स्पोर्ट्स डेस्क7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

ओपनर फिन एलन और टिम सइफर्ट ने 175 रन की ओपनिंग साझेदारी की। यह टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के ओपनर्स की सबसे बड़ी साझेदारी है।
न्यूजीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी हासिल की है। कीवियों ने मंगवार के दूसरे मैच में UAE को 10 विकेट से हराया। चेन्नई के चेपॉक मैदान पर न्यूजीलैंड ने 174 रन का टारगेट 15.2 ओवर में बिना नुकसान के चेज कर लिया।
ओपनर टिम सइफर्ट (89* रन) और फिन एलन (84* रन) ने फिफ्टी लगाई। दोनों ने 175 रन ओपनिंग साझेदारी की। यह टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के ओपनर्स की सबसे बड़ी साझेदारी है।
UAE ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए। कप्तान मुहम्मद वसीम ने 66 रन बनाए। अलीशान शराफू ने 55 रनों का योगदान दिया।
NZ के मैट हेनरी ने 2 विकेट झटके। जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स को एक-एक विकेट मिला। मैच का स्कोरबोर्ड
UAE की ओर से दो फिफ्टी
ग्रुप-डी के टॉप पर आया न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड की टीम लगातार दूसरी जीत से ग्रुप डी की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। टीम के पास 4 अंक हैं। टीम को कनाडा और साउथ अफ्रीका के साथ भी खेलना है। इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान के साथ दूसरे स्थान पर है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
UAE: अर्यांश शर्मा, मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी और मोहम्मद राशिद खान।
न्यूजीलैंड: टिम सइफर्ट, फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जिमी नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी।
अपडेट्स
12:51 PM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
सइफर्ट के छक्के से जीता न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड ने 174 रन का टागरेट 15.2 ओवर में जीत कर लिया है। टिम सइफर्ट ने मोहम्मद राशिद खान की दूसरी बॉल पर छक्का लगाकर कीवियों को 10 विकेट की जीत दिलाई।
12:36 PM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
जुनैद ने ओवर में 6 रन दिए
15वें ओवर में जुनैद सिद्दिक ने महज 6 रन दिए। सभी रन सिंगल के जरिए आए। यहां से कीवियों को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत है।
12:25 PM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड का स्कोर 150 पार हुआ
14वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। फिन एलन ने अरफान की पहली बॉल पर छक्का लगाया और टीम को 150 पार पहुंचाया।
12:08 PM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड का स्कोर 100 पार, ओपनर्स नाबाद
9वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी ओवर में फिन एलन ने 27 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने टिम सइफर्ट के शतकीय साझेदारी पूरी की।
12:06 PM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
टिम सईफर्ट के हाथ में बॉल लगी
9वें ओवर में न्यूजीलैंड के ओपनर टिम सईफर्ट के हाथों पर बॉल लगी। जुनैद सिद्दिकी की आखिरी बॉल पर फिन एलन के बॉल की दिशा में शॉर्ट खेला। जोकि सईफर्ट के हाथ पर लगी। हालांकि, इस बॉल पर कोई रन नहीं आया।
11:50 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
सइफर्ट ने लगातार 4 बाउंड्री लगाई, 2 चौके, 2 छक्के
174 रन का टारगेट चेज कर रही न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में मजबूत शुरुआत की है। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में बिना नुकसान 78 रन बना लिए हैं। पावरप्ले के आखिरी ओवर में टिम सईफर्ट ने मोहम्मद राशिद खान की बॉल पर लगातार 4 बाउंड्री लगाई। इनमें दो चौके और 2 छक्के शामिल रहे। राशिद के इस ओवर से 20 रन आए।
11:45 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
कीवी ओपनर्स की फिफ्टी पार्टनरशिप, स्कोर 50 पार
5वें ओवर में न्यूजीलैंड ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। सइफर्ट ने ध्रुव पराशर की बॉल पर एक रन लेकर टीम स्कोर 50 पार पहुंचाया। इसी के साथ सइफर्ट ने फिन एलेन के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप भी कर ली।
11:39 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
जुनैद की पहली बॉल पर एलन ने सिक्स लगाया
जुनैद सिद्दीकी पारी का चौथा और अपना पहला ओवर फेंकने आए। उनकी पहली ही बॉल पर फिन एलन ने सिक्स लगा दिया। इसके बाद तीसरी बॉल पर एलन ने स्कूप शॉट खेला और एक आऊस सिक्स जड़ दिया। इस ओवर में कुल 4 बाउंड्री लगी और 22 रन बने।
11:31 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
दूसरे ओवर में 14 रन बने
न्यूजीलैंड ने दूसरे ओवर में तेजी से रन बनाए। दो ओवर के बाद टीम का स्कोर बिना नुकसान के 17 रन हो गया है।
यह ओवर मोहम्मद रोहिद ने फेंक। ओवर में तीन चौके लगे। दो साइफर्ट ने और एक एलेन ने लगाया।
11:26 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
हैदर अली ने पहला ओवर फेंका
न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत हो चुकी है और टीम ने पहले ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 3 रन बना लिए हैं
पहला ओवर हैदर अली ने बेहद कसा हुआ डाला। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर फ्लैट और धीमी गति से गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया, जिससे ओवर में सिर्फ सिंगल्स ही आ सके।
11:16 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
इनिंग ब्रेक: न्यूजीलैंड को 174 रन का टारगेट
11:14 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
20वें ओवर में 2 विकेट आए, सोहैब-अरफान आउट
20वें ओवर में मैट हेनरी ने लगातार दो बॉल पर विकेट गंवाया। मैट हेनरी ने सोहैब खान और मुहम्मद अरफान को पवेलियन भेजा। इस तरह UAE ने न्यूजीलैंड को 174 रन का टारगेट दिया।
11:02 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
मयंक कुमार 21 रन बनाकर आउट
19वें ओवर की आखिरी बॉल पर UAE ने चौथा विकेट गंवाया। मयंक कुमार (21 रन) को लॉकी फर्ग्यूसन ने मिचेल सैंटनर के हाथों कैच कराया।
10:57 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
UAE 150 पार, फिलिप्स के ओवर से 27 रन आए
18वें ओवर में UAE ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। ग्लेन फिलिप्स के इस ओवर से 27 रन आए। वसीम और हर्षित ने फिलिप्स की बॉल पर 2 छक्के और एक चौका लगाया। एक नोबॉल पर चौका भी लगा।
10:50 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
मुहम्मद वसीम की फिफ्टी
17वें ओवर में मुहम्मद वसीम ने फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने 37 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की।
10:48 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
UAE का तीसरा विकेट गिरा, हर्षित कौशित आउट
17वें ओवर में UAE ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। यहां पर हर्षित कौशित (2 रन) को ग्लेन फिलिप्स ने जिमी नीशाम के हाथों कैच कराया।
10:42 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
शतकीय साझेदारी टूटी, चापमन के प्रयास पर मिचेल का कैच
15वें ओवर की दूसरी बॉल पर UAE ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर अलीशान शराफू 55 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मिचेल सैंटनर ने डेरिल मिचेल के हाथों कैच कराया।
डेरिल ने चापमन के प्रयास पर मिडविकेट बाउंड्री पर शानदार कैच पकड़ा। चापमन ने मिडविकेट बाउंड्री पर छलांग लगाकर बॉल को बाउंड्री के अंदर फेंका, इसे डेरिल मिचेल ने कैच किया। इसी के साथ शतकीय साझेदारी ब्रेक हुई।
10:27 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
शराफू की छक्के से फिफ्टी, UAE का स्कोर 100 पार
शराफू ने 39 बॉल पर फिफ्टी भी लगाई।
13वें ओवर की पहली बॉल पर UAE ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। अलीशान शराफू ने मैट हेनरी की पहली बॉल पर चौका लगाया और टीम स्कोर 100 पार पहुंचा दिया। उन्होंने 39 बॉल पर फिफ्टी भी लगाई।
10:25 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
शराफू ने फर्ग्यूसन की बॉल पर दो बाउंड्री लगाई
12वें ओवर में अलीशान शराफू ने लॉकी फर्ग्यूसन के ओवर में लगातार दो बाउंड्री लगाई। इनमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। इस ओवर से 15 रन आए।
10:20 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
रचिन रवींद्र ने ओवर में 3 रन दिए
10वें ओवर में रचिन रवींद्र ने महज 3 रन खर्च किए। ये सभी रन सिंगल के जरिए आए। ओवर की 3 बॉल डॉट रही।
10:08 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
वसीम-शराफू के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप
8वें ओवर में UAE के कप्तान मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू ने दूसरे विकेट के लिए फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली है। शराफू ने सैंटनर की दूसरी बॉल पर चौका लगाया और साझेदारी को 50 पार पहुंचा दिया।
10:04 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
वसीम ने रचिन रवींद्र की बॉल पर छक्का लगाए
7वें ओवर में UAE के कप्तान मुहम्मद वसीम ने रविन रवींद्र की बॉल पर छक्का लगाए। रचिन के इस ओवर से 9 रन आए। वसीम के साथ शराफू नाबाद हैं।
10:00 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
UAE का स्कोर 50 रन, वसीम-शराफू नाबाद
टॉस जीतकर बैटिंग कर रही UAE की टीम ने पावरप्ले में 50 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। कप्तान वसीम और शराफू की जोड़ी ने पारी के छठे ओवर में 6 रन लेकर टीम स्कोर 50 रन तक पहुंचाया।
09:46 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
अलीशान ने मैट हेनरी के ओवर में दो चौके लगाए
तीसरे ओवर में अलीशान शराफू ने मैट हेनरी की बॉल पर दो चौके लगाए। उन्होंने दूसरी और चौथी बॉल पर को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाया। 5वीं बॉल पर लेग बाई से चौका आया।
09:40 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
UAE का पहला विकेट गिरा, आर्यांश शर्मा आउट
अर्यांश शर्मा 8 रन बनाकर आउट हुए।
UAE ने दूसरे ओवर में पहला विकेट गंवा दिया है। यहां पर अर्यांश शर्मा 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जैकब डफी ने ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। डफी के इस ओवर से चौके सहित 8 रन आए।
आर्यांश का विकेट सेलिब्रेट करते कीवी खिलाड़ी।
09:37 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
मैच शुरू, पहले ओवर से 6 रन आए
न्यूजीलैंड और UAE मैच शुरू हो गया है। UAE ने पहले ओवर में 6 रन बना लिए हैं। आर्यांश ने मैट हेनरी के ओवर की आखिरी बॉल पर चौका लगाया। शुरुआती 5 बॉल पर 2 रन ही आए।
09:29 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
UAE की प्लेइंग-11 देखिए
09:24 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11 देखिए
09:18 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
UAE ने बैटिंग चुनी, न्यूजीलैंड बॉलिंग करेगी
टॉस का सिक्का उछालते मिचेल सैंटनर।
09:12 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
हेड टु हेड में न्यूजीलैंड आगे
09:11 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
टीमों का मौजूदा फॉर्म
न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। ग्रुप डी के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया।
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 183 रन का लक्ष्य 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
वहीं, UAE को अपनी पिछली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। अपने घरेलू मैदान पर खेल रही UAE टीम किसी भी मैच में 150 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी थी।
09:11 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
टिम साइफर्ट न्यूजीलैंड के टॅाप रन स्कोरर
2024 के बाद से टिम साइफर्ट ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 29 मुकाबलों में 864 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज जैकब डफी 50 विकेट लेकर टीम के टॉप बॉलर बने हुए हैं।
09:10 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
मुहम्मद वसीम UAE के टॅाप रन स्कोरर
UAE से कप्तान मुहम्मद वसीम ने 2024 से 1630 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 100 रन है। गेंदबाज में जुनैद सिद्द्की 61 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं।
09:10 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
बारिश के आसार नहीं, दूसरी पारी में ओस आएगी
एमए चिदंबरम स्टेडियम,चेन्नई में मौसम में बादल छाए रहने के साथ गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। टेम्परेचर 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। फिलहाल बारिश की संभावना कम रहेगी।
09:09 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
स्पिनर्स के लिए मददगार होगी चेपॉक की पिच
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी गति के गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं।
यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती हैं, लेकिन जैसे जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता हैं यह विकेट और स्लो होता जाता हैं और शॉट्स लगाने मुश्किल होते जाते हैं।
रात के मुकाबलों में यहां ओस होती है। दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।
09:08 AM10 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
आज का दूसरा मैच UAE Vs NZ