स्पोर्ट्स डेस्क3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 31वां मैच खेला जाएगा। मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। टॉस सुबह 10.30 बजे होना है।
अगर न्यूजीलैंड यह मैच जीत लेता है तो टीम सुपर-8 में क्वालिफाई कर जाएगी। न्यूजीलैंड 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंकों पर है। ग्रुप-डी के पॉइंट्स टेबल में टीम साउथ अफ्रीका के बाद दूसरे नंबर पर है।
कनाडा अपने दोनों मैच हारकर आखिरी नंबर पर है। टीम आज हारी तो सुपर-8 से बाहर हो जाएगी, लेकिन कनाडा जीत गया तो उनके सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें बनी रहेंगी।
टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की परफॉर्मेंस टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी। न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 49 मैच खेले हैं। 27 जीते और 22 गंवाए। वहीं कनाडा ने 5 मैच खेले हैं, जिनमें टीम को 4 में हार मिली।

टिम साइफर्ट न्यूजीलैंड के लिए बेस्ट बैटर रहे इस वर्ल्ड कप में टिम सइफर्ट न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 179.57 की स्ट्राइक रेट से 167 रन बनाए हैं। इस दौरान 89* रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। बॉलिंग में लॉकी फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड के टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट लिए। उनका बेस्ट प्रदर्शन 40 रन देकर 2 विकेट रहा है।

कनाडा से नवनीत धालीवाल पर निगाहें कनाडा के बैटर नवनीत धालीवाल टीम के टॉप स्कोरर रहे हैं। उन्होंने 2 मैचों में 127.27 की स्ट्राइक रेट से 98 रन बनाए हैं। इस दौरान 64 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। बॉलिंग में साद बिन जफर ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 7.42 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 3 विकेट लिए।

पिच कंडीशन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर आमतौर पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। यहां खेले गए 7 टी-20 इंटरनेशल मैचों में 4 बार चेज करनेवाली टीम जीती है, जबकि 3 मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने स्कोर डिफेंड किया है।
यहां बढ़ते मैच के साथ पिच स्लो होती जाती है, इसलिए चेज करना मुश्किल होता है। मैच दिन में होने की वजह से ओस का कोई रोल नहीं होगा। ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला कर सकती है।
वेदर कंडीशन चेन्नई में दिन में हल्के बादल और धूप वाला मौसम रहेगा। तापमान करीब 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मैच के दौरान बारिश की संभावना बहुत कम है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अंश पटेल, दिलोन हेलिगर, हर्ष ठाकेर, जसकरनदीप बुट्टर, कलीम सना, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, साद बिन जफर, श्रेयस मोव्वा और युवराज समरा।
कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।
क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
____________________________
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
T20 वर्ल्डकप आज क्रिजिम्बाब्वे जीता तो ऑस्ट्रेलिया बाहर:श्रीलंका समेत 5 टीमें सुपर-8 में पहुंचीं; न्यूजीलैंड को अगले राउंड के लिए जीत चाहिए

श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा मैच जीतकर सुपर-8 में एंट्री कर ली। आज आयरलैंड के खिलाफ अगर जिम्बाब्वे जीत गई तो टीम सुपर-8 में एंट्री के साथ ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप स्टेज से ही बाहर भी कर देगी। न्यूजीलैंड भी आज कनाडा को हराकर अगले राउंड में एंट्री कर सकती है। पूरी खबर
T20 वर्ल्डकप ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में पहला शतक:निसांका की 52 बॉल में सेंचुरी, इंग्लैंड का सेकेंड हाईएस्ट टोटल; रिकॉर्ड्स

टी-20 वर्ल्ड कप में सोमवार को रिकॉर्ड्स का दिन रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका के पथुम निसांका ने टूर्नामेंट इतिहास का यादगार शतक जड़ते हुए सिर्फ 52 गेंदों में सेंचुरी पूरी की। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज का पहला शतक भी रहा। पूरी खबर
