Site icon Newsleak

Nirmala Sitharaman Germany Visit | Mathura Cow Culture Museum Feb 17 Current Affairs

  • Hindi News
  • Career
  • Nirmala Sitharaman Germany Visit | Mathura Cow Culture Museum Feb 17 Current Affairs

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जर्मनी दौरे पर पहुंचीं

16 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने जर्मनी पहुंचीं।

  • म्यूनिख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वित्तमंत्री सीतारमण का स्वागत म्यूनिख में भारत के काउंसिल जनरल शत्रुघ्न सिन्हा ने किया।
  • म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन दोनों पक्षों ने हाल ही में संपन्न हुए भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के फायदों पर चर्चा की।
  • वित्तमंत्री सीतारमण फाइनेंस से संबंधित जरूरी मुद्दों पर फोकस्‍ड पैनल चर्चाओं में भी भाग लेंगी।
  • सम्मेलन में वित्तमंत्री कई देशों के मंत्रियों और उनके समकक्षों के साथ-साथ प्रमुख बहुपक्षीय संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठकें करेंगी।
  • भारत-EU फ्री ट्रेड एग्रीमेंट 27 जनवरी 2026 को साइन किया गया है।

सीतारमण ने जर्मनी के APM टर्मिनल्‍स के CEO कीथ स्‍वेंडसन से मुकालात की।

2. द इकॉनमिक टाइम्स नेक्सटेक ह्यूमन कैपिटल इंडिया समिट 2026 शुरू

  • द इकॉनमिक टाइम्स 6th नेक्सटेक ह्यूमन कैपिटल इंडिया समिट 2026 का आयोजन 18 और 19 फरवरी को किया जा रहा है।
  • ये समिट गुरुग्राम में द लीला एम्बियंस गुरुग्राम होटल एंड रेसिडेंसेस में आयोजित किया जा रहा है।
  • समिट का मुख्य उद्देश्य AI, डिजिटल इंटेलिजेंस और ह्यूमन स्किल्स को एक साथ जोड़कर भविष्य के लिए एक मजबूत और मॉडर्न कंपनी तैयार करना है।
  • इस वर्ष समिट की थीम ‘माइंड्स एंड मशीन्स: शेपिंग टुमारो’ है, जिसका मतलब है कि मानव सोच और मशीन तकनीक मिलकर भविष्य का निर्माण करें।
  • कार्यक्रम में RBL ग्रुप के को-फाउंडर और प्रोफेसर डेव उलरिच और ITI काउंसिल के प्रेसिडेंट एंड CEO जेसन ऑक्‍समैन चीफ गेस्ट होंगे।
  • ओलिंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल और गायिका उषा उत्थुप भी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने अनुभव साझा करेंगी।
  • भारत की प्रमुख कंपनियों जैसे एक्सिस बैंक, गूगल इंडिया, एनटीपीसी, ओएनजीसी, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और टेक महिंद्रा के HR प्रमुख भी इस समिट में भाग लेंगे।

समिट में AI और GEN AI का प्रभाव, आने वाले समय में नई स्किल्स की जरूरत और वर्क कल्चर बेहतर करने में लीडर्शिप की भूमिका पर चर्चा होगी।

3. बिल गेट्स ने आंध्र सीएम चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की

  • 16 फरवरी को बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष बिल गेट्स ने आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की।
  • बिल गेट्स के साथ फाउंडेशन का एक प्रतिनिधिमंडल भी आंध्र प्रदेश पहुंचा।
  • बिल गेट्स ने आंध्र की रियल टाइम गवर्नेंस सोसायटी (RTGS) सेंटर का भी दौरा किया।
  • गेट्स ने चित्तूर में संजीवनी हेल्थ प्रोजेक्ट की समीक्षा की। इसमें डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड्स और कम लागत वाली डायग्नोस्टिक सर्विसेस शामिल हैं।
  • लंबे समय तक दुनिया के 10 सबसे बड़े अरबपतियों में शामिल रहे गेट्स फिलहाल अरबपतियों की लिस्ट में 17वें पायदान पर हैं।
  • बिल गेट्स की नेटवर्थ फिलहाल 106 अरब डॉलर है।
  • बिल गेट्स का नाम हाल ही में एपस्‍टीन फाइल्‍स केस में सामने आया था। इसके चलते आंध्र प्रदेश में उनके दौरे का विरोध भी हो रहा है।

गेट्स ने चंद्र बाबू नायडू से गवर्नेंस और पब्लिक हेल्थ में टेक्नोलॉजी के उपयोग पर चर्चा की।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

4. तीसरा अंतरराष्ट्रीय आयुष कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन 2026 शुरू

  • 15 फरवरी को तीसरा अंतरराष्ट्रीय आयुष कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन 2026 दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में शुरू हुआ।
  • 2026 आयुष कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन 15 से 17 फरवरी 2026 तक चलेगा।
  • आयुष कॉन्फ्रेंस एंड एग्जीबिशन का उद्देश्य प्राचीन चिकित्सा परंपरा और उसका आज के दौर में इस्तेमाल के रास्ते तलाशना है।
  • इस कॉन्फ्रेंस की थीम “Evidence-Based AYUSH Interventions in Mind-Body Health है।
  • सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने किया।
  • पहला अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन 4 से 7 दिसंबर 2017 तक दुबई में ही किया गया था।
  • दूसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन 13 से 15 जनवरी 2024 तक किया गया था।

सम्मेलन में फिल्म महोत्सव, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

5. यूक्रेन के पूर्व ऊर्जा मंत्री गलुश्‍चेंको हिरासत में लिए गए

  • 15 फरवरी को यूक्रेन के पूर्व ऊर्जा मंत्री जर्मन गलुश्‍चेंको को देश छोड़कर भागने की कोशिश करते समय सीमा पर हिरासत में ले लिया गया।
  • गलुश्‍चेंको को ट्रेन से यूक्रेन की सीमा पार करने की कोशिश करते समय हिरासत में लिया गया।
  • यूक्रेन की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी NABU ने ‘Midas’ नाम के बड़े भ्रष्टाचार मामले में गलुश्‍चेंको को हिरासत में लिया है।
  • गलुश्‍चेंको पर लगभग 100 मिलियन डॉलर की मनी लॉन्ड्रिंग और क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन में शामिल होने के आरोप हैं।
  • जर्मन गलुश्‍चेंको प्रधानमंत्री डेनिस श्मिहा के कैबिनेट में ऊर्जा मंत्री थे। उनका कार्यकाल अप्रैल 2021 से 2025 तक था।
  • जुलाई 2025 से गलुश्‍चेंको न्याय मंत्री का पद संभाल रहे थे।

नवंबर 2025 में भ्रष्टाचार जांच के कारण गलुश्‍चेंको को इस्तीफा देना पड़ा था।

6. फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 3 दिन के भारत दौरे पर

17 फरवरी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं।

  • राष्ट्रपति मैक्रों अपनी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के साथ भारत आए हैं।
  • इमैनुएल 17 से 19 फरवरी तक मुंबई और नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।
  • राष्ट्रपति मैक्रों देर रात मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।
  • 17 फरवरी को मैक्रों प्रधानमंत्री मोदी से मुंबई के लोक भवन में मुलाकात करेंगे।
  • मैक्रों 17 फरवरी को ताज महल पैलेस होटल में इंडिया-फ्रांस इनोवेशन फोरम का आयोजन करेंगे।
  • मैक्रों 17 फरवरी को गेटवे ऑफ इंडिया पर ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन एंड कल्चरल कोमेमोरेशन 2026’ का संयुक्त उद्घाटन करेंगे।
  • 18 फरवरी को मैक्रों नई दिल्ली पहुंचेंगे और भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे।
  • इस समिट में राफेल डील से संबंधित चर्चा भी हो सकती है। इस डील की लागत 3.25 लाख करोड़ है। इसके अंतर्गत 114 में से 90 राफेल भारत में ही निर्मित होंगे।

इमैनुएल मैक्रों का ये चौथा भारत दौरा है।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)

7. मथुरा में बनेगा नेशनल काउ कल्चर म्यूजियम

16 फरवरी को उत्‍तर प्रदेश सरकार ने जानकारी दी कि मथुरा में देश का पहला ‘काउ कल्‍चर म्‍यूजियम’ बनेगा।

  • ये म्यूजियम पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के कैंपस में बनाया जा रहा है।
  • उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस प्रोजेक्ट का जिम्मा संभाल रहा है।
  • आगरा के मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने कहा कि इसके लिए यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर ही जमीन तय कर ली गई है।
  • म्यूजियम में लगभग 100 डिजिटल और फिजिकल मॉडल होंगे, जो भारत की प्रमुख और खतरे में पड़ी गायों की नस्लों को दिखाएंगे।
  • म्यूजियम में गाय के दूध, दही, घी, पनीर के न्यूट्रिशनल वैल्यू, वैज्ञानिक फायदे और आयुर्वेदिक गुणों को मॉडर्न तकनीक से आसानी से समझाया जाएगा।
  • एक डेयरी पार्लर भी म्यूजियम में होगा, जहां लोग शुद्ध दूध और डेयरी उत्पाद खरीद सकेंगे और चख सकेंगे।
  • म्यूजियम का मुख्य उद्देश्य गाय के धार्मिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व को लोगों तक पहुंचाना है और काउ-बेस्ड इकॉनमी को बढ़ावा देना है।

आज का इतिहास

17 फरवरी :

  • 1670 में शिवाजी ने मुगलों के कब्‍जे वाले सिंहगढ़ को जीता था।
  • 1882 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्‍ट मैच खेला गया।
  • 1983 में नीदरलैंड ने अपना संविधान अपनाया।
  • 1911 में जनरल मोटर्स ने पहली बार कार मे इलेक्ट्रिक सेल्फ स्टार्ट सुविधा शुरू की।

—————–

ये खबरें भी पढ़ें

रोड एक्‍सीडेंट के घायलों को 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज: नदी के नीचे एक साथ दौड़ेगी सड़क-ट्रेन, 16 फरवरी के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version