Site icon Newsleak

Paolini & Ferry Reach Quarterfinals; British Doubles Pair in Last-8

  • Hindi News
  • Sports
  • Wimbledon 2026: Paolini & Ferry Reach Quarterfinals; British Doubles Pair In Last 8

34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑल इंग्लैंड क्लब में खेले जा रहे विम्बलडन 2026 में सोमवार को कई चौंकाने वाले नतीजे देखने को मिले। मेंस सिंगल्स में ब्रिटेन के 23 साल के वाइल्डकार्ड खिलाड़ी आर्थर फेरी ने पूर्व वर्ल्ड नंबर-3 ग्रिगोर दिमित्रोव को पांच सेट तक चले मुकाबले में 7-5, 3-6, 4-6, 6-4, 7-6 (10-7) से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

2014 में निक किर्गियोस के बाद वे अंतिम-8 में पहुंचने वाले पहले वाइल्डकार्ड खिलाड़ी बने हैं। महिला सिंगल्स में इटली की जैस्मीन पाओलिनी और मेंस डबल्स में ब्रिटेन की जूलियन कैश-लॉयड ग्लासपूल की जोड़ी ने भी क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

फेरी 26 हफ्ते पहले चोटिल हुए, अब क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

आर्थर फेरी के लिए यह सफर किसी सपने से कम नहीं रहा। पांच जनवरी को कैनबरा चैलेंजर के क्वालिफाइंग मुकाबले में कोहनी की चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट छोड़ना पड़ा था। एक समय वे ठीक से सर्विस भी नहीं कर पा रहे थे, लेकिन 26 हफ्ते बाद सेंटर कोर्ट पर 14 हजार से ज्यादा दर्शकों के सामने उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

पूर्व ब्रिटिश नंबर-1 ग्रेग रुसेद्स्की ने कहा कि फेरी ने दबाव में शानदार खेल दिखाया और जीत के पूरी तरह हकदार रहे। अब क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला इटली के नौवें वरीय फ्लेवियो कोबोली से होगा।

एक जीत से बदली किस्मत, रैंकिंग और कमाई दोनों बढ़ीं

क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के साथ ही फेरी को कम से कम 4.80 लाख पाउंड (करीब 5.2 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी मिलना तय हो गया है। साल की शुरुआत 185वीं रैंकिंग से करने वाले फेरी अब कम से कम 63वें स्थान पर पहुंच जाएंगे। इसके साथ ही वे ब्रिटेन के नए नंबर-2 खिलाड़ी भी बनेंगे। बेहतर रैंकिंग के कारण अब उन्हें ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में सीधे एंट्री मिलेगी।

पाओलिनी ने ईला की चुनौती खत्म की

महिला सिंगल्स में 2024 की फाइनलिस्ट जैस्मीन पाओलिनी ने फीलीपींस की 21 साल की एलेक्जेंड्रा ईला को 6-4, 4-6, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। ईला ने पिछले दौर में डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातिएक को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

तीसरे सेट में मुकाबला बराबरी का रहा, लेकिन आठवें गेम में ईला की दो गलतियां भारी पड़ गईं। पाओलिनी ने मौके का फायदा उठाते हुए मैच अपने नाम किया। अब उनका सामना यूक्रेन की मार्ता कोस्त्युक से होगा।

जैस्मीन पाओलिनी ने फीलीपींस की 21 साल की एलेक्जेंड्रा ईला को 6-4, 4-6, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

ब्रिटिश जोड़ी लगातार दूसरे खिताब से तीन जीत दूर

मेंस डबल्स में मौजूदा चैंपियन जूलियन कैश और लॉयड ग्लासपूल की तीसरी वरीय जोड़ी ने पेट्र नौजा और नील ओबरलीटनर को 6-3, 3-6, 7-5 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। दोनों अब लगातार दूसरा विम्बलडन खिताब जीतने से तीन जीत दूर हैं।

मैच के बाद लॉयड ग्लासपूल ने कहा कि उन्हें खिताब बचाने का दबाव नहीं, बल्कि पिछले साल की जीत से मिला आत्मविश्वास महसूस हो रहा है। वहीं, ब्रिटेन के नील स्कुप्सकी मेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स दोनों स्पर्धाओं से बाहर हो गए।

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version