Newsleak

Pakistan PCB Central Contract Controversy; Babar Azam | Mohammad Rizwan | रिजवान ने सेंट्रल क्रॉन्ट्रेक्ट साइन करने से मना किया: वनडे कप्तानी से हटाया गया था; दो महीने पहले PCB ने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट जारी किया था

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मोहम्मद रिजवान को वनडे कप्तानी से कुछ दिन पहले हटाया गया था, उनकी जगह शाहीन शाह अफरीदी को कप्तानी सौंपी गई थी। - Dainik Bhaskar

मोहम्मद रिजवान को वनडे कप्तानी से कुछ दिन पहले हटाया गया था, उनकी जगह शाहीन शाह अफरीदी को कप्तानी सौंपी गई थी।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का 2025–26 सीजन का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजवान ने बोर्ड के सामने कुछ शर्तें रखी हैं, जिन पर फिलहाल PCB सहमत नहीं हुआ है। PCB ने दो महीने पहले सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट को जारी किया था। जिसमें रिजवान और बाबर आजम दोनों को कैटेगरी A से हटाकर कैटेगरी B में कर दिया था। पिछले सीजन तक दोनों ही खिलाड़ी पाकिस्तान के टॉप कॉन्ट्रैक्ट वाले (कैटेगरी A) क्रिकेटर थे। PCB ने इस बार किसी भी खिलाड़ी को कैटेगरी A में शामिल नहीं किया था, जो बोर्ड की नई पॉलिसी का बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

2025-26 सीजन के लिए जारी किए कॉन्ट्रेक्ट में खिलाड़ियों की संख्या 27 से बढ़ाकर 30 कर दी गई थी। युवा खिलाड़ी हसन नवाज, मोहम्मद हारिस और सुफियान मोकिम को 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया था। तीनों कैटेगरी बी, सी और डी में 10-10 खिलाड़ियों को जगह दी गई थी। यह कॉन्ट्रैक्ट 1 जुलाइ 2025 से 30 जून 2026 तक रहेगा।

रिजवान को वनडे कप्तानी से हटाया गया था PCB ने हाल ही में रिजवान को वनडे कप्तानी से हटाकर शाहीन शाह अफरीदी को नया कप्तान बनाया था। पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 नवंबर से वनडे सीरीज में नए कप्तान शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी में उतरेगी। वनडे सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 नवंबर से शुरू हो रही है। रिजवान को पाकिस्तान की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

रिजवान ने पाकिस्तान को 2024 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जिताई थी

टी-20 टीम से भी बाहर हैं रिजवान रिजवान पिछले साल दिसंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के बाद से पाकिस्तान की T20I टीम का हिस्सा नहीं हैं।

रिजवान को पिछले साल वनडे कप्तान बनाया गया था रिजवान पिछले साल नवंबर में वनडे टीम के कप्तान बनाए गए थे। उन्होंने पाकिस्तान को 2024 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जिताई थी। तब उन्होंने खुद भी 42 की औसत से रन बनाए थे। हालांकि, इस साल टीम का प्रदर्शन कमजोर रहा और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान पहले ही दौर में बाहर हो गया

_____________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना सकती हैं ये चार लड़कियां:स्मृति मंधाना टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर; दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा विकेट लिए​​​​​​​

भारत 5वीं बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। इंडिया विमेंस टीम ने चौथे नंबर पर रहकर लीग राउंड फिनिश किया। अब 30 अक्टूबर को टीम का सामना 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा।

स्टोरी में उन 4 खिलाड़ियों के बारे में जानिए, जो भारत को वर्ल्ड चैंपियन बना सकती हैं… पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version