Newsleak

Lords Test Injury Controversy | PCB Probe Against Imam-ul-Haq & Rizwan

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
इमाम-उल-हक की यह फोटो इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन चोट लगने के बाद की है। - Dainik Bhaskar

इमाम-उल-हक की यह फोटो इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट के पहले दिन चोट लगने के बाद की है।

पाकिस्तान के बल्लेबाज इमाम-उल-हक पर लॉर्ड्स टेस्ट में इंजरी को लेकर 1 से 2 साल तक का बैन लग सकता है।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) उनकी पिंडली की चोट से जुड़े मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी बनाने की तैयारी में है। जांच में अगर इमाम दोषी पाए जाते हैं तो उन पर 1 से 2 साल का बैन लगाया जा सकता है।

लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन लगी थी पिंडली में चोट

इमाम को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के पहले दिन फील्डिंग के दौरान पिंडली में हल्का खिंचाव आया था। इसके बाद वे पाकिस्तान की दोनों पारियों में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। पाकिस्तान पहली पारी में 110 रन पर ऑलआउट हुआ था, जबकि दूसरी पारी में 389 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 194 रन पर सिमट गया। इंग्लैंड ने यह टेस्ट 194 रन से जीता था।

इमाम की चोट और इसके बाद उनकी अनुपलब्धता को लेकर PCB ने जांच कराने का फैसला किया है।

2025 में भी इंजरी को लेकर जांच हुई थी

इमाम पहले भी चोट से जुड़े विवाद में रह चुके हैं। मार्च 2025 में न्यूजीलैंड दौरे के दौरान इंडोर नेट सेशन में गेंद उनके दाहिने पैर के अंगूठे पर लगी थी। जियो न्यूज के मुताबिक, उस मामले की PCB जांच समिति ने इमाम को मेडिकल स्टाफ को गुमराह करने और चोट के लक्षणों को गलत तरीके से पेश करने के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

समिति ने माना था कि इमाम ने पाकिस्तान के पहले वनडे में नहीं खेलने के लिए अपनी चोट को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया था।

रिजवान से भी PCB करेगा पूछताछ

इमाम के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान भी अनुशासन से जुड़े मामले में PCB की जांच के घेरे में हैं। जियो न्यूज के सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड आने वाले दिनों में रिजवान से पूछताछ कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि निकट भविष्य में पाकिस्तान की टीम में उनकी वापसी की संभावना कम मानी जा रही है।

लॉर्ड्स हार के बाद 7 खिलाड़ियों को टेस्ट स्क्वॉड से किया रिलीज

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में 194 रन से हार के बाद पाकिस्तान ने टेस्ट स्क्वॉड में बड़े बदलाव किए हैं। इमाम और रिजवान समेत 7 खिलाड़ियों को टीम से रिलीज किया गया। इनमें सलमान आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, ओवैस जफर और खुर्रम शहजाद भी शामिल हैं।

तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों को स्क्वॉड में शामिल किया है। इनमें अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह शामिल हैं। सैम अय्यूब और अब्दुल्ला फजल को भी टीम में जगह मिली है।

9 सितंबर से एजबेस्टन में तीसरा टेस्ट

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट 9 सितंबर से एजबेस्टन में खेला जाएगा। इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है। पाकिस्तान के सामने अब सीरीज में क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती है।

——————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

बाबर आजम को एजबेस्टन टेस्ट से पहले बुखार:9 सितंबर से खेला जाएगा तीसरा मुकाबला; इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान 0-2 से पीछे

इंग्लैंड के खिलाफ 9 सितंबर से एजबेस्टन में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को बुखार है। टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा ने बताया कि बाबर को बुखार है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है और उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद है। पूरी खबर

Source link

Exit mobile version