Newsleak

MP, Nabard, UCO Bank, BSF Recruitment

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी मध्य प्रदेश में 1,120 पदों पर भर्ती की। नाबार्ड में 162 पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन की। साथ ही, यूपी आंगनवाड़ी में 202 वैकेंसी और जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड में 1,815 पदों पर भर्ती के आवेदन की शुरुआत की।

आज की 4 जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए….

1. मध्यप्रदेश में 1120 पदों पर भर्ती, कल से शुरू आवेदन

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ITI ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 17 जनवरी से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन फॉर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख 5 फरवरी है। वहीं, एग्जाम 27 फरवरी को आयोजित किए जाएंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
  • तकनीकी योग्यता के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई (एनसीवीटी/एससीवीटी) या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या पॉलिटेक्निक से इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी में डिग्री या डिप्लोमा।
  • कई व्यवसायों में 50% पद डिग्री/डिप्लोमा होल्डर्स के लिए आरक्षित हैं।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : 40 वर्ष
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला और दिव्यांग : अधिकतम 45 वर्ष

फीस :

  • अनारक्षित (यूआर) : प्रति पेपर 500 रुपए
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अत्यधिक पिछड़ा वर्ग,दिव्यांग (केवल मध्य प्रदेश निवासी) : 250 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • सीबीटी एग्जाम
  • मेरिट बेसिस पर
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

फीस :

  • जनरल : 500 रुपए
  • एससी, एसटी, ओबीसी : 250 रुपए
  • दिव्यांग : 250 रुपए
  • करेक्शन चार्ज : 20 रुपए

सैलरी :

  • 32,800 – 1, 3,600 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम सेंटर :

  • इंदौर
  • भोपाल
  • जबलपुर
  • खंडवा
  • नीमच
  • रतलाम
  • रीवा
  • सागर
  • सतना
  • सीधी
  • अनूपपुर
  • उज्जैन

एग्जाम पैटर्न :

सेक्शन क्वेश्चन मार्क्स
ट्रेड करिकुलम 75 75

साइंस एंड मैथ्स

जनरल नॉलेज

लॉजिकल रीजनिंग

बेसिक कंप्यूटर नॉलेज

25 25

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल पोर्टल esb.mp.gov.in या www.mponline.gov.in जाएं।
  • अब “प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा – 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अपने क्रेडेंशियल से पोर्टल में लॉगिन करें।
  • पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क और पोर्टल शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • सभी डिटेल्स की जांच करें और फॉर्म सब्मिट कर दें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. नाबार्ड में 162 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

नाबार्ड में विकास सहायक/विकास सहायक (हिंदी) के 162 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nabard.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
ग्रुप ‘बी’ विकास सहायक 159
ग्रुप बी विकास सहायक हिन्दी 03
कुल पदों की संख्या 162

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

डेवलपमेंट असिस्टेंट :

  • किसी भी विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ बैचलर डिग्री (एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और एक्स सर्विसमैन सिर्फ पास हो)।

डेवलपमेंट असिस्टेंट (हिन्दी) :

  • इंग्लिश/हिंदी मीडियम में बैचलर डिग्री।
  • डिग्री कोर्स के दौरान कैंडिडेट्स ने (हिन्दी/इंग्लिश) को इलेक्टिव सब्जेक्ट के रूप में पढ़ा हो।
  • कैंडिडेट्स को इंग्लिश से हिंदी और हिंदी से इंग्लिश में ट्रांसलेट करना आना चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 वर्ष
  • अधिकतम : 35 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट

सैलरी :

  • 32,000 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम पैटर्न :

प्रीलिम्स एग्जाम :

सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर मार्क्स
इंग्लिश लैंग्वेज 40 40
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 30 30
रीजनिंग एबिलिटी 30 30
कुल 100 100

मेन्स एग्जाम पैटर्न :

सब्जेक्ट क्वेश्चन नंबर मार्क्स
टेस्ट ऑफ रीजनिंग 30 30
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड 30 30
जनरल अवेयरनेस 50 50
कंप्यूटर नॉलेज 40 40
टेस्ट ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज 50

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट www.nabcons.com पर जाएं।
  • मेन पेज पर करियर विकल्प देखें।
  • “यहां आवेदन करें” विकल्प पर क्लिक करें जिससे एक नई स्क्रीन खुल जाएगी।
  • आवेदन रजिस्टर्ड करने के लिए, “नए पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें” टैब चुनें।
  • अपना नाम, डिटेल्स और ईमेल-आईडी दर्ज करें।
  • ‘भुगतान’ टैब पर क्लिक करके फीस का भुगतान करें।
  • ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड करके रख लें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

3. यूपी आंगनवाड़ी में 202 पदों पर निकली भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 202 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का नाम पदों की संख्या
शिकोहाबाद 4
अरांव 1
खैरगढ़ 1
जसराना 2
कोटला 14
टूंडला 60
ग्रामीण 1
एका 1
शहर प्रथम 30
शहर द्वितीय 65
मदनपुर 1

योग्यता :

  • 12वीं पास
  • केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं
  • विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्त महिलाओं को गरीबी रेखा से नीचे होने पर प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए वैलिड डॉक्यूमेंट्स होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 35 साल
  • अधिकतम उम्र में रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • मेरिट बेसिस पर
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सैलरी :

  • 8,000 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

  • UP ICDS की ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • यहां अपना जिला चुनें और Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट करें।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
  • अपनी सभी बेसिक डिटेल्स, शैक्षिक योग्यता जैसी जानकारी भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर अपलोड करके फॉर्म को फाइनल सब्मिट कर दें।
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

4. JKSSB में 1815 पदों पर भर्ती, आवेदन 19 जनवरी से शुरू

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी, 2026 से शुरू हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 17 फरवरी तय की गई है। इस भर्ती के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास जम्मू कश्मीर का वैलिड डोमिसाइल सर्टिफिकेट हो।

कैडर वाइज वैकेंसी डिटेल्स :

कैडर का नाम पदों की संख्या
जम्मू 934
कश्मीर 881
कुल पदों की संख्या 1,815

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

12वीं पास

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 साल
  • अधिकतम : 28 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

सैलरी :

  • 19,900 – 63,200 रुपए प्रतिमाह

फीस :

  • जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 700 रुपए
  • एससी/एसटी : 600 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट
  • फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेरिट लिस्ट

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • आधार कार्ड का प्रिंटआउट
  • वोटर आईडी कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • स्कूल, कॉलेज, यूनवर्सिटी आई आर्ड
  • एम्पलाई आई डी कार्ड

एग्जाम पैटर्न :

  • एग्जाम टाइप : ऑब्जेक्टिव टाइप, एमसीक्यू
  • लैंग्वेज : इंग्लिश
  • नेगेटिव मार्किंग : एक चौथाई अंक
  • उम्मीदवारों को नेशनल कैडेट कॉर्प्स सर्टिफिकेट होने पर बोनस अंक दिए जाएंगे।
  • NCC ‘C’ सर्टिफिकेट बोनस अंक : 5%
  • NCC ‘B’ सर्टिफिकेट बोनस अंक : 3%
  • NCC ‘A’ सर्टिफिकेट बोनस अंक : 2%

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
  • jkssb भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करें।
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, सिग्नेचर स्कैन करके अपलोड करें।
  • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल वेबसाइट लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 600 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू; RBI में 572 वैकेंसी, हरियाणा में 162 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 600 पदों पर भर्ती की। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में 572 पदों पर निकली भर्ती की। साथ ही हरियाणा में वेटरनरी ऑफिसर के 162 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी और हिमाचल प्रदेश में 530 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल है जिसकी डिटेल्स। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version