- Hindi News
- Career
- KVS Special Educator Recruitment | 987 Vacancies | Rajasthan 804 Openings
46 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में KVS में 987 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की, राजस्थान में 804 पदों पर भर्ती की। साथ ही, इंडियन नेवी में 260 पदों पर ओपनिंग्स की।
1. KVS में 987 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) वर्ष 2026 में विशेष शिक्षक के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत देशभर के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में कुल 987 पदों पर विशेष शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे, जिसमें टीजीटी (विशेष शिक्षक) के 493 पद और पीआरटी (विशेष शिक्षक) के 494 पद शामिल हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| टीजीटी (स्पेशल एजुकेटर) | 493 |
| पीआरटी (स्पेशल एजुकेटर) | 494 |
| कुल पदों की संख्या | 987 |
इन राज्यों में होगी भर्ती
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- दमन और दीव
- कर्नाटक
- मध्य प्रदेश
- ओडिशा
- पंजाब
- चंडीगढ़
- तमिलनाडु
- पुडुचेरी
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
- उत्तराखंड
- दिल्ली
- केरल
- हरियाणा
- हिमाचल प्रदेश
- असम
- तेलंगाना
- राजस्थान
- जम्मू और कश्मीर
- पश्चिम बंगाल
- गोवा
- बिहार
- छत्तीसगढ़
- झारखंड
- त्रिपुरा
- मेघालय
- मिजोरम
- मणिपुर
- अरुणाचल प्रदेश
- लक्षद्वीप
- नगालैंड
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
PRT स्पेशल एजुकेटर :
- न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास।
- मान्यता प्राप्त विकलांगता श्रेणी में स्पेशल एजुकेशन में दो साल का डिप्लोमा।
- CBSE द्वारा आयोजित CTET पेपर-I पास करना जरूरी।
- हिंदी और अंग्रेजी टीचिंग में एक्सपर्ट होना चाहिए।
टीजीटी :
- कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री।
- स्पेशल एजुकेशन में B.Ed. या B.Ed. (जनरल) के साथ स्पेशल एजुकेशन में एक साल का डिप्लोमा।
- CTET पेपर-II पास होना चाहिए।
- भारतीय पुनर्वास परिषद के साथ वैलिड रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।
एज लिमिट :
- TGT : अधिकतम 35 साल
- PRT : अधिकतम 30 साल
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- टियर – 1
- टियर – 2
- फाइनल मेरिट लिस्ट
सैलरी :
45,000 – 55,000 रुपए प्रतिमाह
ऐसे करें आवेदन :
- केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
- अगर पहली बार आवेदन कर रहे हैं तो नया रजिस्ट्रेशन करें।
- पहले से रजिस्टर्ड हैं तो लॉगिन करें।
- मांगी गई जानकारी (नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि आदि) दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
2. राजस्थान में 804 पदों पर भर्ती, कल से शुरू आवेदन
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट संयुक्त सीधी भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए एग्जाम की तारीख 9-10 मई 2026 और एडमिट कार्ड 3 मई 2026 को जारी किए जाएंगे।

डिपार्टमेंट वाइस वैकेंसी डिटेल्स :
| डिपार्टमेंट | पद | पद का नाम |
| माध्यमिक शिक्षा | लेबोरेटरी असिस्टेंट ग्रेड-3 | 500 |
| कृषि विभाग | लेबोरेटरी असिस्टेंट | 32 |
| संस्कृत शिक्षा | लेबोरेटरी असिस्टेंट | 17 |
| राज्य फोरेंसिक लैब | लेबोरेटरी असिस्टेंट | 31 |
| राज्य फोरेंसिक लैब | लेबोरेटरी असिस्टेंट | 2 |
| राज्य फोरेंसिक लैब | लेबोरेटरी असिस्टेंट | 60 |
| सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग | जूनियर लेबोरेटरी असिस्टेंट | 18 |
| कॉलेज शिक्षा (भूगोल) | लेबोरेटरी असिस्टेंट (जियोग्राफी) | 136 |
| कुल पदों की संख्या | 804 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं साइंस, मैथ्स और जियोग्राफी के साथ पास।
- कंप्यूटर नॉलेज का सर्टिफिकेट या डिप्लोमा।
- देवनागरी लिपि में हिंदी और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।
एज लिमिट :
- 18 से 40 साल
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।
- सामान्य वर्ग महिला : अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट
- ओबीसी / एमबीसी / ईडब्ल्यूएस / एससी / एसटी (पुरुष) : अधिकतम उम्र में 5 वर्ष की छूट
- ओबीसी / एमबीसी / ईडब्ल्यूएस / एससी / एसटी (महिला) : अधिकतम उम्र में 10 वर्ष की छूट
- विधवा / तलाकुशदा महिला : कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं
फीस :
- सामान्य, क्रीमी लेयर, ओबीसी/एमबीसी, अन्य राज्यों के उम्मीदवार : 600 रुपए
- राजस्थान के गैर-क्रीमी लेयर ओबीसी/एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी : 400 रुपए
- सभी दिव्यांग : 400 रुपए
सैलरी :
पे मैट्रिक्स लेवल-8 के अनुसार
एग्जाम पैटर्न :
- कुल प्रश्न: 200
- कुल अंक: 300
- समय: 2 घंटे
- नेगेटिव मार्किंग: 0.33 अंक
- न्यूनतम योग्यता: 40% अंक
विषय :
- राजस्थान जनरल नॉलेज
- जनरल साइंस
सिलेबस : राजस्थान जनरल नॉलेज : इतिहास, कला एवं संस्कृति, साहित्य, परंपराएं, राजस्थान का भूगोल, मिट्टी व जलवायु, वन एवं वन्यजीव संरक्षण, सिंचाई परियोजनाएं, राज्य व्यवस्था व अर्थव्यवस्था, राजस्थान का करेंट अफेयर्स।
जनरल साइंस :
- बायोलॉजी :
कोशिका, आनुवंशिकी, पादप कार्यिकी, मानव रोग, पोषण
- केमेस्ट्री :
परमाणु संरचना, रासायनिक बंधन, आवर्त सारणी, कार्बनिक यौगिक, धातु-अधातु
गति के नियम, गुरुत्वाकर्षण, ऊष्मा, प्रकाश, विद्युत, चुंबकत्व
ऐसे करें आवेदन :
- SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद Recruitment Portal में विजिट करें।
- ‘Rajasthan Lab Assistant Recruitment 2026 – Apply Now’ पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करके फॉर्म जमा करें।
- इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।
3. इंडियन नेवी में 260 पदों पर निकली भर्ती
इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन ऑफिसर्स (SSC)-जनवरी 2027 (ST27) कोर्स के लिए 24 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
इस एंट्री के जरिए एग्जीक्यूटिव ब्रांच, लॉजिस्टिक्स, एजुकेशन, पायलट, सबमरीन टेक इलेक्ट्रिकल, नेवल एयर ऑपरेशंस, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, इंजीनियरिंग ब्रांच समेत कुल 10 ब्रांचों में पद भरे जाएंगे।
कमीशन का ड्यूरेशन 12 साल होगा जिसे 2 साल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 12 फरवरी तय की गई है।
वैकेंसी डिटेल्स :
|
पद का नाम |
पदाें की संख्या |
| एग्जीक्यूटिव ब्रांच {GS(X)/ Hydro Cadre} | 76 |
| नेवल एयर ऑपरेशंस ऑफिसर (Observers) | 20 |
| एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC | 18 |
| लॉजिस्टिक | 10 |
| इंजीनियरिंग ब्रांच | 42 |
| सबमरीन टेक इंजीनियरिंग | 8 |
| इलेक्ट्रिकल ब्रांच | 38 |
| सबमरिन टेक इलेक्ट्रिकल | 8 |
| एजुकेशन | 15 |
| पायलट | 25 |
| कुल पदों की संख्या | 260 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
एग्जीक्यूटिव ब्रांच :
न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई, बीटेक की डिग्री।
पायलट :
बीई/बीटेक की डिग्री, 60% अंकों के साथ 10वीं, 12वीं पास।
लॉजिस्टिक्स :
बीई/बीटेक/एमबीए/बीएससी/बी.कॉम/बीएससी फाइनेंस/लॉजिस्ट्रिक्स में पीजी डिप्लोमा के साथ/ एमसीए/एमएससी (आईटी) की डिग्री।
भारत सरकार, जहाजरानी एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा जारी योग्यता प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले उम्मीदवार चाहे वे द्वितीय मेट, मेट या मास्टर हो और जिनका जन्म 2 जनवरी 1997 से 1 जुलाई 2007 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच हुआ हो, आवेदन कर सकते हैं।
एज लिमिट :
उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2002 से 1 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- शॉर्टलिस्टिंग
- एसएसबी इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- फाइनल मेरिट लिस्ट
सैलरी :
1,25,000 रुपए प्रतिमाह
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई डिटेल्स को भरकर अप्लाई करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
4. यूपी में 7994 पदों पर भर्ती; लास्ट डेट 28 जनवरी
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (UPSSSC) ने लेखपाल के 7000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 28 जनवरी 2026 तय की गई है।

कैटेगरी वाइस वैकेंसी डिटेल्स :
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| अनारक्षित | 4,165 |
| अनुसूचित जाति | 1,446 |
| अनुसूचित जनजाति | 150 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 1,441 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 792 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UP PET) परीक्षा का वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए।
- मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12वीं पास
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 वर्ष
- अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
- UPPET 2025 के स्कोर के बेसिस पर मेरिट तैयार की जाएगी
- रिटन एग्जाम
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
सैलरी :
- लेवल – 3 के अनुसार 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह
- सरकारी नियमों के अनुसार अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।
फीस :
- जनरल, ओबीसी : 25 रुपए
- एससी, एसटी, पीएच : नि:शुल्क
एग्जाम पैटर्न :
| पार्ट्स | सब्जेक्ट | क्वेश्चन नंबर | टोटल मार्क्स | |
| पार्ट – 1 |
|
65 | ड्यूरेशन : 2 घंटे | |
| पार्ट – 2 | कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान | 15 | 15 | |
| पार्ट – 3 | उत्तरप्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी | 20 | 20 | |
| कुल | 100 | 100 |
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Live Advertisement Segment में भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें।
- वेब पेज खुलेगा, उसमें UPPET 2025 में प्रयोग किए मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगइन करें।
- आवेदन फॉर्म खुलेगा। इसमें अपना नाम, पता, फोटो, सिग्नेचर दर्ज करें।
- क्रेडिट कॉर्ड, डेबिट कॉर्ड, इंटरनेट बैंकिंग, UPI या SBI के ई चालान के माध्यम से 25 रुपए फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
——————
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें
यंत्र इंडिया लिमिटेड में 3,979 भर्ती; यूरेनियम कॉर्पोरेशन में 364 वैकेंसी; गुरुग्राम डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 155 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी यंत्र इंडिया लिमिटेड में 3,979 पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन की। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में 364 वैकेंसी की। साथ ही, गुरुग्राम डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 155 पदों पर ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ें