Site icon Newsleak

Ludhiana cricketer Abhishek Sharma Komal wedding shagun ceremony photo | बहन के शगुन प्रोग्राम में अभिषेक का युवराज संग डांस: केहंदे शेर मारना गाने पर नाचे; कार्यक्रम में नेता और सिंगर पहुंचे, देखें PHOTOS – Ludhiana News

स्टेज पर सिंगर रंजीत बाबा के गानों पर डांस करते युवराज सिंह और अभिषेक शर्मा।

पंजाब के लुधियाना में मंगलवार रात को क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल का शगुन कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम स्टर्लिंग रिजोर्ट में रखा गया था। इस अवसर पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी, पूर्व मंत्री अनिल जोशी, अमृतसर के सांसद गु

.

पंजाबी सिंगर रंजीत बाबा ने शगुन प्रोग्राम में परफॉर्मेंस दी। इस दौरान बाबा के गिद्धड़ा दा सुनेया ग्रुप फिरदा, ओ केहंदे शेर मरना गाने पर युवराज और अभिषेक ने डांस किया।

कोमल 3 अक्टूबर को लुधियाना के युवा बिजनेसमैन लोविश ओबरॉय के साथ अमृतसर में लावां फेरे लेंगी। लोविश न सिर्फ बिजनेसमैन हैं, बल्कि एक कंटेंट क्रिएटर भी हैं। सोशल मीडिया पर उनके करीब 18 हजार फॉलोअर्स हैं।

अभिषेक शर्मा सोमवार रात को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट से उन्होंने क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ फ्लाइट में खींची एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

शगुन प्रोग्राम के PHOTOS…

कार्यक्रम में पंजाबी सिंगर जस्सी गिल भी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ लोग सेल्फी लेते दिखे।

तेरे ना दी बोलियां पांदा गबरू….गाने पर सिंगर रंजीत बावा डांस करते दिखे।

जैसे ही युवराज सिंह गेट पर पहुंचे, तो उन्हें लेने के लिए खुद अभिषेक शर्मा पहुंचे। हालांकि वह उन्हें गेट के अंदर अपने साथ नहीं ला सके। क्योंकि इस दौरान कई और भी गेस्ट वहां पर पहुंचे थे।

सुरक्षा घेरे के बीच कार्यक्रम में पहुंचते युवराज सिंह। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने किसी को उनके पास नहीं आने दिया।

गले मिलकर युवराज सिंह का स्वागत करते अभिषेक शर्मा। इस दौरान दोनों मुस्कुराते नजर आए।

रात करीब 11 बजे अभिषेक शर्मा कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान वहां भीड़ उमड़ गई।

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत की। अभिषेक शर्मा सोमवार रात को युवराज सिंह के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड हुए थे।

पंजाब के पूर्व मंत्री अनिल जोशी कार्यक्रम में सबसे पहले पहुंचे। उनके बाद बाकी नेता आने शुरू हुए।

शगुन कार्यक्रम में अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला भी पहुंचे।

Source link

Exit mobile version