Site icon Newsleak

New Delhi Hosts Commonwealth Conference; DRDO Tests Anti-Tank Missile, Leader Thomas Kuthiravattom D | करेंट अफेयर्स 14 जनवरी: 28वीं कॉमनवेल्थ कॉन्फ्रेंस आज से शुरू, एंटी टैंक गाइड मिसाइल की टेस्टिंग हुई, केरल कांग्रेस नेता कुथिरावट्टम का निधन

  • Hindi News
  • Career
  • New Delhi Hosts Commonwealth Conference; DRDO Tests Anti Tank Missile, Leader Thomas Kuthiravattom D

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत 28वीं कॉमनवेल्थ कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करेगा। DRDO ने एंटी टैंक गाइड मिसाइल (MPATGM) का सफल परीक्षण किया। केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थॉमस कुथिरावट्टम का निधन हुआ।

ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. भारत 28वीं कॉमनवेल्थ कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करेगा

भारत आज 14 जनवरी को नई दिल्ली में 28वें कॉन्फ्रेंस ऑफ स्पीकर्स एंड प्रिसाइडिंग ऑफिसर्स ऑफ द कॉमनवेल्थ (CSPOC) की मेजबानी करेगा। इस समिट में कॉमनवेल्थ के अध्यक्ष और पीठासीन अधिकारी शामिल होंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 28वें CSPOC की अध्यक्षता करेंगे।

  • यह तीन दिवसीय सम्मेलन नई दिल्ली में 16 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है।
  • इसमें 60 से अधिक राष्ट्रमंडल देशों और अर्ध-स्वायत्त संसदों के पीठासीन अधिकारी भाग ले रहे हैं।
  • पीएम मोदी 15 जनवरी को संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में इसका उद्घाटन करेंगे।
  • ये कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली में 16 जनवरी तक चलेगी। इसकी थीम AI होगी।
  • कॉन्फ्रेंस पूरी होने पर लोकसभा अध्यक्ष ऑफिशियली यूके हाउस ऑफ कॉमन्स के अध्यक्ष लिंडसे होयले को CSPOC की अध्यक्षता सौंपेंगे।

2. DRDO ने एंटी टैंक गाइड मिसाइल का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी DRDO ने 11 जनवरी को थर्ड जेनरेशन की फायर-एंड-फॉरगेट मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का सफल परीक्षण किया।

MPATGM की टेस्टिंग महाराष्ट्र के अहिल्या नगर के केके रेंज में हुई।

  • MPATGM मूविंग टारगेट पर हमला करने वाली एक स्वदेशी मिसाइल है।
  • इसे भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने मिलकर तैयार किया है।
  • मिसाइल को ट्राइपॉड-माउंटेड सिस्टम के साथ-साथ मिलिट्री व्हीकल से भी लॉन्च किया जा सकता है।

3. भारत और जर्मनी ने 19 MoU पर साइन किए

12 जनवरी को भारत और जर्मनी ने 19 MoU साइन किए और 8 प्रमुख घोषणाएं कीं।

समझौतों के तहत अब भारतीयों को वीजा फ्री ट्रांसिट की सुविधा दी जाएगी।

  • जर्मनी ने ग्रीन एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट पार्ट्नर्शिप के लिए 1.24 बिलियन यूरो की फंडिंग का ऐलान किया।
  • भारत ने जर्मनी की थिसेनक्रुप कंपनी के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के बीच 6 एडवांस्ड पनडुब्बियों के प्रोडक्शन के लिए डील की।
  • दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर के पार चला गया है, जो अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. हैदराबाद FIH हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा

हॉकी इंडिया ने 2026 इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ हॉकी यानी FIH वुमेंस हॉकी वर्ल्ड कप क्वालीफायर की मेजबानी के लिए तेलंगाना सरकार के साथ एक MoU साइन किया।

भारत 8 से 14 मार्च, 2026 तक हैदराबाद में आठ टीमों वाला एक क्वालिफायर आयोजित करेगा।

  • इस टूर्नामेंट में 8 टीमें- भारत, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, कोरिया, इटली, उरुग्वे, वेल्स और ऑस्ट्रिया हिस्सा लेंगी।
  • इस बार हॉकी वर्ल्ड कप कॉम्पिटीशन में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें 16 पुरुष और 16 महिला टीम होंगी।
  • 2026 FIH हॉकी विश्व कप की मेजबानी बेल्जियम और नीदरलैंड संयुक्त रूप से करेंगे।
  • मैच वाव्रे के बेल्फियस हॉकी एरेना और एम्स्टर्डम के वागनेर स्टेडियम में खेले जाएंगे।
  • टॉप तीन टीमें 15 से 30 अगस्त तक होने वाले FIH हॉकी वर्ल्ड कप बेल्जियम और नीदरलैंड 2026 के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी।
  • हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप टिर्की हैं।

5. इंडिया ओपन टूर्नामेंट 2026 आज से शुरू

इंडिया ओपन 2026 टूर्नामेंट 13 जनवरी को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू हुआ।

‘इंडिया ओपन’ भारत में खेली जाने वाली सबसे बड़ी बैडमिंटन चैंपियनशिप में से एक है।

  • ये टूर्नामेंट 18 जनवरी तक चलेगा।
  • ये सुपर 750 इवेंट, 2026 बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर का दूसरा टूर्नामेंट है।
  • इस टूर्नामेंट में पीवी सिंधु, सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी जैसे प्लेयर शामिल होंगे।

निधन (DEATH)

6. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थॉमस कुथिरावट्टम का निधन

12 जनवरी को केरल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थॉमस कुथिरावट्टम का निधन हो गया।

कुथिरावट्टम 80 साल के थे।

  • वे 1985 से 1991 तक राज्य सभा के सदस्य रहे।
  • वो लंबे समय तक केरल कांग्रेस के नेता रहे, वे 1976-1987 तक पार्टी के जनरल सेक्रेटरी और 1987-1990 तक वाइस प्रेसिडेंट रहे।
  • केरल कांग्रेस यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के साथ अलाइड पार्टी है।

7. बांग्लादेशी सिंगर और नेता प्रोले चाकी का निधन

बांग्लादेशी सिंगर और नेता प्रोले चाकी का 11 जनवरी को निधन हो गया।

प्रोले चाकी की मौत पुलिस हिरासत में हुई।

  • चाकी छात्र आंदोलन के दौरान एक कथित हमले से जुड़े मामले में पिछले साल 16 दिसंबर को अरेस्ट किया गया था और बाद में जेल भेज दिया गया था।
  • वो 1980 के दशक के एक लोकप्रिय सिंगर थे।

अवॉर्ड (AWARD)

8. कैलिफोर्निया में 83वीं गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी हुई

83वीं गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सेरेमनी कैलिफोर्निया में हुई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अवॉर्ड प्रेजेंटर रहीं और उन्होंने टेलीविजन ड्रामा कैटेगरी में बेस्ट मेल एक्टर की अनाउंसमेंट की।

  • 2025 की चर्चित लिमिटेड सीरीज एडोलसेंस के लिए 16 साल के ओवन कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस सीरीज के लिए स्टीफन ग्राहम बेस्ट एक्टर रहे।
  • लियोनार्डो डेकैप्रियो की फिल्म वन बैटल आफ्टर ऐनऑदर को 4 अवॉर्ड मिले।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

14 जनवरी का इतिहास:

  • 1742 में आज ही के दिन दुनिया की हेली धूमकेतु से पहचान कराने वाले एस्ट्रोनॉट एडमंड हेली ने का निधन हुआ था।
  • 2007 में नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली।
  • 1977 में फॉर्मूला वन रेस विनर पहले भारतीय नारायण कार्तिकेयन का जन्‍म हुआ था।
  • 1974 में विश्व फुटबाल लीग की स्थापना की गई थी।
  • 1969 में भारत के दक्षिणी राज्य मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु किया गया था।
  • 1809 में इंग्लैंड और स्पेन ने ‘नेपोलियन बोनापार्ट’ के खिलाफ गठबंधन किया था।

पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें:

करेंट अफेयर्स 13 जनवरी:ISRO का ‘PSLV-C62 मिशन’ फेल हुआ; स्विस राइटर एरिच वॉन डेनिकेन का निधन हुआ

भारत और जर्मनी ने डिफेंस प्रोडक्शन और ग्रीन टेक्नोलॉजी से जुड़े एक समझौते पर साइन किए। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव अमेरिका में G7 बैठक में शामिल हुए। ISRO का साल 2026 का पहला मिशन ‘PSLV-C62’ फेल हुआ। पूरी खबर पढ़ें….

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version