Newsleak

NZ vs SA T20 World Cup Ahmedabad Live Updates

स्पोर्ट्स डेस्क21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 24वां मैच आज अहमदाबाद में खेला जाएगा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जिसका टॉस 6.30 बजे होना है।

ग्रुप-डी में दोनों टीमें 2-2 मैच जीत चुकी है। आज जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में 6 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर पहुंच जाएगी। वहीं हारने वाली टीम को सुपर-8 में एंट्री करने के लिए आखिरी मैच जीतना ही होगा।

अफगानिस्तान के खिलाफ हारने से बचा साउथ अफ्रीका साउथ अफ्रीका ने पहले मैच में कनाडा को 57 रन से हराया था। वहीं दूसरे मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच डबल सुपर ओवर में गया, जहां केशव महाराज ने आखिरी गेंद पर 5 रन डिफेंड किए और अपनी टीम को करीबी जीत दिला दी।

न्यूजीलैंड ने अपने दोनों मुकाबले आसानी से जीत लिए। टीम ने अफगानिस्तान को पहला मैच 13 गेंद बाकी रहते 5 विकेट से हराया। फिर यूएई के खिलाफ 174 रन का टारगेट 16वें ओवर में बगैर विकेट गंवाए ही चेज कर लिया।

हेड टु हेड में साउथ अफ्रीका आगे साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड टी-20 इंटरनेशनल में 18 बार आमने-सामने आ चुके हैं। साउथ अफ्रीका ने 11 और न्यूजीलैंड ने 7 में जीत दर्ज की। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 4 बार आमने-सामने हुईं, हर बार कीवी टीम को ही हार का सामना करना पड़ा। दोनों 2014 में आखिरी बार एक-दूसरे से भिड़ी थीं।

रायन रिकेल्टन बेस्ट बैटर रहे इस वर्ल्ड कप में रायन रिकेल्टन ने साउथ अफ्रीका से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 191.83 की स्ट्राइक रेट से 94 रन बनाए, जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रनों की पारी भी शामिल है।

साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 7.12 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 7 विकेट लिए। इस दौरान 31 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा।

टिम साइफर्ट धमाकेदार फॉर्म में टूर्नामेंट में टिम साइफर्ट ने न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दिलाई है। उन्होंने 2 मैचों में 183.83 की स्ट्राइक रेट से 154 रन बनाए हैं। उन्होंने पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ 42 गेंद पर 65 रन बनाए और यूएई के खिलाफ 42 गेंद पर 89 रन की नाबाद पारी खेली। बॉलिंग में लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 मैचों में सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। हालांकि, वे महंगे साबित हुए, उन्होंने 9.37 की इकोनॉमी से रन खर्च किए।

पिच रिपोर्ट नरेंद्र मोदी स्टेडियम की बाउंड्री बड़ी है। यहां 10 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 7 मुकाबले जीते हैं, जबकि चेज करने वाली टीम को 3 बार सफलता मिली है। मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा। अगर ओस आती है तो चेज करने वाली टीम को इसका फायदा मिल सकता है।

वेदर कंडीशन अहमदाबाद में मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बारिश की संभावना कम है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), रायन रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और कगिसो रबाडा।

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी।

कहां देख सकते हैं मैच? मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version