Newsleak

New Zealand vs UAE T20 World Cup 2026 Match 11 Preview, Pitch Report, Playing XI & Live Streaming

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप का 11वां मैच आज न्यूजीलैंड और UAE के बीच खेला जाएगा। मुकाबला चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा।

टीमों का मौजूदा फॉर्म

न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। ग्रुप डी के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 183 रन का लक्ष्य 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

वहीं, UAE को अपनी पिछली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। अपने घरेलू मैदान पर खेल रही UAE टीम किसी भी मैच में 150 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी थी।

टिम साइफर्ट न्यूजीलैंड के टॅाप रन स्कोरर

2024 के बाद से टिम साइफर्ट ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 29 मुकाबलों में 864 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज जैकब डफी 50 विकेट लेकर टीम के टॉप बॉलर बने हुए हैं।

मुहम्मद वसीम UAE के टॅाप रन स्कोरर

UAE से कप्तान मुहम्मद वसीम ने 2024 से 1630 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 100 रन है। गेंदबाज में जुनैद सिद्द्की 61 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं।

वेदर कंडीशन

एमए चिदंबरम स्टेडियम,चेन्नई में मौसम में बादल छाए रहने के साथ गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। टेम्परेचर 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। फिलहाल बारिश की संभावना कम रहेगी।

पिच रिपोर्ट

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी गति के गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं। यहाँ पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती हैं लेकिन जैसे जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता हैं यह विकेट और स्लो होता जाता हैं और शॉट्स लगाने मुश्किल होते जाते हैं।

रात के मुकाबलों में यहाँ ओस होती है। क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

UAE: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मयंक कुमार, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, रोहिद खान, सोहैब खान और सिमरनजीत सिंह।

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, मार्क चापमन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सइफर्ट, ईश सोढ़ी।

कहां देख सकते हैं मैच?

इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version