Newsleak

Pant is India’s 38th Test captain, second wicketkeeper after Dhoni. | पंत भारत के 38वें टेस्ट-कप्तान, धोनी के बाद दूसरे विकेटकीपर: 148 साल में पहली बार लंच से पहले टी-ब्रेक, राहुल से कैच छूटा; मोमेंट्स

गुवाहाटी45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद ऋषभ पंत ने पहली बार भारत के लिए टेस्ट में कप्तानी की। - Dainik Bhaskar

शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद ऋषभ पंत ने पहली बार भारत के लिए टेस्ट में कप्तानी की।

गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर 247 रन बना लिए हैं। बरसापारा स्टेडियम में प्रोटियाज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए।

शनिवार को ऋषभ पंत भारत के 38वें टेस्ट कप्तान बने। महेंद्र सिंह धोनी के बाद वे दूसरे विकेटकीपर हैं जिन्होंने भारत की कप्तानी संभाली। 148 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार लंच से पहले टी-ब्रेक लिया गया। दूसरे टेस्ट के टॉप मोमेंट्स…

1. पंत बतौर विकेटकीपर भारत के दूसरे टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत टीम की कप्तानी कर रहे हैं। पंत भारत के 38वें टेस्ट कप्तान बने हैं। वह एमएस धोनी के बाद दूसरे विकेटकीपर हैं जिन्होंने भारत की टेस्ट टीम की कमान संभाली। धोनी ने 2008 से 2014 के बीच 60 टेस्ट में कप्तानी की थी।

ऋषभ पंत भारत के 38वें टेस्ट कप्तान बने।

2. मन्हास-सैकिया ने बेल बजाकर मैच शुरू किया दूसरे टेस्ट से पहले BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास और सचिव देवजीत सैकिया को मैच की औपचारिक शुरुआत करने के लिए बुलाया गया। दोनों अधिकारियों ने मैदान पर पहुंचकर बेल बजाई और मैच की शुरुआत की।

BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास (दाएं) और सचिव देवजीत सैकिया बेल बजाते हुए।

3. दोनों कप्तानों ने स्टेडियम के पोर्ट्रेट पर साइन किया गुवाहाटी में पहला टेस्ट मैच हो रहा है, इसलिए प्री-मैच सेरेमनी के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने स्टेडियम के पोर्ट्रेट पर अपने साइन किए।

दोनों कप्तानों के साथ BCCI सचिव देवजीत सैकिया।

4. मार्करम को जीवनदान, राहुल से कैच छूटा 7वें ओवर में ऐडन मार्करम को जीवनदान मिला। जसप्रीत बुमराह ने ओवर की दूसरी बॉल पर ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ पर फेंकी। मार्करम ने शॉट खेला। यहां बल्ले का बाहरी किनारा लगा और कैच स्लिप में गया। केएल राहुल बाई तरफ झुके और कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथ से निकलकर गिर गई।

केएल राहुल ने ऐडन मार्करम को 4 रन पर जीवनदान दिया।

5. बावुमा की कोहनी में चोट लगी 35वां ओवर खत्म होने के बाद साउथ अफ्रीका के फिजियो मैदान पर आए और बावुमा की जांच की। मोहम्मद सिराज ने 35वें ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी। बॉल बावुमा के कोहनी पर जा लगी।

टेम्बा बावुमा ने 41 रन बनाकर आउट हुए।

6. 148 साल में पहली बार लंच से पहले टी-ब्रेक गुवाहाटी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट के पहले दिन लंच से पहले ही टी-ब्रेक लिया गया। 148 साल के टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

यह बदलाव इसलिए किया गया क्योंकि पूर्वोत्तर भारत में सूर्योदय और सूर्यास्त जल्दी होते हैं। इसी कारण पहला सत्र सुबह 9 बजे शुरू होकर 11 बजे तक चला और उसके बाद 11:00 से 11:20 बजे तक टी-ब्रेक रखा गया।

गुवाहाटी टेस्ट में लंच से पहले टी-ब्रेक लिया गया।

7. बावुमा के बतौर टेस्ट कप्तान 1000 रन पूरे टेस्ट में बतौर कप्तान बावुमा के 1000 रन पूरे हो गए हैं। इस फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के लिए ऐसा करने वाले वे नौवें खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी 20वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की है, जो डडली नॉर्स के साथ SA के लिए दूसरा सबसे तेज रन है और सिर्फ ग्रीम स्मिथ (17 पारी) से पीछे है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version