Newsleak

Pakistan India Junior Hockey World Cup Match Controversy | FIH | पाकिस्तान भारत में होने वाले जूनियर हॉकी वर्ल्डकप से हटा: FIH ने कन्फर्म किया, कहा- नई टीम का ऐलान जल्द करेंगे

नई दिल्ली50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सुल्तान ऑफ जोहर कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के अंडर-23 खिलाड़ियों ने मैच शुरू होने से पहले एक-दूसरे से हाथ मिलाए थे। - Dainik Bhaskar

सुल्तान ऑफ जोहर कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के अंडर-23 खिलाड़ियों ने मैच शुरू होने से पहले एक-दूसरे से हाथ मिलाए थे।

पाकिस्तान की टीम भारत में 28 नवंबर से होने जा रहे जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप से हट गया है। इंटरनेशनल हॉकी महासंघ (FIH) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। यह टूर्नामेंट चेन्नई और मदुरै में खेला जाएगा।

PTI ने FIH के एक सूत्र के हवाले से लिखा कि पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन ने आधिकारिक तौर पर सूचित किया है कि उसकी टीम इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लेगी। पाकिस्तान की जगह कौन सी टीम खेलेगी, इसका ऐलान जल्द किया जाएगा।’ पाकिस्तान को पूल बी में भारत, चिली और स्विट्जरलैंड के साथ रखा गया था। 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है।

भारत ने 2023 में चौथी बार जूनियर हॉकी एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को ही 2-1 से हराया था।

हॉकी एशिया कप से भी हट गया था पाकिस्तान पाकिस्तान ने पिछले महीने बिहार के राजगीर स्टेडियम में आयोजित हॉकी एशिया कप से भी नाम वापस ले लिया था। ओमान भी हट गया था। बांग्लादेश और कजाकिस्तान को टूर्नामेंट में जगह दी गई थी।

भारत ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर हॉकी एशिया कप का टाइटल जीता था।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद विरोध हो रहा पहलगाम में आतंकी हमले के बाद क्रिकेट एशिया कप में भी भारत के पाकिस्तान से खेलने का विरोध हो रहा है। यहां तक कि पाकिस्तान बिहार के राजगीर में भारत की मेजबानी में हो रहे हॉकी एशिया कप से भी हट गया। इस संबंध में मानसून सत्र में लोकसभा में भी सवाल उठा था। पूर्व क्रिकेटर्स की भारतीय टीम ने भी वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में पाकिस्तान से खेलने से इनकार कर दिया था।

पूर्व क्रिकेटर्स की भारतीय टीम ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में पाकिस्तान से खेलने से इनकार कर दिया था।

पहलगाम अटैक के बाद भारत-PAK संबंध तनावपूर्ण भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद तनावपूर्ण हो गए, जिसमें 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम शहर से 6 किलोमीटर दूर बैसरन घाटी में 2 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमला किया था।

——————————-

यह खबर भी पढ़ें…

ऑस्ट्रेलिया के सामने क्यों पिट गई टीम इंडिया, हार के 5 कारण

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज हार चुकी है। तीन मैचों के शुरुआती दो मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा जीत हासिल की। दोनों ही वनडे में टीम इंडिया बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में बुरी तरह पिट गई। भारत के खराब प्रदर्शन के पीछे पांच बड़े कारण रहे। इन सभी को एक-एक कर जानते हैं। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version