Newsleak

Muthoot Fincorp Becomes New Title Sponsor for Indian Cricket

मुंबई3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
IDFC फर्स्ट बैंक पिछले 3 साल तक भारत में होने वाले मैचों के लिए टीम इंडिया का टाइटल स्पॉन्सर रहा।  - Dainik Bhaskar

IDFC फर्स्ट बैंक पिछले 3 साल तक भारत में होने वाले मैचों के लिए टीम इंडिया का टाइटल स्पॉन्सर रहा।

भारतीय क्रिकेट के अगले दो घरेलू सीजन के लिए मुथूट फिनकॉर्प नया टाइटल स्पॉन्सर बन गया है।

कंपनी को भारत में होने वाले इंटरनेशनल और घरेलू मैचों के टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स 31 मार्च 2028 तक मिले हैं। इस दौरान करीब 35 घरेलू इंटरनेशनल मैच होंगे।

इस स्पॉन्सरशिप को ब्लू मुथूट नाम से पेश किया जाएगा। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, डील की बातचीत 4.85 करोड़ रुपए प्रति मैच के बेस प्राइस पर हुई है। हालांकि BCCI के ऑफिशियल स्टेटमेंट के बाद ही बेस प्राइस की स्थिति साफ होगी।

2025-26 का रणजी ट्रॉफी सीजन जम्मू-कश्मीर ने जीता था। इसका भी स्पॉन्सर IDFC फर्स्ट बैंक था।

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज से दिखेगा असर

इस दौरान भारत में 10 टेस्ट, 12 वनडे और 13 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे। यह डील तुरंत प्रभावी होगी। इसका असर 27 सितंबर से शुरू होने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में दिखाई देगा।

खास बात यह है कि सीरीज का पहला मैच मुथूट के गृह राज्य केरल में खेला जाएगा। पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में होगा।1997 में स्थापित हुई मुथूट फिनकॉर्प, कोच्चि के मुथूट परिवार की कंपनी है।

नए स्पॉन्सर की घोषणा में देरी क्यों हुई?

  • नए टाइटल स्पॉन्सर की घोषणा में देरी हुई थी। इसकी एक वजह अधिकारों के लिए गंभीर बोलीदाताओं की कमी बताई गई। ऊंची बेस कीमत भी इसकी वजह रही।
  • BCCI के Invitation to Tender (ITT) के मुताबिक, प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के जरिए टाइटल स्पॉन्सर का फैसला 13 अगस्त को होना था। हालांकि, कोई बोलीदाता सामने नहीं आया। इसके बाद BCCI ने संभावित कंपनियों से सीधे बातचीत शुरू की।
  • BCCI ने Google Gemini, IDFC First Bank, Spinny और SBI Life से भी संपर्क किया था।

IDFC First Bank पिछले 3 साल तक स्पॉन्सर रहा

IDFC First Bank सितंबर 2023 से अगस्त 2026 तक BCCI का टाइटल स्पॉन्सर था। तीन साल की इस डील के तहत बैंक भारत में होने वाले पुरुष और महिला दोनों के इंटरनेशनल और घरेलू मैचों का टाइटल स्पॉन्सर रहा।

इसके लिए IDFC First Bank BCCI को प्रति मैच 4.2 करोड़ रुपए देता था। अगस्त 2026 में डील खत्म होने के बाद BCCI ने नए टाइटल स्पॉन्सर की तलाश शुरू की।

————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

IPL 2027 का ऑक्शन गोवा में होगा:BCCI सेक्रेटरी बोले- दिसंबर में लगेगी बोली; 3 साल बाद भारत लौटेगी नीलामी

IPL 2027 का ऑक्शन गोवा में होगा। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिसंबर में मिनी ऑक्शन आयोजित किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version