पोलो गेम में टीम के साथ गोल करने के लिए आगे बढ़ते सांसद नवीन जिंदल। (लेफ्ट साइड)
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को पोलो गेम का आयोजन हुआ। इसमें कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने खुद अपनी टीम की कप्तानी की। मैच के दौरान उन्होंने टीम की ओर से सर्वाधिक 5 गोल कर टीम को विजेता बनाया।
.
सांवला गांव के मैदान में पर कुरुक्षेत्र और कैथल टीम के बीच मैच हुआ। इसमें कुरुक्षेत्र की टीम ने शुरुआत से ही बढ़त बनाकर रखी। टीम ने पहले 2 राउंड में स्कोर 4-2 गोल रखा। आखिर में कुरुक्षेत्र की टीम ने 7-4 के अंतर से मैच जीत लिया।
वहीं इस इवेंट में 10 साल के प्लेयर वीर सिंह शेरगिल ने भी हिस्सा लिया। वे 5वीं क्लास में पढ़ते हैं।
अब देखिए मैच से जुड़े PHOTOS…
मैच जीतने के बाद हेलमेट उठाकर जश्न मनाते सांसद नवीन जिंदल।
मैच के दौरान गोल करने का प्रयास करते दोनों टीमों के खिलाड़ी।
गोल करने के लिए आगे बढ़ता खिलाड़ी।
बॉल के साथ गोलपोस्ट की ओर बढ़ते सांसद नवीन जिंदल।
अब सिलसिलेवार जानिए पूरा स्पोर्ट्स इवेंट…
- पोलो की जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजन: कुरुक्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सांसद नवीन जिंदल ने बताया कि क्षेत्र में पोलो गेम को डेवलप करने के लिए इस इवेंट को करवाया गया। इस क्षेत्र में पहली बार इस तरह का इवेंट कराया गया है। आसपास के लोग बड़ी संख्या में इसे देखने के लिए पहुंचे।
- मैच के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी रहे नवीन: सांसद जिंदल ने बताया कि आज एग्जिबीशन मैच था। इसमें एक ही मैच हुआ। वहीं इस मैच में नवीन जिंदल (55) सबसे उम्रदराज प्लेयर रहे। जबकि विपक्षी टीम कैथल की कप्तानी प्रणव कपूर ने की। मैच में कुरुक्षेत्र की टीम ने शुरुआत से ही लीड बनाकर चली।
- हर राउंड में घोड़ा बदलते हैं प्लेयर: पोलो गेम में 4 राउंड होते हैं। हर एक राउंड 7 मिनट का होता है। हर राउंड में 3 मिनट का ब्रेक भी मिलता है। इस ब्रेक के दौरान प्लेयर्स अपने घोड़े बदलते हैं। गेम के नियम के अनुसार हर राउंड में घोड़ा बदलना पड़ता है। वहीं एक टीम में 4 प्लेयर ही खेल सकते हैं।
सांवला में बनाया मैदान पोलो के मैच के लिए जीटी रोड से मिले गांव सांवला में स्टेडियम बनाया गया है। दावा किया गया कि हरियाणा में पहली बार पोलो मैच खेला जा रहा है। मैच में कई नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। इस मैदान को सांसद नवीन जिंदल अपने फॉर्म हाउस में तैयार करवाया है।
