Newsleak

Pakistan Cricket Dressing Room Crisis

एजबेस्टन1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान टेस्ट टीम के अंतरिम हेड कोच माइक हेसन ने ड्रेसिंग रुम के माहौल पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के आने-जाने से अव्यवस्था पैदा हुई है। खिलाड़ी इससे निराश हैं। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले टीम को रीसेट करने की कोशिश है।

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान तीन मैचों की टेस्ट की सीरीज में 0-2 से पीछे है। दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया था।

4 महीने पहले हेड कोच बने सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल भी हटा दिए गए। उनकी जगह व्हाइट-बॉल टीम के कोच माइक हेसन और बॉलिंग कोच एश्ले नॉफ्के को कोचिंग स्टाफ में शामिल किया गया है।

हेसन बोले- खिलाड़ियों के आने-जाने से टीम में निराशा

हेसन ने कहा- ‘पिछले कुछ दिन होटल में रहना चैलेंजिंग रहा। कुछ खिलाड़ी आ रहे थे, कुछ जा रहे थे और फिर सभी खिलाड़ियों का आना हुआ।’

उन्होंने आगे कहा- ‘खिलाड़ी शायद मुझसे ज्यादा थोड़ी अव्यवस्था के आदी हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वे निराश हुए हैं, बहुत ज्यादा निराश।’

पाकिस्तान को 2017 चैंपियंस ट्रॉफी जीताने वाले कप्तान सरफराज अहमद 4 महीने पहले ही हेड कोच बने थे।

हेसन ने कहा- रेड बॉल सिलेक्शन में मेरी कोई भूमिका नहीं थी

हेसन ने माना कि उन्हें पाकिस्तान की मौजूदा रेड-बॉल टीम के सिलेक्शन प्रोसेस की पहले से जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक वे पाकिस्तान में रेड-बॉल क्रिकेट से जुड़े ही नहीं थे। उन्होंने कहा- ‘मैं व्हाइट-बॉल चयन पैनल का हिस्सा हूं। इस दौरे के लिए चुनी गई टीम में मेरी कोई भूमिका नहीं थी।’

पिछले हफ्ते क्रिकबज ने रिपोर्ट दी थी कि PCB ने अपने ही सिलेक्टर्स को कारण बताओ नोटिस भेजा था। उनसे इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान के सिलेक्शन पर सफाई मांगी गई थी।

सात खिलाड़ी टीम में शामिल, इनमें 5 अनकैप्ड

पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक और पहले मैच के कप्तान सलमान आगा सहित 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है। उनकी जगह 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों सहित सईम अयूब और अब्दुल्ला फजल को शामिल किया गया है।

——————————

पाकिस्तान टीम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

एजबेस्टन टेस्ट से पहले पाकिस्तान टीम में नया विवाद:PCB ने खिलाड़ियों के फोन कस्टडी में लिए; वजह नहीं बताई

पाकिस्तान क्रिकेट टीम से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कुछ खिलाड़ियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

इमाम-रिजवान के चयन पर PCB ने सिलेक्टर्स को नोटिस दिया:24 घंटे में जवाब मांगा, एक दिन पहले 7 खिलाड़ी वापस बुलाए थे

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के दौरों के लिए मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक के चयन पर सवाल उठाए हैं। क्रिकबज के अनुसार बोर्ड ने चयन समिति को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 24 घंटे में दोनों को टीम में चुनने का आधार और प्रदर्शन की जानकारी मांगी है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version