Site icon Newsleak

Navjot Sidhu Backs Moosewala’s ‘Barotta’ Song With Justice Hashtag | नवजोत सिद्धू ने सिद्धू मूसेवाला के सॉन्ग पर रील बनाई: 2 दिन पहले ही रिलीज हुआ; पंजाबी सिंगर की हत्या के लिए इंसाफ भी मांगा – Amritsar News

कांग्रेस नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू फिर पंजाब के किसी मुद्दे पर एक्टिव हुए हैं। सिद्धू ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के नए सॉन्ग ‘बरोटा’ पर 36 सेकेंड की रील बनाई है। जिसमें सिद्धू ने अपनी अलग-अलग फोटो और वीडियो को जोड़ा है।

.

खास बात यह है कि नवजोत सिद्धू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसमें #justiceforsidhumoosewala का हैशटैग भी लगाया है। सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा में हत्या हुई थी। जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। हालांकि अभी तक इसमें किसी को सजा नहीं हुई है।

सिद्धू लगातार कांग्रेसियों को चौंका रहे नवजोत सिद्धू यूं तो पंजाब की पॉलिटिक्स से दूर हैं लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कभी-कभी वह पंजाब की सियासत में बहाने से एंट्री मारते रहते हैं। मूसेवाला के बहाने सिद्धू ने फिर वही कोशिश की है कि टीवी और क्रिकेट में बिजी होने के बावजूद पंजाब में भी उनकी पूरी नजर है।

इससे पहले वह पटियाला में लोगों से मिलते हुए नजर आए थे। इसके अलावा दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात कर फोटो भी जारी की थी। यही वजह है कि जब कांग्रेसी सोचते हैं कि सिद्धू पंजाब की पॉलिटिक्स से दूर हो गए तो वह फिर से कोई न कोई ऐसा कदम उठाते हैं कि कांग्रेसी चौंक जाते हैं।

सिद्धू मूसेवाला का बरोटा सॉन्ग, 24 घंटे में 1.72 करोड़ ने देखा सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से अब तक 9 सॉन्ग रिलीज हो चुके हैं। कल (28 नवंबर) को लॉन्च हुए बरोटा सॉन्ग को चौबीस घंटे में 1.72 करोड़ से ज्यादा लोग यूट्यूब पर देख चुके हैं। इसके अलावा करीब सवा लाख लोगों ने इसे लाइक और इतने ही फैंस ने इस पर कमेंट भी किए हैं।

———–

ये खबर भी पढ़ें…

सिद्धू मूसेवाला का नया सॉन्ग रिलीज, 3 घंटे में 2 मिलियन व्यूज, 7 लाख से ज्यादा लाइक; कत्ल के बाद 9वां गाना

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना बरोटा रिलीज हो गया है। पहले 3 घंटे में ही गाने को 2.2 मिलियन व्यू मिल चुके हैं, 7 लाख से ज्यादा लाइक और 5 लाख से ज्यादा कमेंट मिल चुके हैं। यूट्यूब पर सिद्धू मूसेवाला के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किए गए गाने को फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Exit mobile version