Site icon Newsleak

Ludhiana Amrik singh guinness world record ear lift latest news |Amrik Singh |Guinness world record| lifts weight with ear | लुधियाना के अमरीक सिंह ने कान से उठाया 84.5KG वजन: दुनिया में ऐसा करने वाले पहले शख्स, गिनीज बुक में नाम; लोग बोलते थे-पागल हो गया – Ludhiana News

कान से 84.580 किलो वजन उठाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

पंजाब के लुधियाना के अमरीक सिंह का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जुड़ गया है। उसने यह उपलब्धि कान से 84.580 किलोग्राम वजन उठाकर हासिल की है। खास बात यह है कि वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले शख्स है, जिन्होंने कान से इतना वजन उठाया है।

.

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से इसे प्रमाणिकता मिलने के बाद अमरीक बेहद खुश है। कहना है कि यह उनके सपने के पूरा होने जैसा है। पेशे से प्रॉपर्टी डीलर करने वाले अमरीक ने सात साल की कड़ी मेहनत के बाद इस मुकाम को पाया है। बताते है कि जब मैंने कान से वजन उठाने की शुरुआत की तो लोग पागल बोलते है। अब वे ही लोग तारीफ के पुल बांध रहे है।

अमरीक अपनी इस सफलता को स्वर्गीय पिता बलजिंदर सिंह को समर्पित करते है। कहते है कि पिता हमेशा कहते थे कि कि लोगों की परवाह करेगा तो कभी जिंदगी में सफल नहीं हो पाएगा। अमरीक ने कैसे यह सफलता पाई, किन-किन कठिनाइयों का सामना पड़ा और कैसे गिनीज बुक टीम से संपर्क हुआ? पढ़िए दैनिक भास्कर की रिपोर्ट…

कान से 84.580 किलो भार उठाने वाला अमरीक सिंह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कैसे दर्ज कराया नाम, अमरीक ने बताया…

  • बचपन से ही खेलों में रुचि रही, कई मेडल जीते : अमरीक सिंह ने बताया कि उसके पिता बलजिंदर सिंह की मौत हो चुकी है। पिता बिजली बोर्ड में लाइनमैन थे। परिवार में वह, उसका बड़ा भाई गुरप्रीत सिंह और मां नरिंदर कौर ही है। उसकी बचपन से ही खेलों में रुचि रही है। वह सिर्फ एक ही खेल तक सीमित नहीं रहा। उसने डिस्कस थ्रो, जेवेलिन थ्रो, हैमर थ्रो जैसी एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया और गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल्स जीते हैं।
  • किला रायपुर के खेलों में पहली बार देखा वजह उठाते: अमरीक ने बताया कि वे किला रायपुर जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर भी परफॉर्म कर चुके हैं। इसे मिनी ओलंपिक्स के नाम से भी जाना जाता है। यहीं उसने पहली बार एक आदमी को दोनों कानों से वजन उठाते देखा था। व्यक्ति को देखकर सोचा कि वह भी कान से वजन उठा सकता है। इसके बाद उसने कान से वजन उठाना शुरू किया। पहले पांच किलो, फिर दस किलो और ऐसे ही वजन बढ़ता चला गया।
  • कान से कार और छोटा हाथी वाहन खींचने लगा : अमरीक ने बताया कि कान से वजन उठाने की कैपेसिटी बढ़ते ही उसने कार और छोटा हाथी वाहन भी कान से खींचना शुरू कर दिया। यह देख लोग हैरान रह जाते थे। लोग उसे कई खेल प्रतिस्पर्धाओं में बुलाने लगे। मैं वहां जाता और अपने कान से वजन उठाकर सभी को हैरान कर देता।
  • लोग बोले- पागल हो गया, पिता बने प्रेरणा : अमरीक ने बताया कि इसके बाद उसने कुछ बड़ा करने की ठानी। अब एक कान से ही ज्यादा वजन उठाना शुरू कर दिया। लोग यह देखकर मुझे पागल कहते कि देखो कि कैसा शौक पाल लिया है। लोगो की बातें सुनकर मैं कई बार हतोत्साहित हो जाता। मगर, पिता ने मेरा हमेशा हौसला बढ़ाया। कहते थे कि एक दिन यहीं लोग तुम्हारी तारीफ करेंगे।
  • कान से वजन उठाने का कोई रिकॉर्ड ही नहीं मिला : अमरीक के मुताबिक, साल 2018 में एक दिन टीवी पर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के बारे में सुना। पता किया तो मालूम चला कि कान से वजन उठाने का कोई रिकॉर्ड ही नहीं है। इस पर मन में आया कि अगर रिकॉर्ड बनाना ही है तो ऐसा होना चाहिए कि दूसरों को उस लेवल तक पहुंचने के लिए सोचना पड़े। बस फिर क्या था, कान से ज्यादा वजन उठाना शुरू कर दिया।
  • डाइट, ट्रेनिंग और फिटनेस पर 5 लाख रुपए से ज्यादा खर्च किया: अमरीक सिंह ने बताया कि अपनी वर्ल्ड रिकॉर्ड को पाने की कोशिश 2018 से शुरू की थी। इसके लिए अपनी डाइट ट्रेनिंग और फिटनेस पर करीब 5 लाख रुपए से ज़्यादा खर्च किया। साल आया 2024, मैं अपने कान से 80 किलो तक वजन उठाने लगा था। इसी बीच नवंबर 2024 में मुझे इंडिया गॉट टैलेंट से भी फोन आया था। मगर, मेरा लक्ष्य गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकाॅर्ड था। इसलिए मैं नहीं गया।

संस्था की ओर से अपनी वेबसाइट पर डाला गया अमरीक का प्रमाणित फोटो।

  • साल 2025 में हुआ जिंदगी का सपना पूरा : अमरीक बताते है कि मैं 80 किलो से ज्यादा वजन उठा रहा था। इतना वजन एक कान के लिए बहुत होता है। इसके बाद मैंने गिनीज बुक वालों से संपर्क किया। उन्होंने मुझे अपनी वीडियो बनाकर भेजने को कहा। मैंने 23 मई 2025 को एक कान से क्लैंप की मदद से 84.580 किलो वजन 14.47 सेकेंड उठाकर एलाइट बुक वालों को भेज दिया। उनकी टीम ने इस वीडियो की जांच की और फिर यहां आकर खुद जांचा। इसके बाद उन्होंने मुझे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र दे दिया।
  • अब अमरीक सिंह नई ऊंचाइयों की ओर अमरीक अब यहीं रुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में उनकी और भी कई वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को हासिल करने की तैयारी चल रही है। उनका लक्ष्य है कि भारत का तिरंगा हर मंच पर ऊंचा लहराए। कहते है कि मेहनत से बड़ा कोई धर्म नहीं। अगर ठान लो तो कुछ भी मुमकिन है।

अपनी मां नरिंदर कौर के साथ अमरीक सिंह।

नशे से दूर रहो, सपनों के करीब आओ अमरीक सिर्फ खुद नहीं बढ़े बल्कि दूसरों को भी आगे बढ़ाया। वे फ्री कोचिंग देते हैं। उनके कई स्टूडेंट सरकारी नौकरियों और स्पोर्ट्स पोस्ट पर चयनित हो चुके हैं। वो हमेशा युवाओं से यही अपील करते हैं नशे से दूर रहो खेल और मेहनत को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाओ।

————————————

ये खबर भी पढ़ें…

पहला सिख बना पावर स्लैप कंपीटिशन का किंग:पंजाब के जुझार सिंह ने रशियन प्लेयर को 1 थप्पड़ से हिलाया, मूसेवाला की तरह थापी मारी

पंजाब के रोपड़ जिले के चमकौर साहिब के जुझार सिंह आबूधाबी में हुए पावर स्लैप कंपीटिशन के पहले सिख चैंपियन बन गए हैं। 24 अक्तूबर को हुए इस कंपीटिशन में जुझार ने थप्पड़ मारकर अपने कंपीटीटर्स एंटली ग्लुशका को हराया। आबूधाबी में हुए इस कंपीटिशन का एक वीडियो जुझार सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। (पूरी खबर पढ़ें)

Source link

Exit mobile version