Site icon Newsleak

MPPSC MPESB has released the exam calendar for 2026. | MPPSC, MPESB ने 2026 एग्‍जाम कैलेंडर जारी किए: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन में 3407 भर्तियां; स्‍पोर्ट्स अथॉरिटी में वैकेंसी निकलीं

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज टॉप स्टोरी में MPPSC और MPESB के एग्जाम कैलेंडर समेत अन्य खबरें। टॉप जॉब्स में पंजाब में जूनियर इंजीनियर की 270 वैकेंसी समेत 4 नौकरियां। करेंट अफेयर्स में SLOP के मरियम वेबस्टर वर्ड ऑफ द ईयर बनने समेत 4 खबरें।

टॉप स्टोरी

1. MPPSC, MPESB ने एग्जाम कैलेंडर जारी किए

MPPSC यानी मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने 2026 के लिए टेंटेटिव एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर पूरा कैलेंडर चेक कर सकते हैं। स्टेट सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम 26 अप्रैल 2026 को होगा। वहीं मेन्स 7 सितंबर 2026 से 12 सितंबर 2026 के बीच होंगे।

इसके अलावा MPESB यानी मध्य प्रदेश एम्प्लॉई सिलेक्शन बोर्ड ने भी 2026 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें कुल 18 परीक्षाएं कराने के बारे में कहा गया है जिसमें से 11 भर्ती, 5 एंट्रेंस और 2 शिक्षक पात्रता परीक्षाएं शामिल हैं।

2. अब 3 दिन का हो सकता है वीकएंड

नए लेबर कोड्स के अनुसार, अब वर्कर्स हफ्ते में केवल 4 दिन काम करने का चुनाव कर सकते हैं। इसके लिए वर्कर्स को दिन में 12 घंटे यानी हफ्तेभर में 48 घंटे काम करना होगा। इस तरह वो हफ्ते में 3 दिन छुट्टी लेकर आराम कर सकते हैं। लेबर मिनिस्ट्री ने कहा कि ओवरटाइम करने पर वर्कर्स को वेज रेट का दुगना देना होगा।

करेंट अफेयर्स

1. SLOP बना मरियम वेबस्टर डिक्शनरी ‘वर्ड ऑफ द ईयर’

  • अंग्रेजी शब्द ‘स्लॉप (SLOP)’ को मरियम वेबस्टर डिक्शनरी ने साल 2025 के लिए वर्ड ऑफ द ईयर चुना है।
  • इस शब्द का इस्तेमाल ऑनलाइन उपलब्ध ऐसे कंटेंट के लिए किया जाता है जो खराब क्वालिटी का हो।
  • अक्सर इस तरह का कंटेंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा बनाया जाता है।

2. अभिनेता रॉब राइनर का निधन

रॉब और उनकी पत्नी मिशैल का शव उनके LA स्थित घर में मिला।

  • हॉलीवुड डायरेक्टर और एक्टर रॉब राइनर का 78 साल की उम्र में लॉस एंजिलिस में निधन हो गया।
  • रॉब को ‘व्हेन हैरी मेट सैली’, ‘द प्रिंसेस ब्राइड’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

3. इलॉन मस्क की वेल्थ 54 करोड़ रुपए से ज्यादा

54 साल के इलॉन मस्क स्पेसX और टेस्ला जैसी कंपनियां चलाते हैं।

  • दुनिया के सबसे अमीर शख्स इलॉन मस्क की वेल्थ 600 बिलियन डॉलर यानी 54.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई है।
  • इसी के साथ नेटवर्थ का यह आंकड़ा छूने वाले मस्क दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं।
  • स्पेसएक्स की 800 बिलियन डॉलर का वैल्यूएशन और IPO आने की खबर के बाद मस्क की संपत्ति में एक ही दिन में लगभग 168 बिलियन डॉलर यानी 15 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई।

4. IMA से निकली पहली महिला अधिकारी

साई को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन किया गया है।

  • इंडियन मिलिट्री एकेडमी यानी IMA देहरादून से पास आउट होने वाली 23 साल की साई जाधव यहां से निकलने वाली पहली महिला अधिकारी हैं।
  • IMA के 93 साल के इतिहास में ये पहला मौका है।

टॉप जॉब्स

1. पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन में 270 पदों पर भर्ती

पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन में 270 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के आवेदन का आज यानी 16 दिसंबर को आखिरी दिन है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pstcl.org पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

2. कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 134 पदों पर भर्ती

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) दिल्ली में रेडियोलॉजी, सर्जरी, आई, ब्लड बैंक, माइक्रोबायोलॉजी, स्किन समेत अपने विभिन्न डिपार्टमेंट के लिए सीनियर रेजिडेंट की भर्ती निकली है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 18 और 19 दिसंबर 2025 को लिए जाएंगे।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

3. बिहार तकनीकी लोक सेवा आयोग ने 3407 पदों पर निकाली भर्ती​​​​​​​

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने जूनियर इंजीनियर सहित 3407 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

4. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चीफ कोच की भर्ती​​​​​​​

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चीफ कोच की वैकेंसी निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sportsauthorityofindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए पोस्टिंग 1 वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो, SAI की जरूरत के मुताबिक होगी।​​​​​​​

————————

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version