Newsleak

Lionel Messi Retirement | Argentina vs Benin Final Match Buenos Aires

  • Hindi News
  • Sports
  • Lionel Messi Retirement | Argentina Vs Benin Final Match Buenos Aires

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लियोनेल मेसी इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास के बाद एक बार फिर अर्जेंटीना की जर्सी में नजर आएंगे। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने उन्हें 6 अक्टूबर को ब्यूनस आयर्स के मॉन्यूमेंटल स्टेडियम में बेनिन के खिलाफ होने वाले फ्रेंडली मैच के लिए टीम में शामिल किया है। यह मुकाबला मेसी की राष्ट्रीय टीम के साथ आधिकारिक विदाई के तौर पर खेला जाएगा।

AFA प्रेसिडेंट ने किया ऐलान

AFA के अध्यक्ष क्लॉडियो तापिया ने सोशल मीडिया पर मेसी की विदाई की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मेसी को वह सम्मानजनक विदाई देने के लिए बुलाया गया है, जिसके वे हकदार हैं।

तापिया ने यह भी बताया कि मेसी ने इस मुकाबले में शामिल होने का न्योता स्वीकार कर लिया है। अर्जेंटीना के 2022 वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ियों और उनके परिवारों को भी इस खास मैच में आमंत्रित किया जाएगा।

मेसी ने 31 अगस्त को सोशल मीडिया पर संन्यास का ऐलान किया

मेसी ने 31 अगस्त को हाथ से लिखे 230 शब्दों के नोट को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि यह फैसला लेना तकलीफदेह था। मैदान से दूर होने का विचार उन्हें अंदर तक दुख देता है, लेकिन उन्हें लगता है कि अब ऐसा करने का समय आ गया है।

मेसी ने उस अर्जेंटीना की जर्सी को याद किया, जिसके लिए उन्होंने हमेशा संघर्ष किया। उन्होंने लिखा कि अब समय कम बचा है। हर चैप्टर खत्म होता है और नेशनल टीम का चैप्टर भी अब खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि अर्जेंटीना की टीम का हिस्सा बनना उन्हें पसंद था, पसंद है और हमेशा रहेगा।

मेसी ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने पास मौजूद सब कुछ दे दिया है। अब उनके पास देने के लिए कुछ और नहीं बचा है।

मेसी ने हाथ से लिखे पोस्ट इंस्टाग्राम इस पोस्ट के जरिए रिटायरमेंट की जानकारी दी।

पिता की मौत के बाद लिया रिटायरमेंट का फैसला

वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना की हार के बाद मेसी के सामने सवाल था कि क्या उन्हें राष्ट्रीय टीम के साथ अपना सफर जारी रखना चाहिए। अपने पिता जॉर्ज मेसी की मौत के बाद उन्होंने इस फैसले पर गंभीरता से विचार किया।

पिता की मौत के बाद मेसी ने अपने भविष्य को लेकर संदेह जताया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें नहीं पता कि वह अर्जेंटीना के लिए कितने समय तक और खेल पाएंगे।

पिता जॉर्ज मेसी (बाएं) के साथ लियोनेल, उनका 8 अगस्त को 68 साल की उम्र में निधन हो गया था।

वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से मिली हार

वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन के खिलाफ अर्जेंटीना को 1-0 से हार मिली थी। इस मुकाबले के बाद मेसी ने अपनी शारीरिक स्थिति का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि उनके पैर आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। उन्होंने अपनी शारीरिक सीमाओं से आगे जाने की कोशिश की, लेकिन इस बार ऐसा नहीं कर सके।

6 अक्टूबर को बेनिन से मुकाबला

अर्जेंटीना और बेनिन के बीच यह मैच मॉन्यूमेंटल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सितंबर-अक्टूबर की इंटरनेशनल विंडो में अर्जेंटीना का तीसरा घरेलू फ्रेंडली मुकाबला होगा।

टीम इससे पहले 30 सितंबर को कॉर्डोबा में बोलीविया और 3 अक्टूबर को ब्यूनस आयर्स में बुर्किना फासो से खेलेगी।

अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा मैच, सबसे ज्यादा गोल

2005 में अर्जेंटीना के लिए डेब्यू करने वाले मेसी ने छह वर्ल्ड कप खेले। वे अर्जेंटीना के सबसे ज्यादा गोल करने वाले और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।

उनके सफर में सबसे बड़ा टर्न 2022 में आया, जब उन्होेंने कतर में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताया। अर्जेंटीना ने तीसरी बार यह ट्रॉफी जीती और 36 साल का इंतजार खत्म किया।

इससे पहले 2021 में मेसी ने अर्जेंटीना को कोपा अमेरिका जिताया था। इस जीत के साथ टीम का 28 साल का ट्रॉफी सूखा खत्म हुआ था। यानी, जिन ट्रॉफी के लिए अर्जेंटीना दशकों से इंतजार कर रहा था, मेसी ने अपने खेल से टीम को वे ट्रॉफी दिलाईं।

अर्जेंटीना की जर्सी छोड़ी, लेकिन क्लब के लिए खेलते रहेंगे

मेसी अब अर्जेंटीना के लिए मैदान पर नहीं उतरेंगे। लेकिन क्लब फुटबॉल में उनका सफर जारी रहेगा। वे इंटर मियामी क्लब से खेलते हैं।

—————————————————–

मेसी का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:इंस्टाग्राम पर हाथ से लिखा नोट पोस्ट किया, लिखा- सब कुछ दे दिया, अब कुछ बाकी नहीं

हाथ से लिखा 230 शब्दों का एक नोट… और एक ऐसा फैसला, जिसका इंतजार शायद कोई फुटबॉल फैन नहीं कर रहा था। दुनिया के सबसे सेलिब्रेटेड सॉकर प्लेयर लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोमवार को सोशल मीडिया पर संन्यास का ऐलान किया। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version