स्पोर्ट्स डेस्क9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

धोनी IPL में सबसे ज्यादा 278 मैच खेलने वाले प्लेयर हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के CEO काशी विश्वनाथन ने साफ किया है कि महेंद्र सिंह धोनी IPL 2026 में खेलेंगे। उन्होंने कहा कि धोनी के पास फिलहाल संन्यास की कोई योजना नहीं है। एक मैगजीन में अपने पोते नोआ से बातचीत के दौरान विश्वनाथन ने कहा, धोनी इस IPL के लिए रिटायर नहीं हो रहे हैं। मैं उनसे इस बारे में बात भी करूंगा।
धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में IPL खिताब जीते हैं। हालांकि, IPL 2025 सीजन में CSK का प्रदर्शन कमजोर रहा। टीम ने 14 में से सिर्फ चार मुकाबले जीते और पहली बार पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही।

धोनी चेन्नई को 5 बार IPL चैंपियंन बना चुके हैं।
अभी मेरे पास 4-5 महीने का समय है- धोनी हाल ही में एक इवेंट में धोनी ने भी अपने भविष्य को लेकर कहा- अभी मेरे पास सोचने के लिए 4-5 महीने का समय है। मैं नहीं कह रहा कि मैं रुक गया हूं और न ही ये कि मैं वापसी कर रहा हूं। मेरे पास पर्याप्त टाइम है। इसलिए सोचकर फैसला लेना बेहतर होगा। हर साल शरीर को फिट रखने के लिए 15% ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि ये टॉप लेवल प्रोफेशनल क्रिकेट है।
IPL 2025 के सबसे उम्रदराज प्लेयर रहे धोनी 44 साल के हैं। IPL 2025 में वे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद उन्हें बीच में ही चेन्नई की कप्तानी करनी पड़ी। उन्होंने टीम को 4 में से 3 जीत दिलाईं। बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने 13 पारियों में 196 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 30 रहा।

IPL में 100 मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान धोनी IPL में 100 मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने IPL में सबसे ज्यादा 235 मैचों में कप्तानी की है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की है। धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को 2023 में आखिरी बार चैंपियन बनाया था। धोनी अपनी कप्तानी में टीम को 136 मैचों में जीत दिला चुके हैं, जबकि 97 में टीम को हार मिली।

IPL में सबसे ज्यादा मैच धोनी के नाम IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहली पायदान पर हैं। वे अब तक 278 मैच खेल चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताया है। 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक भी लगाए हैं। उन्होंने विकेटकीपिंग में 47 स्टंपिंग और 154 कैच भी लपके हैं।
