लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 खिलाड़ियों मोहम्मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर को अपनी टीम से जोड़ लिया है। दोनों खिलाड़ियों से कांट्रैक्ट IPL 2026 के लिए किया गया है। फिलहाल मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद से टीम में जुड़े हैं, जबकि अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस से
.
SRH ने पिछले साल IPL नीलामी में 35 साल के शमी को 10 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि, पिछले सीजन में शमी का प्रदर्शन कमजोर रहा। नौ मैचों में उन्हें सिर्फ छह विकेट मिले, उनका औसत 56.16 और इकोनॉमी रेट 11.23 रही। दोनों फ्रेंचाइजी इस ट्रेड पर सहमत हुई हैं। इसके बाद इसे पब्लिक किया गया।
LSG के मालिक संजीव गोयंका ने मोहम्मद शमी का टीम में वेलकम किया।
शमी के आने से LSG की गेंदबाजी मजबूत होगी
शमी हाल में चोट और फिटनेस की वजह से नेशनल टीम में भी जगह नहीं बना सके हैं। इसी बीच, लखनऊ सुपर जायंट्स ने तेज गेंदबाज मयंक यादव को रिलीज न करने का निर्णय लिया है। मयंक फिलहाल बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबर रहे हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने मोहम्मद शमी को अपनी टीम से जोड़ लिया है।
गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे
मयंक के रिहैब में गेंदबाजी शुरू करने की खबर है। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वे आईपीएल के नए सीजन से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे। टीम के सूत्रों ने बताया, “हम उनकी रोजाना प्रगति पर नजर रख रहे हैं। अगर वे पूरी सीजन टीम के लिए खेलते हैं, तो बेहद अच्छा रहेगा।
अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेंगे
मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर का सफल ट्रांसफर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) में हो गया है। अर्जुन अब अपनी मौजूदा 30 लाख रुपए की फीस पर LSG के लिए खेलेंगे। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 2021 की आईपीएल नीलामी के दौरान खरीदा था। 2023 में डेब्यू करवाया था।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन तेंदुलकर को भी टीम से जोड़ा है।
अर्जुन के आने से लखनऊ की गेंदबाजी मजबूत होगी
अर्जुन के ट्रांसफर के बाद लखनऊ की गेंदबाजी और मजबूत मानी जा रही है। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि अर्जुन के आने से टीम को संतुलन मिलेगा। अर्जुन एक अच्छे गेंदबाज के साथ-साथ बल्लेबाज भी हैं, जिससे वह टीम के लिए उपयोगी साबित होंगे।
एलएसजी ने अर्जुन तेंदुलकर का टीम में कुछ इस तरीके से स्वागत किया।
…………………….
यह खबर भी पढ़िए
लखनऊ में बिजली विभाग की वर्टिकल हेल्प डेस्क शुरू: मध्यांचल की प्रबंध निदेशक ने नारियल फोड़ा, कोई समस्या हो तो सीधे डायल करें 1912
लखनऊ में बिजली विभाग में वर्टिकल व्यवस्था लागू हो गई है। अब शहर 15 लाख ग्राहकों को अगर कोई परेशानी होती है तो वह सीधे 1912 नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए शहर को जोन वाइज बांटकर हेल्प डेस्क शुरू कर दी गई हैं। यह खबर भी पढ़ें
