NCERT Deemed University Status | April 4 Current Affairs

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. INS तारागिरी इंडियन नेवी में कमीशन हुआ

3 अप्रैल को INS तारागिरी विशाखापत्तनम में इंडियन नेवी में कमीशन हुआ।

  • INS तारागिरी की कमीशनिंग के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे।
  • तारागिरी, पूरी तरह से आत्मनिर्भर नौसैनिक युद्धपोत फ्रिगेट है। ये एक मध्यम आकार का, तेज गति वाला और बहुत ज्यादा फुर्तीवाला युद्धपोत है।
  • INS तारागिरी का मुख्य काम समुद्र में गश्त करना, बड़े जहाजों की सुरक्षा करना, पनडुब्बियों को नष्ट करना और हवाई हमले से रक्षा करना है।
  • INS तारागिरी एक हाईस्पीड, मल्टी डाइमेंशल मैरिटाइम कंबाइंड डीजल या गैस (CODOG) से ऑपरेट होने वाला युद्धपोत है।
  • इस फ्रिगेट में हेलिकॉप्टर हैंगर भी हैं, जिसमें दो हेलिकॉप्टर आसानी से लैंड किए जा सकते हैं।
  • तारागिरी प्रोजेक्ट-17A मेक इन इंडिया का हिस्सा है और ये नीलगिरि क्लास का चौथा जहाज है।
  • INS तारागिरी को मझगांव डॉक शिपबिल्डिंग लिमिटेड (MDL) ने बनाया है।
  • नीलगिरि क्लास के सात युद्धपोत हैं। पहला INS नीलगिरी जनवरी 2025 में नौसेना में शामिल किया गया था।
  • साल 2026 की शुरुआत में एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अंजदीप’ को भी नौसेना में शामिल किया गया था।
  • 21 मार्च को रक्षा मंत्रालय ने स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS ‘तारागिरी F41’ को नौसेना में शामिल किया था।
  • प्रोजेक्ट 17 और 17A के सभी फ्रिगेट के नाम भारत की पर्वत शृंखलाओं पर रखे गए हैं। जैसे- शिवालिक, सह्याद्रि, सतपुड़ा, नीलगिरी, हिमगिरी, तारागिरी, उदयगिरी, दूनागिरी, महेंद्रगिरि और विंध्यगिरि।
  • ‘तारागिरी’ उसी नाम के पुराने युद्धपोत का एडवांस्ड वर्जन है, जिसने 1980 से 2013 तक नौसेना में 33 सालों तक सेवा दी थी।

2. फ्लाइट में 60% सीटें बिना एक्स्ट्रा चार्ज के देने के नियम पर रोक

3 अप्रैल को केंद्र सरकार ने फ्लाइट में 60% सीटें बिना एक्स्ट्रा चार्ज के देने के आदेश पर अस्थाई रोक लगा दी।

  • ये नियम 20 अप्रैल से सभी फ्लाइटस पर लागू होना था। अब इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
  • सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने 18 मार्च को घरेलू हवाई यात्रा को ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए नए नियम जारी किए थे।
  • नए आदेश के मुताबिक, एयरलाइंस को हर फ्लाइट में कम से कम 60% सीटें बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के देनी थीं।
  • मंत्रालय के मुताबिक, फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस ने इस फैसले से ऑपरेशन्स और किराए पर प्रभाव की समस्या के मुद्दे को उठाया है।
  • मंत्रालय ने कहा कि जांच पूरी होने तक 60% सीटें मुफ्त देने का प्रावधान लागू नहीं किया जाएगा।
  • मौजूदा नियमों में पैसेंजर्स के लिए 20% सीटें ही बिना एक्स्ट्रा चार्ज के बुक होती हैं, जबकि बाकी सीटों के लिए भुगतान करना पड़ता है।
  • एविएशन मिनिस्ट्री ने नए नियम में स्पोर्ट्स इक्विपमेंट और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के ट्रांसपोर्ट को भी ट्रांसपेरेंट बनाने की भी बात कही थी।
  • नए नियम में एयरलाइंस की पहुंच और अवेयरनेस बढ़ाने के लिए रीजनल भाषाओं में यात्रियों के लिए अनाउंसमेंट की भी बात कही थी।
  • एयरलाइन वेबसाइट, मोबाइल एप, बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयर काउंटर्स पर सभी जानकारी स्पष्ट लिखी होनी चाहिए। सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी एयरलाइंस पंसद की सीटें चुनने पर 500 से 3000 रुपए तक एक्स्ट्रा चार्ज करती हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी एयरलाइंस पंसद की सीटें चुनने पर 500 से 3000 रुपए तक एक्स्ट्रा चार्ज करती हैं।

3. भारतीय नौसेना के IOS SAGAR मिशन को हरी झंडी मिली

2 अप्रैल को भारतीय नौसेना ने मुंबई के नेवल डॉकयार्ड से IOS- SAGAR मिशन की शुरुआत की।

  • IOS- SAGAR का पूरा नाम इंडियन ओशियन शिप – सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन है।
  • मिशन IOS- SAGAR पर ऑफशोर वेसल सुनयना को भेजा गया है।
  • रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुंबई से IOS- SAGAR को हरी झंडी दिखाई।
  • IOS- SAGAR भारतीय नौसेना का एक इनिशिएटिव है। इसके तहत हिंद महासागर रीजन (IOR) में समुद्री सुरक्षा, सहयोग और मानवीय समर्थन को मजबूत करने के लिए 16 देश साथ मिलकर काम करेंगे।
  • इस मिशन का उद्देश्य वेस्ट एशिया (हॉर्मुज जलडमरूमध्य) में जारी तनाव और समुद्री चुनौतियों के बीच 16 मित्र देशों के साथ मिलकर सहयोग बढ़ाना, समुद्री निगरानी करना और ट्रेनिंग करना है।
  • ये मिशन 50 दिनों का होगा और इस मिशन में IOS- SAGAR दक्षिण-पूर्वी हिंद महासागर क्षेत्र के कई देशों का दौरा करेगा।
  • जहाज सुनयना श्रीलंका के कोलंबो, थाईलैंड के फुकेट, इंडोनेशिया के जकार्ता, सिंगापुर, बांग्लादेश के चटगांव, म्यांमार के यांगून और मालदीव के माले पर पहुंचेगा।
  • ये IOS SAGAR का दूसरा संस्करण है। हर पड़ाव पर नौसैनिकों के लिए ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • INS सुनयना, सरयू कैटेगरी का ऑफशोर पेट्रोल वेसल (OPV) है, जिसे गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने बनाया है।
IOS- SAGAR मिशन कोच्चि में खत्म होगा।

IOS- SAGAR मिशन कोच्चि में खत्म होगा।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

4. मिन आंग ह्लाइंग म्यांमार के राष्ट्रपति चुने गए

3 अप्रैल को म्यांमार के सेना प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग को राष्ट्रपति चुना गया।

  • संसद में हुए वोट में मिन आंग ह्लाइंग को जीत मिली, जहां ज्यादातर सांसद सेना समर्थक थे।
  • 69 साल के ह्लाइंग 2011 से म्यांमार की सेना के प्रमुख रहे हैं।
  • ह्लाइंग ने 2021 में आंग सान सूची की चुनी हुई सरकार को हटाकर सत्ता पर कब्जा किया था और उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
  • सेना ने 2020 के चुनावों में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी थी।
  • आपातकाल के समय देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए, जो बाद में सशस्त्र संघर्ष में बदल गए।
  • राष्ट्रपति बनने के लिए विन ऊ, ह्लाइंग की जगह सेना प्रमुख होंगे।
ये चुनाव जनवरी 2026 में हुए थे। जिसमें सेना समर्थित यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी (USDP) को जीत मिली।

ये चुनाव जनवरी 2026 में हुए थे। जिसमें सेना समर्थित यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी (USDP) को जीत मिली।

मिसलीनियस MISCELLANEOUS

5. NCERT को डीम्ड यूनिवर्सिटी की मान्यता मिली

3 अप्रैल केंद्र सरकार ने नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी NCERT को डीम्ड यूनिवर्सिटी घोषित किया।

  • एजुकेशन मिनिस्ट्री ने ये फैसला यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) की सिफारिश के आधार पर लिया है।
  • केंद्र सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक, NCERT को UGC एक्ट 1956 की धारा 3 के तहत एक स्पेशल कैटेगरी में मान्यता दी गई है।
  • मंत्रालय ने बताया कि NCERT ने ‘डीम्ड निवर्सिटी’ का दर्जा पाने के लिए UGC की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया था।
  • डीम्ड यूनिवर्सिटी बनने के बाद NCERT, नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के तहत नए एकेडमिक प्रोग्राम्स के साथ ही डॉक्टरेट और नए डिग्री कोर्सेज भी लॉन्च कर सकता है।
  • NCERT एक ऑटोनोमस बॉडी है, जिसे 1 सितंबर 1961 को भारत सरकार ने सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट्स को एकेडमिक और स्कूल से जुड़े मुद्दों पर सलाह देने और गाइड करने के लिए बनाया है।
  • NCERT डीम्ड यूनिवर्सिटी बनने से पहले तक भारत में सर्वोच्च शैक्षणिक निकाय के रूप में काम करती थी।
  • इसमें NCERT के 6 इंस्टीट्यूट को शामिल किया गया है-रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन अजमेररीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन ओडिशारीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन कर्नाटकरीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन शिलांगपंडित सुंदरलाल शर्मा सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन भोपाल
NCERT यूनिवर्सिटी लिस्ट में रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन भोपाल भी शामिल है।

NCERT यूनिवर्सिटी लिस्ट में रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन भोपाल भी शामिल है।

6. मेघालय सरकार ने स्टारलिंक इंडिया के साथ MoU साइन किया

1 अप्रैल को मेघालय सरकार ने स्टारलिंक इंडिया के साथ एक MoU साइन किया।

  • मेघालय इलॉन मस्क के सैटेलाइट इंटरनेट के साथ ऑफिशियल पार्ट्नर्शिप करने वाला तीसरा भारतीय राज्य बना।
  • मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने नई दिल्ली में इस MoU पर साइन किए।
  • इस समझौते का उद्देश्य राज्य के उन हिस्सों में स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और ग्रामीण समुदायों तक कनेक्टिविटी का विस्तार करना है।
  • नवंबर 2025 में महाराष्ट्र स्टारलिंक के साथ MoU साइन करने वाला पहला भारतीय राज्य था।
  • मार्च 2025 में रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने स्पेसएक्स के साथ अलग-अलग MoU साइन किए थे।
इस MoU के तहत मेघालय के लोगों तक दूरसंचार (टेलीकम्युनिकेशन) की बुनियादी जरूरत को भी पहुंचाया जाएगा।

इस MoU के तहत मेघालय के लोगों तक दूरसंचार (टेलीकम्युनिकेशन) की बुनियादी जरूरत को भी पहुंचाया जाएगा।

आज का इतिहास

  • 1858 में अंग्रेजी सेना के साथ युद्ध के बाद रानी लक्ष्मीबाई को झांसी छोड़नी पड़ी थी।
  • 1949 में उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन NATO का गठन हुआ।
  • 1969 में पहले आर्टिफिशियल हार्ट का ट्रांसप्‍लांट हुआ।
  • 1975 में बिल गेट्स और पॉल एलन ने माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की।

——————-

ये खबरें भी पढ़ें…

1890 की ऑयल पेंटिंग रिकॉर्ड 167 करोड़ में बिकी: CBSE स्‍टूडेंट्स के लिए कम्‍प्‍यूटेशनल थिंकिंग और AI का कोर्स लॉन्‍च; 3 अप्रैल के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment