Newsleak

Kerala SAI Sports Authority Hostel Girls Death Mystery; Athletes

  • Hindi News
  • Sports
  • Kerala SAI Sports Authority Hostel Girls Death Mystery; Athletes | Kollam News

स्पोर्ट्स डेस्क14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

केरल के कोल्लम स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) हॉस्टल में गुरुवार को दो नाबालिग स्पोर्ट्स ट्रेनी के शव कमरे में फंदे से लटके मिले। पुलिस के मुताबिक, दोनों छात्राएं स्पोर्ट्स कोचिंग ले रहीं थी, और हॉस्टल में ही रह रही थीं। मृत लड़कियों की पहचान कोझिकोड जिले की सैंड्रा (17) और तिरुवनंतपुरम जिले की वैष्णवी (15) के रूप में हुई है।

सैंड्रा एथलेटिक्स की ट्रेनी थी और 12वीं में पढ़ रही थी, जबकि वैष्णवी कबड्डी खिलाड़ी थी और क्लास 10वीं की छात्रा थी। घटना से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक दोनों छात्राएं स्पोर्ट्स कोचिंग ले रहीं थी, और हॉस्टल में ही रह रही थीं।

दोनों एक ही कमरे लटकी मिलीं घटना गुरुवार सुबह करीब पांच बजे सामने आई, जब हॉस्टल के बाकी साथी ट्रेनी स्पोर्ट्स प्लेयर्स ने देखा कि दोनों लड़कियां सुबह की ट्रेनिंग सेशन में नहीं आईं। दरवाज बार-बार खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, तो हॉस्टल अधिकारियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

वहां दोनों लड़कियां पंखों से लटकी हुई मिलीं। पुलिस के अनुसार वैष्णवी अलग कमरे में रहती थी, लेकिन बुधवार रात वह सैंड्रा के कमरे में सोने आई थी। हॉस्टल की अन्य लड़कियों ने भोर में दोनों को देखा भी था। अभी तक मौत का कारण पता नहीं चल सका है और कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मौत का कारण अभी पता नहीं- पुलिस कोल्लम ईस्ट पुलिस अब जांच में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि हॉस्टल में रहने वाली अन्य खेल छात्राओं, उनके ट्रेनर्स और दोनों लड़कियों के परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

पुलिस का कहना है कि मौत का कारण अभी पता नहीं चला है। यह सुसाइड है या कोई दूसरी वजह, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

—————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भई पढ़ें…

सूर्यकुमार यादव पर बयान से विवाद:खुशी मुखर्जी के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि दावा

भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर दिए गए एक बयान के बाद एक्ट्रेस और मॉडल खुशी मुखर्जी विवाद में आ गई हैं। सूर्यकुमार के समर्थक फैजान अंसारी ने खुशी मुखर्जी के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि का दावा किया है। इसकी शिकायत गाजियापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

Source link

Exit mobile version