NZ Vs WI 1st Test Score Update; Jacob Duffy | Kane Williamson | क्राइस्टचर्च टेस्ट- न्यूजीलैंड को 96 रन की बढ़त: वेस्टइंडीज पहली पारी में 167 रन पर सिमटी, जैकब डफी ने 5 विकेट लिए

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। बुधवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 32 रन बना लिए हैं। टीम की कुल बढ़त 96 रन की हो गई है। ओपनर टॉम लैथम और डेवॉन कॉन्वे नाबाद लौटे।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी 231/9 के स्कोर से आगे बढ़ाई, लेकिन टीम अपने ओवरनाइट स्कोर में कोई रन नहीं जोड़ सकी और 231 पर ही ऑल आउट हो गई। जवाब में वेस्टइंडीज पहली पारी में 167 रन पर ढेर हो गई, जिससे न्यूजीलैंड को 64 रन की मिली। इससे पहले मंगलवार को वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

चंद्रपॉल और होप के अर्धशतक

वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में शाई होप ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए।

वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में शाई होप ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए।

वेस्टइंडीज का पहला विकेट केवल 1 रन के स्कोर पर गिर गया था। टीम को दूसरा झटका भी 10 रन के स्कोर पर लगा। लेकिन उसके बाद दूसरे ओपनर तेजनारायण चंद्रपॉल (52 रन) और शाई होप (56 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा वेस्टइंडीज का कोई और खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका। न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में जैकब डफी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। मैट हेनरी ने 3 और जैक फॉक्स ने 2 विकेट लिए।

पहले दिन लैथम-विलियम्सन के बीच 93 रन की साझेदारी हुई

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 1 रन पर डेवोन कॉन्वे का विकेट खो दिया, जो बिना खाता खोले आउट हुए। शुरुआती झटके के बाद टॉम लैथम और केन विलियम्सन ने जिम्मेदारी संभाली और दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की। विलियमसन ने अपने रिटर्न टेस्ट में 102 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। लैथम ने 24 रन का योगदान दिया, लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। पूरी खबर…

दोनों टीमों की प्लेइंग XI न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवॉन कॉन्वे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, विल यंग, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल ,जैक फॉक्स, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी और जैकब डफी।

वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, तेजनारायण चंद्रपॉल, एलिक एथनाज, शाई होप, रोस्टन चेज (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, टेविन इमलाक (विकेटकीपर), जोहान लेन, केमार रोच, जेडन सील्स, ओजे शील्ड्स।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment