसके बाद 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली, 15 फरवरी को पाकिस्तान से कोलंबो और 18 फरवरी को नीदरलैंड से अहमदाबाद में मैच होंगे।

Source link

Leave a Comment