Newsleak

Pakistan 1012 vs Bangladesh | Masood-Babar Fifty Partnership

सिलहट1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सिलहट टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ 437 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तान मुश्किल में हैं। उसे जीत के लिए 232 रन की जरूरत है और सिर्फ 5 विकेट बचे हैं।

मंगलवार को चौथे दिन खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 205 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए हैं। सलमान आगा और मोहम्मद रिजवान क्रीज पर हैं।

कप्तान शान मसूद 71 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने बाबर आजम (47 रन) के साथ 92 रन की साझेदारी की। सऊद शकील 6, अब्दुल्लाह फजल 6 रन और अजान अवेस 21 रन बनाकर आउट हुए। नाहिद राणा और तैजुल इस्लाम को 2-2 विकेट मिले।

कैसे गिरे पाकिस्तान के विकेट

  • 11वें ओवर में नाहिद राणा ने अब्दुल्लाह फजल को कैच कराया। फजल ने ऑफ स्टंप के बाहर की शॉर्ट बॉल को ऑफ साइड में खेला। लेकिन गेंद बल्ले के ऊपर लगी और गली पर मेहदी हसन मिराज ने नीचे झुककर शानदार कैच पकड़ा।
  • 16वें ओवर की छठी बॉल पर मेहदी हसन मिराज ने अजान अवैस को LBW किया। मिराज की सीधी बॉल पर आजान आगे बढ़कर रोकना चाहते थे, लेकिन गेंद पैड पर लगी। बांग्लादेश की अपील पर अंपायर ने उंगली उठा दी।
  • 35वें ओवर की आखिरी बॉल पर तैजुल इस्लाम ने बाबर को कैच कराया। लेग स्टंप के बाहर की फ्लाइटेड गेंद बाबर के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर लिटन दास के दस्तानों में चली गई। यहां पार्टनरशिप ब्रेक हुई।
  • 45वें ओवर की तीसरी बॉल पर शान मसूद भी आउट हो गए। उन्हें तैजुल इस्लाम ने ऑफ स्टंप से अंदर आती बॉल पर कैच कराया। मसूद गेंद को ऑन साइड में खेलना चाहते थे, लेकिन शॉर्ट लेग पर महमूदुल हसन को कैच थमा बैठे।

अजान अवेस का विकेट सेलिब्रेट करते बांग्लादेशी खिलाड़ी।

कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान, फिफ्टी भी लगाई

पहले सेशन में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद को 2 जीवनदान मिले। वे लंच तक 41 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसका फायदा उठाकर उन्होंने फिफ्टी पूरी की।

  • दूसरे स्लिप पर कैच होने से बचे13वें ओवर की 5वीं बॉल पर शान मसूद कैच होने से बच गए। नाहिद राणा की गेंद को वे मिड ऑन पर खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद स्लिप कॉर्डन की ओर गई, लेकिन तंजीत कैच नहीं पकड़ सके।
  • लिटन दास स्टंपिंग चूके22वें ओवर की दूसरी गेंद में मेहदी हसन मिराज ने ऑफ ब्रेक बॉल पर शान मसूद पूरी तरह चूक गए। यहां पर विकेटकीपर लिटन दास उन्हें स्टंपिंग करने से चूक गए।

बांग्लादेश दूसरी पारी में 390 पर ऑलआउट

मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश दूसरी पारी में 390 रन पर ऑलआउट हो गई। मुशफिकुर ने 137 रन की शतकीय पारी खेली। महमूदुल हसन जॉय (52 रन) और लिटन दास (69 रन) ने हाफ सेंचुरी लगाई। पाकिस्तान के लिए खुर्रम शहजाद ने 4-4 विकेट लिए। बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे, जबकि पाकिस्तान 232 रन ही बना सका था। इससे बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिली थी।

———————————-

पाकिस्तान के बांग्लादेश दौरे की यह खबर भी पढ़िए…

बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को टेस्ट में हराया

बांग्लादेश ने पहली बार घर में पाकिस्तान को हरा दिया है। टीम ने मीरपुर टेस्ट में 104 रन से जीत हासिल की। बांग्लादेश ने अपने घर में पाकिस्तान को पहली बार टेस्ट क्रिकेट में हराया है। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version