Newsleak

NCERT, Bihar ASI & Income Tax Vacancies Announced

54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी NCERT में 117 पदों पर भर्ती, बिहार में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के 462 वैकेंसी की। साथ ही,C-DAC में 805 ओपनिंग्स की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए…

1. NCERT में 117 पदों पर निकली भर्ती

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने 117 शैक्षणिक पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एनसीईआरटी की ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

प्रोफेसर :

  • पीएचडी डिग्री या समकक्ष योग्यता।
  • कम से कम 10 वर्ष का कार्य अनुभव।
  • राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में समकक्ष स्तर का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

एसोसिएट प्रोफेसर :

पीएचडी डिग्री के साथ शैक्षणिक रिकॉर्ड, मास्टर डिग्री में कम से कम 55% अंक। मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 8 वर्ष का अनुभव या समकक्ष योग्यता।

असिस्टेंट प्रोफेसर :

  • मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन।
  • यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित NET या SLET/SET परीक्षा पास होना चाहिए।

डिप्टी लाइब्रेरियन :

  • लाइब्रेरी/इंफॉर्मेशन साइंस में मास्टर डिग्री
  • कम से कम 8 साल का अनुभव
  • लाइब्रेरी/इंफॉर्मेशन साइंस में पीएचडी

असिस्टेंट लाइब्रेरियन :

  • लाइब्रेरी/इंफॉर्मेशन साइंस में 55% मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री
  • यूजीसी नियमों के अनुसार NET/SLET/SET या Ph.D
  • लाइब्रेरी कंप्यूटराइजेशन का नॉलेज

फीस :

  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 1000 रुपए
  • एससी, एसटी, दिव्यांग, महिला : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • शॉर्टलिस्टिंग
  • इंटरव्यू

सैलरी :

  • प्रोफेसर : 1 लाख 44, 200 रुपए प्रतिमाह
  • एसोसिएट प्रोफेसर : 1 लाख 31 हजार 400 रुपए प्रतिमाह
  • असिस्टेंट प्रोफेसर : 57,700 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

  • एनसीईआरटी की वेबसाइट ncert.nic.in पर लॉग ऑन करें।
  • “रिक्तियों” अनुभाग में “विभिन्न गैर-शैक्षिक पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करना” के तहत “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  • खुद को रजिस्टर करें और लॉग इन करें। अपना फॉर्म भरें।
  • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म को डाउनलोड करें। इसका प्रिंट आउट लेकर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. बिहार में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की 462 वैकेंसी

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की वैकेंसी निकाली है। यह पद बिहार पुलिस रेडियो ऑपरेशन ब्रांच में भरे जाएंगे।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
गैर आरक्षित वर्ग 185
आर्थिक रूप से कमजोर 46
अनुसूचित जाति 74
अनुसूचित जनजाति 05
अत्यंत पिछड़ा वर्ग 83
पिछड़ा वर्ग 55
पिछड़े वर्ग की महिलाएं 14
कुल पदों की संख्या 462

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंकों के साथ साइंस ( फिजिक्स) में ग्रेजुएशन
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार : 45%
  • शैक्षिक योग्यता 1 अगस्त 2025 के आधार पर मान्य होगी।

एज लिमिट :

पुरुष :

  • न्यूनतम : 21 वर्ष
  • अधिकतम : 37 वर्ष

महिला :

  • न्यूनतम : 21 वर्ष
  • अधिकतम : 40 वर्ष

पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग :

  • न्यूनतम : 21 वर्ष
  • अधिकतम : 42 वर्ष
  • अन्य आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

शारीरिक योग्यता :

पुरुष :

  • अनारक्षित, पिछड़ा वर्ग : 165 सेमी
  • ओबीसी, एससी, एसटी : 160 सेमी
  • सभी वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम हाइट : 155 सेमी

वजन :

महिला : 48 किलो

सैलरी :

  • 29,200 – 92,300 रुपए प्रतिमाह
  • अन्य अलाउंस का लाभ भी लिया जाएगा।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • शारीरिक दक्षता/जांच परीक्षा
  • दौड़

फीस :

सभी के लिए 100 रुपए

एग्जाम पैटर्न :

प्रीलिम्स एग्जाम :

  • एग्जाम मोड : ऑब्जेक्टिव टाइप
  • टोटल मार्क्स : 100
  • एग्जाम ड्यूरेशन : 2 घंटे

सब्जेक्ट :

  • जनरल नॉलेज : 40 क्वेश्चन
  • फिजिक्स : 60 क्वेश्चन
  • निगेटिव मार्किंग : 0.2
  • मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स : 30%

मेन्स एग्जाम :

पेपर – 1 : हिंदी एंड इंग्लिश

  • मार्क्स : हिंदी – 50 अंक
  • इंग्लिश – 50 अंक
  • मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स : 30%
  • पेपर के मार्क्स मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं होंगे।

पेपर : फिजिक्स

  • टोटल मार्क्स : 100
  • मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स : 33%
  • निगेटिव मार्किंग : 0.2
  • पेपर के मार्क्स मेरिट लिस्ट में शामिल किए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन :

  • बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • यहां Bihar Police के टैब पर जाकर Advt-04/2026 से संबंधित लिंक पर जाएं।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें।
  • फिर वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म खुलने के बाद मांगी गई सभी जानकारी स्टेप बाय स्टेप ठीक से भर दें।
  • अपना पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के मुताबिक एप्लीकेशन फीस भरें।
  • फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर रख लें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

3. C-DAC में 805 पदों पर निकली भर्ती

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर सहित 800 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
नोएडा 283
हैदराबाद 105
बेंगलुरु 93
चेन्नई 97
दिल्ली 20
कोलकाता 15
मुंबई 27
पुणे 65
तिरुवनंतपुरम 73
नॉर्थ ईस्ट 27
कुल पदों की संख्या 805

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • संबंधित क्षेत्र में 60% अंकों के साथ बीई/ बीटेक की डिग्री।
  • साइंस या कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/ संबंधित क्षेत्र में पीएचडी।

एज लिमिट :

  • अधिकतम : 57 साल
  • ओबीसी : 3 साल की छूट
  • एससी/एसटी : 5 साल की छूट

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • स्क्रीनिंग
  • रिटन टेस्ट/ स्किल टेस्ट
  • टेक्निकल इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

ऐसे करें आवेदन :

  • CDAC की ऑफिशियल वेबसाइट www.cdac.in पर जाएं।
  • करियर बटन पर क्लिक करने के बाद Registration Form लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

4. बिहार में 1445 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट 6 फरवरी

बिहार स्वास्थ्य विभाग ने जूनियर रेजिडेंट्स के 1445 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। उसमें सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जिसके लिए सभी उम्मीदवारों को 2250 रुपए फीस जमा करना होगी।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
जनरल 582
बीसी 165
ईबीसी 264
ईडब्ल्यूएस 145
एससी 225
एसटी 17
आरसीजी 47
कुल पदों की संख्या 1445

योग्यता :

  • मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री।
  • भारतीय नागरिक होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • जनरल : अधिकतम 37 साल
  • महिला (जनरल कैटेगरी) : 40 साल
  • पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 40 साल
  • एससी/एसटी : 42 साल
  • दिव्यांग : अधिकतम 10 साल की छूट

सैलरी :

65000 रुपए प्रतिमाह

इंटरव्यू फीस :

अनरिजर्व, ईडब्ल्यूएस, ईबीसी, बीसी, एससी, एसटी, डीक्यू : 2250 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • मेरिट लिस्ट
  • इंटरव्यू के बेसिस पर

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • 10वीं का प्रमाण पत्र
  • MBBS के सभी वर्षों की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट
  • आवेदकों का जाति प्रमाण पत्र और आवासीय प्रमाण पत्र
  • ईडब्ल्यूएस या दिव्यांगता (DQ) प्रमाण पत्र
  • मेडिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • 4 पासपोर्ट साइज फोटो

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Junior Resident Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • नए यूजर होने पर रजिस्ट्रेशन करें और मांगे गए डिटेल्स भरें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक .

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

हरियाणा सिविल सर्विस 2026 नोटिफिकेशन जारी; दिल्ली हाईकोर्ट में 152 वैकेंसी, गुजरात इनकम टैक्स विभाग में 46 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी हरियाणा सिविल सर्विस 2026 का नोटिफिकेशन जारी होने, दिल्ली हाईकोर्ट में 152 पदों पर निकली भर्ती की। साथ ही, इनकम टैक्स विभाग, गुजरात में 46 वैकेंसी की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version