एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल में सेमीफाइनल मैच जीतने के बाद मीनाक्षी गोयत का हाथ उठाते रेफरी।
एशियन गेम्स 2026 के चयन ट्रायल्स में शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल खेल स्टेडियम में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। हरियाणा के जींद की युवा पहलवान मीनाक्षी गोयल ने 53 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में ओलिंपियन विनेश फोगाट को 6-4 से ह
.
सुप्रीम कोर्ट से ट्रायल में खेलने की अनुमति मिलने के बाद मैट पर उतरीं विनेश की हार के साथ उनका एशियन गेम्स खेलने का सपना भी टूट गया। इस जीत के बाद मीनाक्षी अचानक सुर्खियों में आ गई हैं। मीनाक्षी जींद जिले के निडानी गांव की रहने वाली हैं।
मीनाक्षी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी प्रतिभा को देखते हुए परिवार जींद से सोनीपत शिफ्ट हो गया था। मीनाक्षी के पिता सोनीपत में डेयरी चलाते हैं और परिवार का खर्च उठाने के साथ-साथ उनकी डाइट और ट्रेनिंग का भी पूरा ध्यान रखते हैं। खेल के साथ-साथ मीनाक्षी ने पढ़ाई भी जारी रखी और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से बीए की डिग्री हासिल की।
अपने पिता के साथ मीनाक्षी गोयत।
जॉन सीना पसंदीदा खिलाड़ी
मीनाक्षी ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में बताया था कि उन्हें बचपन से ही कुश्ती का शौक था। WWE के मशहूर रेसलर जॉन सीना उनके पसंदीदा खिलाड़ी हैं। टीवी पर उन्हें देखकर ही उन्होंने कुश्ती सीखने का फैसला किया और महज 10 साल की उम्र में ट्रेनिंग शुरू कर दी। शुरुआत में उन्होंने निडानी गांव के स्थानीय कुश्ती सेंटर में अभ्यास किया।
परिवार ने ट्रेनिंग के लिए हॉस्टल भेजा
मीनाक्षी ने यह भी बताया था कि यह सफर आसान नहीं रहा। बेहतर ट्रेनिंग के लिए जब उनके माता-पिता ने उन्हें घर से दूर हॉस्टल भेजने का फैसला किया तो रिश्तेदारों ने इसका विरोध किया। परिवार को ताने दिए गए कि लड़की को कुश्ती सिखाना और घर से बाहर भेजना सही नहीं है, लेकिन मीनाक्षी और उनके माता-पिता ने इन बातों पर ध्यान नहीं दिया और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखा।
परिवार को पैसे कमाने के ताने दिए
मीनाक्षी के मुताबिक, कैडेट वर्ग में पदक जीतने के बाद उन्हें हरियाणा सरकार की ओर से नकद पुरस्कार मिलने लगे। जब वह दंगलों में जीत हासिल कर इनाम जीतने लगीं तो वही लोग यह कहने लगे कि परिवार बेटी को पैसे कमाने के लिए कुश्ती में भेज रहा है। इसके बावजूद मीनाक्षी और उनके परिवार ने आलोचनाओं को नजरअंदाज कर मेहनत जारी रखी।
————————–
ये खबर भी पढ़ें :-
विनेश फोगाट एशियन गेम्स ट्रायल में हारीं:बोलीं- पूरे सिस्टम से लड़ी, वापसी करूंगी; बैन के बाद सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल की मंजूरी दी थी
ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट शनिवार को एशियन गेम्स ट्रायल का सेमीफाइनल मैच हार गईं। 53 किलो कैटेगरी में लगातार दो बाउट जीतने के बाद उन्हें जींद की मीनाक्षी गोयत ने हराया। विनेश अब एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। हार के बाद विनेश ने कहा- मैं पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ रही थी। एक तरफ मैं थी और दूसरी तरफ सभी लोग थे। मैं फिर वापसी करूंगी। पढ़ें पूरी खबर…
