- Hindi News
- Career
- NEET PG Counseling 2026 | General Medicine Top Choice For Students
7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) PG 2026 की काउंसलिंग प्रोसेस जारी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों का मेडिकल स्पेशलिटी कोर्सेस को लेकर चॉइस का ट्रेंड भी सामने आ रहा है। NEET PG 2026 काउंसलिंग में जनरल मेडिसिन का क्रेज सबसे ज्यादा है। वहीं दूसरे नंबर पर रेडियोलॉजी है।
पहले राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवारों के लिए 2 नवंबर 2026 तक रिपोर्टिंग की तारीख तय की गई थी। वहीं दूसरे राउंड का रजिस्ट्रेशन 6 से 11 नवंबर तक होगा।
टॉप 501 कैंडिडेट्स में से 46% ने जनरल मेडिसिन को चुना
NBEMS की तरफ से आयोजित नीट पीजी 2026 काउंसलिंग में अभी तक 28,723 कैंडिडेट्स को सीट अलॉट की गई हैं। इसके तहत 501 उम्मीदवारों में से 233 ने MD जनरल मेडिसिन को चुना है।
जनरल मेडिसिन क्यों पहली पसंद
जनरल मेडिसिन के बाद डॉक्टर कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी आदि जैसी सुपर-स्पेशलिटी में जा सकते हैं। इससे हार्ट, लंग्स, किडनी, डायबिटीज और अन्य बीमारियों का इलाज आसानी से किया जा सकता है।
MD के बाद DM और अन्य सुपर स्पेशियलिटी कोर्स करने का ऑप्शन स्टूडेंट्स के पास होता है। इसके साथ ही मेडिसिन स्पेशलिस्ट की हॉस्पिटल और हेल्थ सेंटर में जरूरत होती है।
इस स्पेशलाइजेशन के बाद करिअर के कई ऑप्शन जैसे सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में जॉब के अलावा सीमित मेडिकल उपकरणों के साथ अपना क्लिनिक शुरू करना आसान होता है।
जनरल मेडिसिन क्या है
MD जनरल मेडिसिन MBBS के बाद किया जाने वाला तीन साल का पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स है।
इसमें मुख्य रूप से कार्डियोलॉजी, डायबिटीज और हार्मोन संबंधी बीमारियां, किडनी और लिवर की बीमारियां, लंग्स और सांस संबंधी बीमारियां, इंफेक्शन और फीवर से जुड़ी बीमारियों के अलावा सीरियस पेशेंट का मेडिकल मैनेजमेंट शामिल है।
क्लिनिकल प्रैक्टिस का ऑप्शन और आने वाले समय में सुपर-स्पेशलाइजेशन (जैसे कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी) करने के लिए यह सबसे अच्छा विषय माना जाता है। इसके अलावा, मेडिकल फील्ड में आ रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इफेक्ट की वजह से भी छात्र रेडियोलॉजी से ज्यादा कोर क्लिनिकल मेडिसिन चुन रहे हैं।
अपग्रेडेशन का ऑप्शन चुना है तो ध्यान रखें ये बात
जिन उम्मीदवारों को राउंड – 1 में सीट नहीं मिलती है, वे एलिजिबिलिटी पूरी करने पर काउंसलिंग के अगले राउंड में भाग ले सकते हैं। जो उम्मीदवार अपग्रेडेशन का ऑप्शन चुनते हैं। उन्हें ये समझना चाहिए कि राउंड 2 में वर्चुअल वैकेंसी होने का मतलब यह नहीं है कि कोई सीट खाली हो ही जाएगी।
ऐसी सीटें इस बात पर निर्भर करती हैं जिन्हें पहले सीट मिली है, वे उसे छोड़ते हैं या नहीं। आगे के अपडेट उम्मीदवार MCC की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करते रहें।
NEET PG 2026 काउंसलिंग शेड्यूल
MCC ने पहले राउंड की काउंसलिंग का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 24 अक्टूबर को जारी किया। पहले राउंड में रिपोर्टिंग और जॉइनिंग की तारीख 26 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक है।
जबकि इसके दूसरे राउंड का रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा। वहीं तीसरे राउंड का रिजल्ट 4 दिसंबर को जारी होगा। स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट 24 दिसंबर को निर्धारित है।
NEET PG 2026 में मेडिकल सीटें बढ़ीं
इस साल NEET PG 2026 काउंसलिंग में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सीटों को बढ़ाया गया है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने NEET PG 2026-27 का जो सीट मैट्रिक्स जारी किया है, उसके मुताबिक 58,000 MD, MS और डिप्लोमा सीटें हैं, जो पिछले साल 52,173 थीं।
जबकि 2,73,096 उम्मीदवारों ने NEET PG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। वहीं 2,65,980 कैंडिडेट्स ने ये परीक्षा दी थी। NMC 29 सितंबर 2026 के डाटा के मुताबिक, NEET-PG की कुल सीटों में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 33,088, प्राइवेट कॉलेजों की 21,892 और डीम्ड यूनिवर्सिटी की 8,197 सीटें शामिल हैं।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की वेबसाइट लिंक
——————————————————————–
पूरी खबर यहां पढ़ें
JEE मेन फॉर्म में गलती होने पर दोबारा भरें फॉर्म: NTA का नया नोटिस जारी, 22 नवंबर लास्ट डेट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE मेन 2027 सेशन – 1 को लेकर नया नोटिस जारी किया है। इसके अनुसार, JEE मेन का फॉर्म भरते समय स्टूडेंट्स ने नाम, स्पेलिंग, कैटेगरी या क्वालिफिकेशन जैसी जानकारियां गलत दर्ज कर दी है तो दोबारा फॉर्म भर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
