53 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जैकब डबी ने पहली पारी में 4 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के चौथे दिन लंच तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 35 रन बना लिए हैं। इससे पहले वेस्टइंडीज की टीम न्यूजीलैंड के 575 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 420 रन ही बना सकी। शनिवार को खेले गए तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने 6 विकेट पर 381 रन बनाए थे। टीम के लिए कावेम हॉज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 123 रन की नाबाद पारी खेली। वह तीसरे दिन 109 रन पर नाबाद लौटे थे।
वहीं, एंडरसन फिलिप शनिवार को नाबाद थे, लेकिन चौथे दिन टीम स्कोर 386 रन पर पहुंचने के बाद आउट हो गए। उन्होंने 64 गेंदों का सामना करते हुए 4 रन बनाए। फिलिप के आउट होने के बाद हॉज एक छोर पर टिके रहे, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 420 रन पर सिमट गई।
पहली पारी में 155 रन की बढ़त हासिल करने वाले न्यूजीलैंड ने इसके बाद दूसरी पारी की शुरुआत की और लंच तक बिना विकेट गंवाए 35 रन बना लिए।
तीसरे दिन कावेम हॉज का शतक
तीसरे दिन शनिवार को वेस्टइंडीज ने बिना विकेट गंवाए 110 रन से आगे खेलते हुए 6 विकेट पर 381 रन बनाए थे। जॉन कैंपबेल 45 रन, वहीं, ब्रैंडन किंग ने 63 रन बनाए। दोनों ओपनर के आउट होने के बाद कावेम हॉज ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए टेविन इमलाच के साथ 127 गेंदों में 66 रन जोड़े। चौथे विकेट के लिए एलिक अथानाजे के साथ 98 गेंदों में 61 रन की साझेदारी की। पांचवें विकेट के लिए जस्टिन ग्रीव्स के साथ 138 गेंदों में 81 रन की अहम साझेदारी निभाई।
दूसरे दिन कॉन्वे ने करियर का छठ शतक बनाया
न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 1 विकेट पर 334 रन से की। उस समय क्रीज पर डेवोन कॉन्वे 178 रन और जैकब डफी 9 रन बनाकर मौजूद थे। कॉन्वे ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए अपने टेस्ट करियर का दूसरा दोहरा शतक पूरा किया। उन्होंने 367 गेंदों पर 31 चौकों की मदद से 227 रन की पारी खेली, जो उनके टेस्ट करियर का छठा शतक भी रहा। केन विलियमसन 31 और ग्लेन फिलिप्स 29 रन बनाकर आउट हुए। पूरी खबर
पहले दिन लैथम की सेंचुरी
न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट में मजबूत शुरुआत की है। कीवियों ने गुरुवार को मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 334 रन बना डाले हैं। डेवोन कॉन्वे 178 रन पर नाबाद लौटे। जबकि नाइट वॉचमैन जैकब डफी 9 रन पर नाबाद हैं। कप्तान टॉम लैथम 137 रन बनाकर आउट हुए। पढ़ें पूरी खबर…