Newsleak

Mohammed Shami 100th First-Class Match

चेन्नई33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का 100वां फर्स्ट क्लास मैच होगा। इस मैच से पहले शनिवार को बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) उन्हें सम्मानित करेगा। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार को सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा।

फाइनल मैच ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच होने वाला है। 36 साल के शमी ईस्ट जोन से खेलेंगे। ईशान किशन टीम के कप्तान हैं, जबकि वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान हैं।

शमी ने सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ मैच में 5 विकेट लिए थे।

शमी को क्रिकेट बॉल, जर्सी और चांदी की ट्रॉफी दी जाएगी

CAB शमी को एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली के हस्ताक्षर वाली क्रिकेट बॉल, कस्टमाइज्ड नंबर-100 जर्सी और चांदी की ट्रॉफी देगा। CAB के कोषाध्यक्ष संजय दास तेज गेंदबाज को सम्मानित करेंगे।

संजय दास ने कहा- ‘शमी बंगाल क्रिकेट का गौरव और एक महान खिलाड़ी हैं। यह अहम उपलब्धि हासिल करने पर उनके लिए राज्य संघ की ओर से एक छोटा-सा सम्मान है।’

शमी ने फर्स्ट क्लास में 382 विकेट लिए

शमी ने अब तक 99 फर्स्ट-क्लास मैचों में 382 विकेट लिए हैं। ईस्ट जोन को फाइनल तक पहुंचाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। पारी में 90 रन देकर 8 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन सेंट्रल जोन के खिलाफ मैच में 5 विकेट लिए थे।

मार्च 2025 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था

शमी भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद से कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स की टीम में भी उनका नाम नहीं है। फिलहाल वह भारतीय टेस्ट टीम की योजनाओं का भी हिस्सा नहीं हैं।

——————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

गिलेस्पी बोले-पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ऐसे फैसले बदल रहा, जैसे पैंट:पूर्व कोच ने कहा- सलमान कैप्टन थे, अब बाहर; खिलाड़ियों में डर दिख रहा

पाकिस्तान के पूर्व हेड कोच जेसन गिलेस्पी ने इंग्लैंड दौरे पर टीम के खिलाड़ियों के साथ हुए व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट के फैसलों के कारण खिलाड़ी डर के माहौल में खेलते दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version