Site icon Newsleak

Olympic gold medalist Neeraj Chopra Lieutenant Colonel | ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा लेफ्टिनेंट कर्नल बने: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी उपाधि, थल सेना प्रमुख भी रहे मौजूद – Panipat News

ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई।

हरियाणा में पानीपत के रहने वाले ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बन गए हैं।

.

बुधवार को दिल्ली में अलंकरण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने उन्हें मानद उपाधि दी।

इससे पहले, नीरज चोपड़ा 26 अगस्त 2016 को सेना में नायब सूबेदार के पद पर भर्ती हुए थे। 2021 में उन्हें सूबेदार बनाया गया।

टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्हें सेना द्वारा परम विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया गया। 2022 में नीरज को सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नति मिली।

लगातार दो ओलिंपिक मेडल जीत चुके हैं नीरज नीरज चोपड़ा दुनिया के नंबर-2 जेवलिन थ्रोअर हैं। वे भारत की ओर से लगातार दो ओलिंपिक गेम्स में मेडल जीत चुके हैं।

नीरज ने पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर और टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा, उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे वर्ल्ड क्लास टूर्नामेंट में भारत को गोल्ड मेडल जीता चुके हैं।

14 मई को टेरिटोरियल आर्मी में दी गई थी उपाधि इससे पहले भारतीय सेना ने नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि दी थी। नीरज को यह सम्मान खेल में असाधारण योगदान और राष्ट्र के प्रति उनकी कमिटमेंट के लिए दिया गया था। रक्षा मंत्रालय ने इसी साल 14 मई को इसकी घोषणा की थी। इससे पहले नीरज चोपड़ा पहले भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर थे। उन्हें 2018 में सूबेदार बनाया गया था। नीरज 2016 में भारतीय सेना में नायब सूबेदार के रूप में शामिल हुए थे। नीरज चोपड़ा से पहले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी, कपिल देव और अभिनव बिंद्रा जैसे खिलाड़ियों को टेरिटोरियल आर्मी में मानद उपाधि दी जा चुकी है।

हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Source link

Exit mobile version