नई दिल्ली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
27 जनवरी को पीएम मोदी की 5 राज्यों के बच्चों से बातचीत का वीडियो ट्रेलर जारी हुआ था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह 10 बजे सालाना ‘परीक्षा पे चर्चा’ (PPC) कार्यक्रम में देशभर के छात्रों से बातचीत कर रहे हैं। 2026 के 9वें एडिशन में पीएम छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव-मुक्त रहने में मदद करने और लर्निंग पर फोकस के टिप्स दे रहे हैं।
X पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा-
इस बार परीक्षा पे चर्चा जरूर देखें। इस साल बहुत ही दिलचस्प विषय हैं, खासकर तनाव-मुक्त रहने की जरूरत, सीखने पर ध्यान देना और भी बहुत कुछ। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसका मैंने हमेशा आनंद लिया है, क्योंकि यह मुझे देश भर के होशियार दिमागों के साथ बातचीत करने का मौका देता है।”
27 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन का वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें पीएम अलग-अलग लोकेशन पर बच्चों से सवाल-जवाब करते नजर आए।
पीएम मोदी ने 5 राज्यों दिल्ली, कोयंबटूर (तमिलनाडु), रायपुर (छत्तीसगढ़), देव मोगरा (गुजरात) और गुवाहाटी (असम) में छात्रों से सीधे बातचीत की है।
PPC के 9वें एडिशन में 4.5 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड पार्टिसिपेंट्स और 2.26 करोड़ एक्स्ट्रा लोग थे, जिन्होंने अलग-अलग एक्टिविटीज में हिस्सा लिया।
इस साल कुल पार्टिसिपेशन 6.76 करोड़ से ज्यादा हैं। परीक्षा पे चर्चा’ का एपिसोड सोनी Liv, प्राइम वीडियो और जी 5 जैसे OTT प्लेटफॉर्म पर भी मिलेगा।
परीक्षा पे चर्चा के वीडियो के कुछ मोमेंट्स…

तस्वीर में एक बच्चा पीएम मोदी को असम का गमोछा पहनाता दिखा।

तस्वीर में पीएम मोदी छात्रों की बनाई पेंटिंग्स देखते नजर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी को बच्चों ने चाय गिफ्ट की। जिस पर उन्होंने मजाक में कहा- अब मुझे चाय बनानी होगी।
परीक्षा पे चर्चा से जुड़े अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- टीचर से एक कदम आगे रहना जरूरी
एक स्टूडेंट के सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, ‘अगर आपको लगता है कि टीचर की पढ़ाने की स्पीड आपके सीखने की स्पीड से तेज है तो घबराने की जरूरत नहीं है। हमें टीचर से भी एक कदम आगे रहने की जरूरत है।’

16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
परीक्षा पे चर्चा का एंथम, इसे 10 भाषाओं में रिकॉर्ड किया
24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वीडियो ट्रेलर से मोदी और बच्चों के 2 वीडियो
44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
छात्रों के सवाल पर पीएम ने कहा- लिखने की आदत डालें
वीडियो में बच्चे पूछ रहे हैं हम सपनों के करीब कैसे पहुंचें? हमें मोटिवेशन की जरूरत है या अनुशासन की। आत्मविश्वास के लिए आप क्या सलाह देंगे। तनाव को कैसे हैंडल किया जाए।
पीएम बच्चों से कह रहे हैं कि वे लिखने की आदत डालें। हर एक को हर चीज नहीं आती, लेकिन हर एक को कुछ न कुछ जरूर आता है।
44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
क्या है परीक्षा पे चर्चा, कब शुरू हुआ
परीक्षा पे चर्चा छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को परीक्षाओं, तनाव प्रबंधन और जीवन कौशल पर चर्चा करने वाला मंच है। शिक्षा मंत्रालय ने पहले एक ऑफिशियल बयान में कहा था कि पिछले कुछ सालों में यह पहल एक जन आंदोलन बन गई है, जो स्टूडेंट्स को आत्मविश्वास, पॉजिटिविटी और एक कंस्ट्रक्टिव सोच के साथ एग्जाम देने के लिए प्रोत्साहित करती है।
‘परीक्षा पे चर्चा’ की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। इसका मकसद बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों के तनाव को कम करना, उन्हें मोटिवेशन देना और परीक्षा को फेस्टिवल की तरह लेने का संदेश देना था। पहला एडिशन 16 फरवरी 2018 को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ था।
46 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
8वें एडिशन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था
परीक्षा पे चर्चा का 8वां एडिशन 10 फरवरी 2025 को टेलीकास्ट किया गया था। यह बातचीत नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में इनोवेटिव फॉर्मेट में आयोजित की गई थी।
इसमें हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के 36 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जो सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों, एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों, CBSE स्कूलों और नवोदय विद्यालयों से थे।
इस चर्चा ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जिसमें 245 से ज्यादा देशों के छात्रों, 153 देशों के शिक्षकों और 149 देशों के अभिभावकों ने भाग लिया था।
2018 में पहले एडिशन में सिर्फ 22 हजार प्रतिभागी थे, जो 2025 में 8वें एडिशन तक रजिस्ट्रेशन बढ़कर 3.56 करोड़ हो गया था।
51 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पिछली बार PPC के लिए 12 सेलिब्रिटी शामिल हुए थे
पिछले साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 8वां एडिशन इंटरेक्टिव फॉर्मेट में हुआ था। इवेंट में पीएम मोदी के साथ कई सेलिब्रिटीज ने भी हिस्सा लिया था। पूरे इवेंट को 8 एपिसोड में बांटा गया था। इनमें अलग-अलग फील्ड की कुल 12 हस्तियों ने बच्चों के सवालों के जवाब दिए थे।
